Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    …छोटा तिनका भी डूबते को सहारा देता है!

    By August 31, 2019Updated:August 31, 2019 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,014

    हममें सत्य को स्थापित करने में अनेक चीजें सहायक हो सकती हैं। सर्वप्रथम, हमें यह समझ लेना चाहिए कि जब हम दूसरों से कुछ छिपा रहे होते हैं, उस समय परमात्मा से उसे नहीं छिपा सकते। परमात्मा सर्वज्ञ है और हमें वह हर समय देख रहा है। हम सोच सकते हैं कि परम शक्तिमान परमात्मा के पास हमारे जैसे तुच्छ जीव के विषय में सोचने के लिए समय कहां है, परंतु उसे छोटे तिनके से लेकर इस ग्रह पर विचरते विशालतम जीवों तक प्रत्येक के विषय में सब कुछ पता होता है। परमात्मा प्रत्येक जीव के भीतर विराजमान है।

    डॉक्टर के पास जाने के लिए हम कितने अच्छे कपड़े पहन लें, आकर्षक दिखने का प्रयत्न करें, परंतु हम जानते हैं कि डॉक्टर की रुचि हमारे रक्तचाप, नाड़ी की गति एवं आंतरिक अंगों में ही होती है। परीक्षा देने के लिए हम कितना भी सज संवर कर विद्यालय जाएं, परंतु अध्यापक की रुचि हमारी उत्तर पुस्तिका में होती है। इसी प्रकार परमात्मा की रुचि हमारी आत्मा में, हमारे आत्मिक स्वभाव में है। यदि हम प्रभु के सम्राज्य में प्रवेश करना चाहते हैं तो हमें अपने अंदर के दाग-धब्बों को साफ करना होगा।

    जिस प्रकार हम दूसरों की आलोचना करते हैं, उतनी ईमानदारी एवं गहराई से यदि अपनी आलोचना करें, कमियों को देखें तो हम उन्हें दूर कर पाएंगे। इसका अर्थ यह कदापि नहीं है कि हम स्वयं को धिक्कारते रहें या हम विषाद में डूब जाएं। हम खुले मन से अपनी गलती को स्वीकार करें, यह मानें कि गलती करना मनुष्य का स्वभाव है और स्वयं को बदलने का प्रयास करें।

    Keep Reading

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading