Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेल

    रोहित बड़ा स्कोर बनाने का लक्ष्य रखें तो जीत की सम्भावना प्रबल : सुनील गावस्कर

    ShagunBy ShagunMarch 9, 2025 खेल 1 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 425

    नई दिल्ली। महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित शर्मा को सिर्फ 25-30 रन बनाकर संतुष्ट नहीं होना चाहिए और लंबी पारी खेलने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि क्रीज पर उनकी मौजूदगी भारत के लिए मैच का रुख बदलने वाला असर डाल सकती है। गावस्कर ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ” (अगर ) वह (रोहित शर्मा) 25 ओवर भी बल्लेबाजी करते हैं तो भारत 180-200 रन के आसपास होगा। सोचिए कि अगर उन्होंने तब तक सिर्फ दो विकेट खो दिए तो जरा सोचिए कि वे क्या कर सकते हैं। वे 350 रन या इससे अधिक के स्कोर तक पहुंच सकते हैं। ”

    उन्होंने कहा, ” उन्हें इस बारे में भी सोचना चाहिए। आक्रामक होकर खेलना एक बात है, लेकिन 25-30 ओवर तक बल्लेबाजी करने का मौका देने के लिए थोड़ा संयम से खेलना चाहिए। अगर वह ऐसा करता है तो वह विपक्षी टीम से मैच छीन सकता है। इस तरह का असर मैच जीतने वाला होता है। रोहित ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रमशः 20, 15 और 28 रन बनाए हैं। गावस्कर ने कहा, “साथ ही मुझे लगता है कि बतौर बल्लेबाज क्या आप 25-30 रन बनाकर खुश हैं? आपको खुश नहीं होना चाहिए! इसलिए मैं उनसे यही कहूंगा कि अगर आप सिर्फ सात ” से नौ ओवर के बजाय 25 ओवर तक बल्लेबाजी करते हैं तो इससे टीम पर काफी अच्छा असर पड़ेगा

    दुबई में ग्रुप ए का अंतिम मैच खेलने के बाद भारत और न्यूजीलैंड रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में फिर से आमने-सामने होंगे। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने न्यूजीलैंड की जीत का समर्थन करते हुए कहा कि उनकी टीम में कुछ ऐसे मजबूत क्रिकेटर हैं जो दबाव में नहीं आयेंगे। हुसैन ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, “वे दबाव में नहीं आयेंगे। हम पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज आरोन फिंच के साथ रात्रिभोज कर रहे थे और उन्होंने बहुत अच्छी बात की कि न्यूजीलैंड कभी भी दबाव में लाकर खुद को हराने वाली टीम नहीं है। टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    1 Comment

    1. Herman Saccone on March 18, 2025 3:28 pm

      Hey very cool blog!! Man .. Excellent .. Amazing .. I’ll bookmark your blog and take the feeds also…I’m happy to find numerous useful info here in the post, we need work out more techniques in this regard, thanks for sharing. . . . . .

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading