Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    अब जीवन पर्यन्त चलने वाले मित्रों पर भी विराम

    ShagunBy ShagunJuly 30, 2021 Featured 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 687

    friendship day 1 August

    उम्र का हर एक पड़ाव अपने में खूबसूरती लिए होता है। बाल्यावस्था भी ठीक इसी तरह अद्भुत है। उम्र के इस दौर में बच्चों का बाहरी दुनिया के आकर्षण में घिराव होने लगता है। शिशु अवस्था के खत्म होने के साथ ही माता-पिता के आवरण से बाहर निकलकर वह बालक नया करीबी ढूंढने की राह पर चल पड़ता है। यह करीबी और कोई नहीं, बल्कि मित्र नाम का ताज होता है, जो जीवन पर्यन्त उसके शीर्ष पर सुशोभित होता है। सोचिए, क्या हो यदि नई पीढ़ी के पास मित्र नाम का रत्न ही न रहेगा, क्या होगा जब बच्चे दोस्ती की एहमियत ही भूल चुके होंगे? बाल्यावस्था धारण किए हमारे देश के बालक अब मित्रता के सुख से वंचित हो रहे हैं। जानना चाहेंगे कैसे??

    देश में दबे पांव आई महामारी ने विगत 1.5 वर्षों में अपने पैर पसारकर ऐसे कई अवरोध लगा दिए हैं, जिन पर वर्तमान में किसी का ध्यान नहीं है, अपितु इनके भीषण परिणाम भविष्य में हमें अवश्य देखने को मिलेंगे। शिक्षा का प्राथमिक पड़ाव पार करने के बाद जब बच्चे माध्यमिक स्तर की ओर बढ़ते हैं, इस दौरान उनके सबसे समीप उनके हमउम्र, यानी मित्र होते हैं। कहा जाता है कि उम्र के इस पड़ाव पर अर्जित मित्र लम्बे समय तक हाथ थाम कर साथ चलने वाले होते हैं, आवश्यकता होती है, तो सही व्यक्तित्व को चुनने की। इन सब से परे शायद ही किसी का इस बात पर ध्यान होगा कि अपने लिए एक सही मित्र का चयन करने की उम्र में हमारे बच्चे घरों में कैद हैं। जो थोड़े-बहुत होंगे भी, वे भी समान स्थिति से गुजर रहे हैं। खेल-कूद भी अब खत्म हो चुका है, दोस्तों की टोली बनाकर गलियों में जो हुड़दंग मचा करता था, अब तो उस पर भी विराम लग चुका है, गाड़ियों के शोर के बावजूद अब ये गलियां सुनसान हैं। ऑनलाइन पढ़ाई और सामाजिक दूरी की आग में ये बच्चे झुलसने लगे हैं। दुनिया तो एक बार फिर स्थिति सामान्य होने के बाद पटरी पर दौड़ने लगेगी, लेकिन निश्चित रूप से ये बच्चे इस भीड़ के अकेलेपन में कहीं खो जाएंगे।

    इस काल में होने वाली शारीरिक और बौद्धिक प्रगति के साथ ही बच्चों में भावनाओं के कई घनेरे बादल उमड़ते हैं, जिन्हें किसी ऐसे शख्स से साझा करने की व्यथा मन में होती है, जो उसे और उसकी बात को समझे, उस बात विशेष को जग के सामने उजागर न करे और उससे संबंधित समस्या का निवारण दे। यदि अभी-भी यह बात न समझी गई, तो नई पीढ़ी मित्र रत्न से वंचित हो जाएगी, क्योंकि बच्चे इस दूरी के बीच एक-दूसरे के काम आना और मित्र की एहमियत भूल चुके होंगे। अब समय आ गया है कि स्थिति सामान्य होने तक और उसके बाद भी हम उनके सबसे अच्छे मित्र बनकर दिखाएं, उनसे मित्रों की तरह ही अपने मन की व्यथा या विचार साझा करें, जिससे कि वे भी समान रूप से हमें हमदर्द मान सकें। स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें पुराने मित्रों के साथ एक बार फिर घुलने-मिलने का पर्याप्त समय दें, उन्हें बाहर जाकर समय बिताने की अनुमति दें, उन्हें अपने निर्णय स्वयं लेने योग्य बनाएं, उन्हें मित्र की एहमियत समझाएं। इस प्रकार हम कल के युवाओं को मित्रता से पिछड़ने से रोक सकते हैं, और इसी के साथ हम उनके हमउम्र न सही, मित्र तो बन ही सकते हैं। – अतुल मलिकराम

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    1 Comment

    1. zovrelioptor on August 3, 2021 1:04 am

      It is perfect time to make some plans for the future and it’s time to be happy. I have read this post and if I could I want to suggest you some interesting things or suggestions. Maybe you can write next articles referring to this article. I wish to read even more things about it!

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading