Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    जीएसटी लागू होने के बाद सरकारें विद्युत उपभोक्ताओं से क्यों वसूल रही हैं इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के रूप में दोहरा टैक्स: उपभोक्ता परिषद

    By July 23, 2017Updated:July 23, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 663
    • उपभोक्ता परिषद ने योगी सरकार से उठायी मांग प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं से वसूली जा रही इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के आदेश को अविलम्ब किया जाये समाप्त।
    • बिजली कम्पनियां प्रत्येक वर्ष विद्युत उपभोक्ताओं से इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के मद में रू0 1250 करोड़ वसूल कर जमा करती हैं सरकार के खजाने में।
    • इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी रूपी दोहरे टैक्स से उप्र सरकार जनता को दिलाये राहत।
    • प्रदेश के घरेलू उपभोक्ता जहां 5 प्रतिशत देते हैं इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी वहीं प्रदेश का अनमीटर्ड किसान सबसे ज्यादा 20 प्रतिशत देता है इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी।

    केन्द्र की मोदी सरकार ने जीएसटी लागू करके यह प्रचारित किया कि एक देश एक टैक्स के सहारे अब देश विकास के रास्ते पर जायेगा, लेकिन अभी भी पूरे देश में बिजली उपभोक्ता इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के रूप में एक टैक्स और सरकार के खजाने में जमा कर रहे हैं। बिजली के क्षेत्र में चाहे वह पावर हाउस के उपकरण हों, सोलर के उपकरण हों, कोयला हो सभी पर जीएसटी के तहत टैक्स वसूला जायेगा और निश्चित तौर पर उसका भुगतान अन्ततः देश का विद्युत उपभोक्ता करेगा।

    वहीं दूसरी ओर विद्युत उपभोक्ता इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के रूप में अलग एक टैक्स सरकार के खजाने में जमा कर रहा है। पूरे भारत देश में सभी राज्यों द्वारा लगभग 28 हजार करोड़ इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के मद में वसूला जाता है। उप्र के लगभग 1 करोड़ 80 लाख विद्युत उपभोक्ताओं से प्रदेश की बिजली कम्पनियां प्रत्येक वर्ष लगभग रू0 1250 करोड़ इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के रूप में वसूल कर उप्र सरकार के खजाने में जमा करती हैं। क्योंकि इस रकम से बिजली कम्पनियों का कोई लेना देना नहीं।

    वर्तमान में उप्र सरकार के शासनादेश के प्राविधानों के तहत बिजली कम्पनियां घरेलू उपभोक्ताओं से 5 प्रतिशत अन्य से 7.5 प्रतिशत व अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं से 20 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी वसूलती हैं। गौरतलब है कि अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं की श्रेणी में सबसे ज्यादा ग्रामीण किसान आते हैं। उपभोक्ता परिषद एक देश एक टैक्स के आधार पर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी जी से मांग करती है कि प्रदेश में इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी सम्बन्धी आदेश को अविलम्ब समाप्त किया जाये, जिससे प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को दोहरे टैक्स से निजात मिल सके।

    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि उप्र की वर्तमान सरकार प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के अनेकों उपाय कर रही है लेकिन अविलम्ब सरकार अपने इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी रूपी टैक्स को वापस लेकर अविलम्ब प्रदेश के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दे सकती है। गौरतलब है कि सपा सरकार के कार्यकाल में नाम मात्र कुछ पैसे प्रति यूनिट लगने वाली इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी को बढ़ाकर प्रतिशत में कर दिया।

    उपभोक्ता परिषद की मांग पर नियामक आयोग द्वारा उप्र सरकार को एक प्रस्ताव भेजकर घरेलू व किसानों की इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी को समाप्त करने हेतु पत्र भी लिखा गया, उसके बावजूद भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। उप्र विद्युत नियामक आयोग ने उपभोक्ता परिषद की याचिका पर बिजली कम्पनियों को यह निर्देश दिया कि इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी केवल एनर्जी चार्ज पर वसूला जाये लेकिन उप्र में एनर्जी चार्ज, फिक्स चार्ज को जोड़कर लगने वाले कुल बिल पर वसूला जा रहा है, जो कि पूरी तरह गलत है। ऐसे में उप्र सरकार को अविलम्ब एक देश एक टैक्स के आधार पर प्रदेश में लगने वाली इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी को अविलम्ब समाप्त किया जाये।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading