Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    गर्मी में आंखों को बचाएं तेज धूप से नहीं तो हो सकती हैं यह बीमारियां

    By May 13, 2019Updated:May 13, 2019 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Azam Husain
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 580

    गर्मी में आमतौर पर बहुत तेज धूप होती हैं ऐसे में आपको अपनी सेहत के साथ आंखों पर भी बहुत ध्यान देना पड़ेगा। धूप में अल्ट्रावायलेट किरणों होती हैं, जो आंखों को सीधे नुकसान पहुंचाती हैं. इसके अलावा धूप-धूल के कारण भी आंखों में कंजंक्टिवाइटिस और एलर्जी जैसी समस्याएं होती हैं. इन समस्याओं से आंखों को बचाने के लिए सनग्लासेज पहनना बेहतर उपाय है.

    डार्क टेंटेड ग्लास लगाएं धूप के लिए :

    आंखों को साफ रखे. धूल आदि पड़ने पर जल्दी-से-जल्दी आंखों को ठंडे पानी से धोएं. गंदे हाथों से आंखों को न छुएं. धूप में बाहर निकलने पर चश्मा जरूर लगाएं. कोशिश यह हो कि धूप में जाने के पहले डार्क टेंटेड ग्लास का चश्मा लगाएं, जो डार्क ब्लू शेड में होते हैं. इससे आंखों पर तेज धूप का असर नहीं होता.

    पहले आंखों का टेस्ट कराएं फिर पहने पावर ग्लास:

    जो लोग पावरवाला चश्मा लगाते हैं, वे सनग्लास लेने से पहले आंखों का टेस्ट कराएं. कोशिश करें कि जिस पावर का चश्मा लगता है, उसी पावर का कस्टमाइज सनग्लास बनवाएं. वहीं जिनको कोई नंबर नहीं है, वे इस बात ख्याल रखें कि चश्मे में कोई डिफेक्ट न हो.

    गरमी में यदि आंखों का खास ख्याल न रखा जाये, तो छोटी समस्याएं कब बड़ी हो जाती हैं, पता भी नहीं चलता. कई बार इन छोटी समस्याओं के बढ़ने से ऑपरेशन और कॉर्निया ट्रांसप्लांट तक की भी नौबत आ जाती है.

    इस मौसम में होने वाले प्रमुख रोग:
    वायरल कंजंक्टिवाइटिस : इस मौसम में यह रोग बहुत आसानी से हो जाता है. इसमें आंखों से पानी, दर्द और रेडनेस जैसी समस्याएं होती हैं. लापरवाही से इसमें बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी हो सकता है. यह एक संक्रामक रोग है, जो एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है.

    अत: यह रोग होने पर मरीज के कपड़े, बिस्तर और तौलिया अलग रखना चाहिए. एक भ्रम है कि मरीज की आंखों में देखने पर दूसरे को भी यह बीमारी हो सकती है, जो पूरी तरह गलत है.

    एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस : इस मौसम में धूल और प्रदूषण की भी समस्या होती है. इनसे आंखों में एलर्जी हो सकती है. ऐसे में आंखों से पानी आता है और इचिंग होती है. यदि ये समस्याएं दो दिन से ज्यादा बनी रहती हैं, तो यह भी बैक्टीरियल कंजंक्टिवाइटिस में बदल सकता है.

    ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेकर एंटीबायोटिक आइ ड्रॉप का प्रयोग करें. आइ ड्राइनेस : यह रोग होने पर आंखों को जल्दी-जल्दी झपकाना पड़ता है. इसमें भी जलन और चुभन होती है. ऐसे में थोड़ी-थोड़ी देर में आंखों को ठंडे पानी से धोते रहना चाहिए. आंखों में अगर ऐसी दिक्कत होती है तो डॉक्टर की सलाह से रिफ्रेशस्टीयर्स या ल्यूब्रैक्स आइ ड्रॉप डाल सकते हैं. बिना डॉक्टर के परामर्श के ऐसा नहीं करना चाहिए अन्यथा परेशानी हो सकती है.

    Keep Reading

    Chironji: The Secret Ingredient of Sweets and an Ancient Treasure of Ayurveda!

    चिरौंजी: मिठाइयों का सीक्रेट इंग्रीडिएंट और आयुर्वेद का प्राचीन खजाना!

    We will settle the score for the hooliganism; no more fear of the TMC—now, the BJP's assurance will prevail: Modi

    गुंडागर्दी का हिसाब लेंगे, अब टीएमसी का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा : मोदी

    A New Chapter for AI at BBAU Lucknow: Successful Organization of National Workshop on EDA and Generative AI

    बीबीएयू लखनऊ में AI का नया अध्याय: EDA और जेनरेटिव AI पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन

    Mother from Ballia demands justice: Cousins ​​accused of land grabbing, administration sleeps despite orders from President, PM, and CM, self-immolation at Yogi's residence if justice is not given

    बलिया से मां ने मांगा इंसाफ : चचेरे भाइयों पर जमीन हड़पने का आरोप, राष्ट्रपति-पीएम-सीएम के आदेश के बावजूद प्रशासन सोया, न्याय नहीं तो योगी आवास पर करेंगी आत्मदाह

    Strict Crackdown on Cheating! State-of-the-Art Integrated Command and Control Room Installed at UP Education Service Selection Commission.

    नकल पर सख्त वार! UP शिक्षा सेवा चयन आयोग में लगा अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम

    Great News for Shikshamitras! Yogi Government Announces Historic Hike in Honorarium.

    शिक्षामित्रों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने मानदेय में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    नेपाल नवजागरण की खुशबू फैल रही दूर देशों में!

    April 10, 2026
    The ‘Dhurandhar 2’ Sensation: Ranveer Singh Creates Box Office History, Enters the ₹1000 Crore Club

    ‘धुरंधर 2’ का धमाका: रणवीर सिंह ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, ₹1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

    April 10, 2026
    Melania Trump Resurrects the Epstein Files

    मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन फाइल को फिर जिंदा किया

    April 10, 2026
    Lyne Originals Expands ‘Startup Series’, Launches 6 New Smart Accessories

    Lyne Originals ने ‘Startup Series’ का विस्तार किया, लॉन्च किए 6 नए स्मार्ट एक्सेसरीज़

    April 10, 2026
    Chironji: The Secret Ingredient of Sweets and an Ancient Treasure of Ayurveda!

    चिरौंजी: मिठाइयों का सीक्रेट इंग्रीडिएंट और आयुर्वेद का प्राचीन खजाना!

    April 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading