Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    भूमि बंजर हो रही है लेकिन समझ नहीं पा रहे हैं हम

    By June 22, 2017 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 630

    सूरज सिंह ‘ माइकल ‘

    कभी कभी बड़े बुजुर्गों की बातें जब हम सुनते तो हमे ज्ञात होता है कि उनके जवानी के समय प्रकृति कितनी अनुकूल हुआ करती थी। उस वक़्त तो लोग संयुक्त परिवारों में रहते थे , परिवार इतने बड़े होते थे कि अगर जोड़ा जाये तो 20-25 जन तो निकलेंगे ही । फिर भी वह समृद्ध जीवन व्यतीत करते थे । ना जाने आज क्या हो गया है कि हम एकाकी परिवार में रहते है जिसमें माँ बाप और केवल बच्चे रहते है फिर भी भरण पोषण अच्छा नहीं होता । कुछ तो ऐसा हुआ है कि जलवायु ने करवट ली है । हम कहते है कि फसल अच्छी नहीं हो रही है , पानी की कमी हो रही है , भूमि बंजर हो रही है लेकिन समझ नहीं पा रहे है कि उस जमीन को क्या हो गया जिसमें हमारे बाप दादा आसानी से जीवन यापन करते थे ।

    पहले हमारे पुरखों के समय सब एक साथ भोजन करते थे और एक साथ उठते थे , महिलाये अपनी पंगत में , पुरुष अपनी पंगत में बैठते थे । भोजन बर्बाद नहीं किया जाता था । पुरखे कहते थे कि अन्न जितना बर्बाद करेंगे उतना प्रकृति हमसे वसूल लेगी । आज हम वर्तमान में देखते है कि ऊँचे ऊँचे घरो में जिन्हें हाई क्लास फैमिली या सोसाइटी कहते है उन घरों के लोग दो रोटी लेंगे उसमें भी एक या आधी छोड़ देते है , हमने अपना सिद्धांत कार्यशैली बदल दी लेकिन प्रकृति ने नही । वह बगैर वसूले नहीं मानेगी । अब हम उपर्युक्त कारणों की यदि व्याख्या करे तो हमे ज्ञात होगा कि जब स्वामी नाथन और बोरलाग ने यहाँ हरित क्रांति को लागू किया तब त्वरित परिणाम अच्छे आये । उस वक़्त हमारे देश की प्रधानमंत्री थी श्रीमती इन्दिरा जी । हम लोग अनाज से उस वक़्त बहुत पीड़ित थे , देश में अकाल पड़ा था ।

    यह देखकर इन्दिरा जी अमेरिका से गेंहू की सहायता के लिए गयी , उस वक़्त अमेरिका के अखबारों में यह हैडलाइन छपी कि “भारत की प्रधानमंत्री भीख मांगने आई है ।” खैर पी एल -480 समझौते से डेढ़ करोड़ टन गेंहू आयात हुआ । कृषि मंत्री थे सुब्रमण्यम उन्होंने मेक्सिकन गेंहू को उगाया और परिणाम देखे । परिणाम बहुत सुखद थे । देश में हरित क्रांति का शुभारम्भ हो गया उत्तरप्रदेश , पंजाब , हरियाणा जैसे समृद्ध राज्यों में । वो इसलिए इन राज्यों में ताकि अगर कुछ नुकसान भी हो तो ये सह जाये । लौट के आते है अब हम साल 2017 में । देश में पानी , बंजर भूमि , फसल की कम उपज आदि कई सारे मुद्दों से हम घिरे है । हमे ये पता होना चाहिए की इन सब के बीज तो हमने वही बो दिए थे जब हरित क्रांति के गेंहू और चावल के बीज बोये गए थे । उन हाइब्रिड बीजों को बहुत पानी , फ़र्टिलाइज़र , कीटनाशक दवाओ की आवश्यकता होती है । इन उर्वरको के प्रयोग से भूमि का उपजाऊपन मर गया , भूमि में संचित जल नष्ट हो गया । आज कृषि घाटे का सौदा है । उसके पीछे कारण है संसाधनों की बर्बादी ।

    अभी हाल ही में जम्मू कश्मीर की एक महिला द्वारा जो कि कांग्रेस से है संसद में एक निजी विधेयक पेश किया गया जो कि मंजूर भी हो गया वो ये था कि उस विधेयक में शादी बारातों में जो अनावश्यक भोजन की बर्बादी होती है उसको रोकना था । उस विधयेक में बारातियों की संख्या , भोजन में कितने प्रकार की सब्जियां बनेंगे , कितने लोगो का केवल भोजन बनेगा , पूरी बारात में कितने लोग शामिल होंगे दोनों पक्षों से – ये सब निर्धारित था । ये पास भी हो गया । अब कम से भोजन की बर्बादी पर रोकथाम तो लगेगी ।
    हम सब एक बार वापस उसी युग में जाने पर मजबूर होंगे जिसमें पहले हमारे पुरखे थे । हम को ये ज़मीनी स्तर से सोचना पड़ेगा कि अपने संसाधनो को कैसे सुरक्षित रख सके , पर्यावरण को कैसे बचाये ।
    एक मैं यहां नारा देना चाहूँगा “पर्यावरण बचाये , आओ एक पेड़ लगाये “

    Keep Reading

    Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya holds 'Janata Darshan' in Prayagraj; issues directives for the swift resolution of public grievances.

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    Rumors of Failure Become a Fatal Trap: Student Consumes Poison Despite Scoring 78%

    फेल की अफवाह बनी मौत का जाल: 78% अंक पाकर भी छात्रा ने खा लिया जहर

    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya holds 'Janata Darshan' in Prayagraj; issues directives for the swift resolution of public grievances.

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    April 17, 2026
    Rumors of Failure Become a Fatal Trap: Student Consumes Poison Despite Scoring 78%

    फेल की अफवाह बनी मौत का जाल: 78% अंक पाकर भी छात्रा ने खा लिया जहर

    April 17, 2026
    Trump's Pakistan Plan! US Blockade on Iran; Tehran Threatens to 'Sink' the US

    ट्रंप का पाकिस्तान प्लान! ईरान पर अमेरिकी नाकेबंदी, तेहरान ने दी ‘डुबो देंगे’ की धमकी

    April 17, 2026
    Nepal has proven it: If the intent is pure, the system can change overnight!

    नेपाल ने साबित कर दिया: नीयत साफ़ हो तो सिस्टम रातोंरात बदल सकता है!

    April 17, 2026
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading