Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    प्रजनन-नीति पर पुनर्विचार की आवश्यकता

    ShagunBy ShagunJuly 13, 2022 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 746

    डॉ बृजेन्द्र पाण्डेय

    जिस यूरो-अमेरिकी विकास के सापेक्ष हमें अपनी जनसंख्या बोझ लगती है, उस विकास की वैश्विक लागत का भी अनुमान लगाने की आवश्यकता है।

    ध्यान रहे, इस यूरो-अमेरिकी विकास की बहुत बड़ी पर्यावरणीय और सांस्कृतिक लागत एशिया और अफ्रीका के देशों ने अदा की है; तथा इस प्रकार का तथाकथित विकास पूरे विश्व को उपलब्ध कराने के लिए एक नहीं, वरन् पांच-पांच पृथ्वियों के बराबर संसाधनों की एकमुश्त आवश्यकता पड़ेगी, फिर इस विकास को लगातार बनाए रखने के संसाधन कहां से आयेंगे?

    यह अनायास नहीं है कि अमेरिका, जिसकी जनसंख्या भारत की जनसंख्या के एक-चौथाई के बराबर है, ने अपनी जनसंख्या की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपनी अर्थव्यवस्था को बीमारी, मृत्यु और युद्ध के सहारे टिका रखा है। बीसवीं शताब्दी के लगभग प्रत्येक दशक में विश्व के किसी न किसी भाग में युद्ध की परिस्थितियां उत्पन्न करने, उसमें शामिल होने और उसे पोषित करने में अमेरिका की भूमिका को नहीं भूलना चाहिए।

    इसी प्रकार, आज के थके-हारे यूरोप के भी उस औपनिवेशिक महाप्रकल्प को नहीं भूलना चाहिए जिसके अनवरत और सघन शोषण से आज तक तीसरी दुनियां के देश उबर नहीं पाए हैं।

    बावजूद इसके, यूरो-अमेरिकी समाज इतनी बुरी तरह बिखर चुका है कि आज यूरोप और अमेरिका में पचास फीसदी बच्चों का जन्म परिवार व्यवस्था के बाहर हो रहा है।

    इसी प्रकार, चीन को देखना चाहिए, जिसके विकास की बहुत बड़ी लागत दक्षिण एशिया के देशों सहित स्वयं चीनी समाज और पर्यावरण को भुगतनी पड़ी है। चीनी समाज में अविश्वास का संकट इतना बढ़ गया है कि लगभग दो-तिहाई पिता अपने बच्चों का डीएनए टेस्ट कराने लगे हैं। उस चीन की आक्रामकता से उत्पन्न कोरोना संकट के तो हम आज साक्षी हैं ही।

    दूसरी ओर, भारत की स्थिति देखिए। भारत ने, और विशेषतः तथाकथित पिछड़े भारत ने अपने विकास की न्यूनतम पर्यावरणीय, सामाजिक और सांस्कृतिक लागत अदा की है। विकसित शहरों से अपने अभावग्रस्त गावों की तरफ लौटते श्रमिकों के यथार्थ को इसी दृष्टि से देखना चाहिए।

    कई दृष्टियों से हम अभावग्रस्त हो सकते हैं, किन्तु हमारे अभावों के निराकरण का मार्ग सदाचार, संयम, स्वावलंबन और स्वदेशी से होकर जाता है। हमारा विश्वास न तो प्रकृति-विरोधी विकास पर होना चाहिए, और न ही प्रकृति-विरोधी जनसंख्या-नियंत्रण पर।

    सही मायने में तो स्वतन्त्र भारत को अपनी मानव-प्रजनन-नीति, पशु-प्रजनन-नीति और फसल-प्रजनन-नीति पर गम्भीरता से पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। जन, पशु और फसलों की उत्पादकता की अपेक्षा उनकी गुणात्मकता का प्रश्न अधिक विचारणीय है।

    दूसरे शब्दों में, भारत की अपेक्षा जब इतनी कम जनसंख्या का आधुनिक साधनों से पोषण करने के लिए अमेरिका को इतना वैश्विक अत्याचार करना पड़ रहा है तो इन साधनों से भारत जैसे देश का कल्याण कैसे संभव है। वास्तव में जिन संसाधनों के आधार पर लोक-कल्याण की संकल्पना आधुनिक विश्व कर रहा है, उनकी अनवरत और समतामूलक प्रपूर्ति संभव ही नहीं है। इसलिए जनसंख्या की अपेक्षा ‘quality/standard of life’ की पूरी अवधारणा पर गंभीरतापूर्वक पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A person’s identity is defined not by their circumstances, but by their courage: Bazm-e-Khawateen

    हालात से नहीं, हौसले से तय होती है इंसान की पहचान: बज़्म-ए-ख़वातीन

    October 15, 2026
    Donal Bisht's glamour and Simran Bhardwaj's live performance at the Chembur Gymkhana cricket tournament.

    चेम्बूर जिमखाना के क्रिकेट टूर्नामेंट में डोनल बिष्ट का ग्लैमर, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

    October 14, 2026

    IPE हैदराबाद ने 2027-29 PGDM एडमिशन शुरू किए, पोस्टर और सूचना पुस्तिका लॉन्च की

    October 14, 2026
    When technology became a tool for fraud, these films and web series revealed the terrifying face of the scam.

    जब तकनीक बनी ठगी का हथियार, इन फिल्मों और वेब सीरीज़ ने दिखाया धोखाधड़ी का खौफनाक चेहरा

    October 13, 2026
    Rupali Suri's saree charm shines in the colorful glamour of Navratri

    नवरात्रि का रंगीन ग्लैमर में छाया रूपाली सूरी का साड़ी जलवा

    October 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading