Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर: ‘डिजिटल अटेंडेंस’ सिस्टम दो महीने के लिए स्थगित

    ShagunBy ShagunJuly 16, 2024Updated:July 16, 2024 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,773

    मुख्य सचिव ने शिक्षकों की डिजिटल उपस्थित पर लगाई रोक, एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई जाएगी, जो इन दो महीनों में शिक्षकों के मुद्दों पर विचार करेगी, शिक्षकों की मांगों को लेकर बनेगी समिति

    लखनऊ, 16 जुलाई : आज मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल के मध्य प्रदेश भर में डिजिटल उपस्थिति को लेकर चल रहे आंदोलन एवं शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को लेकर वार्ता संपन्न हुई।

    वार्ता में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेश चंद्र शर्मा ने मुख्य सचिव के सम्मुख शिक्षकों के पक्ष को रखते हुए अवगत कराया की बेसिक शिक्षा विभाग में 31 उपार्जित अवकाश, प्रत्येक माह द्वितीय शनिवार अवकाश, अर्द्ध आकस्मिक अवकाश, आवास से निकटस्थ कार्य स्थल पर पदस्थापना एवं सरकारी वाहन की सुविधा प्राप्त कर रहे बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर डिजिटल उपस्थिति की पद्धति लागू नहीं की गई है जबकि प्रदेश के दुर्गम मार्गों पर स्थित विद्यालय जहां आवागमन सड़क नहीं है, सड़क है तो कोई भी सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं है।

    डॉक्टर शर्मा ने उदाहरण देते हुए अवगत कराया कि वाहन विहीन एवं दुर्गम मार्गों पर स्थित विद्यालय में कार्यरत शिक्षक /शिक्षिकाएं जो कि निजी वाहन का व्यय भार नहीं उठा सकते ऐसे सभी अध्यापक एक ही मार्ग पर स्थित विद्यालय आने-जाने हेतु 8 – 10 के समूह में किसी प्राइवेट वाहन से विद्यालय आते जाते हैं, क्योंकि सरकार द्वारा शिक्षकों को कोई भी वाहन उपलब्ध नहीं कराया गया है। कारणवश मार्ग में पहले स्थित विद्यालय के शिक्षक एवं अंत में स्थित विद्यालय के शिक्षक के विद्यालय पहुंचने के समय में अंतर होना स्वाभाविक है। शिक्षक अपने निजी वाहन तथा पैदल यात्रा करके इस दुर्गम मार्गो में नदी, जल भराव, पगडंडी, रेलवे क्रॉसिंग जैसी बाधाओं को पार करते हुए विद्यालय में पहुंचता है ऐसे में शिक्षकों के पक्ष को जाने बिना अध्यापकों को डिजिटल उपस्थिति देने हेतु अनिवार्य किया जाना न्यायोचित नहीं है। डॉक्टर शर्मा ने कहा कि डिजिटल उपस्थिति से पूर्व इससे संबंधित निम्नलिखित समस्याओं का निराकरण किया जाए –

    1. शिक्षकों को राज्य कर्मचारियों की भांति 31 दिवस का उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, अर्द्ध आकस्मिक अवकाश, प्रतिकर अवकाश एवं अध्ययन अवकाश (स्टडी लीव) अनुमन्य किया जाए।
    2. डिजिटल उपस्थिति की स्थिति में किसी आकस्मिक परिस्थिति में यदि शिक्षक निर्धारित समय के पश्चात 01 घंटे तथा विलंब से उपस्थित होता है तो माह में कुल 05 कार्य दिवसों में उसे अनुपस्थित ना माना जाए।
    3. मौसम की प्रतिकूलता अथवा विभागीय कार्यक्रमों में प्रतिभागिता की स्थिति में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ऑनलाइन उपस्थिति से शिथिलता प्रदान करने हेतु अधिकृत किया जाये ।
    4. पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन किए जाने की दशा में डाटा इंट्री का कार्य शिक्षक द्वारा करने पर शिक्षण कार्य बाधित होगा। अतः विद्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति की जाये।
    5. शिक्षकों पर डिजिटल उपस्थित लागू करने से पहले महानिदेशक स्कूल शिक्षा के कार्यालय सहित बेसिक शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों में लागू करके इसके गुण दोष का अध्ययन किया जाए। डिजिटाइजेशन से संबंधित वार्ता के अतिरिक्त शिक्षकों को भी राज्य कर्मचारियों की भांति कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने सहित 18 सूत्रीय मांग पत्र मुख्य सचिव को सौपा गया।

    मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने संघ के प्रतिनिधि मंडल को अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश शासन शिक्षकों के डिजिटल उपस्थित पर रोक लगाकर एक समिति गठित करेगा, जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी विशेषज्ञ एवं शिक्षकों के प्रतिनिधि सदस्य रहेंगे, शिक्षकों की समस्याओं पर समिति दो माह में अपनी आंख्या देगी, जिसके अनुसार शासन समस्याओं का निराकरण करेगा।

    बैठक में शासन की ओर से मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव के साथ दीपक कुमार अपर मुख्य सचिव वित्त, एम0के0एस0सुन्दरम प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा, श्रीमती कंचन वर्मा महानिदेशक स्कूल शिक्षा तथा संघ की ओर से डॉक्टर दिनेश शर्मा अध्यक्ष के साथ संजय सिंह महामंत्री एवं राधे रमण त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।

    देखें इससे सम्बंधित पिछली खबर :

    https://shagunnewsindia.com/teachers-submitted-a-memorandum-to-the-district-basic-education-officer-in-protest-against-digital-attendance/

    Shagun

    Keep Reading

    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    Reel vs. Real: Lives at Stake in the Pursuit of Likes; CM Yogi Pens an Emotional Letter to Children

    योगी सरकार का शिक्षा पर बड़ा दांव! 70 डायट में 3,346 पद हुए स्थायी

    यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 930 कंप्यूटर ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र सौंपे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    राम मंदिर-अयोध्या चंदा घोटाला: मथुरा में भी बड़ा चोरी का आरोप, SIT ने शुरू की तेज कार्रवाई

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    June 18, 2026
    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    June 18, 2026

    कपिवा ने क्लिनिकल केयर में कदम रखा, आयुर्वेद क्लीनिक के ज़रिए एडहेरेंस-आधारित ट्रीटमेंट मॉडल बनाए

    June 18, 2026
    Trump's Stern Message to Iran: 'A Very Good Deal' or 'The Other Path'

    पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत

    June 18, 2026

    वित्तीय क्षेत्र में अपराध रोकने के लिए विबमो ने लॉन्च किया ARIA: एक खास AI असिस्टेंट

    June 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading