Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    पंद्रह लाख के जैसन जुमला त नाही बा ई  ! 

    By February 2, 2019 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 600
    नवेद शिकोह
    बजट में राहत की खबर गांव-देहातों में करंट की तरह फैल गई है। दो हेक्टेयर जमीन वाले किसानों को 6000 सालाना की आर्थिक सहायता के एलान से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। ज्यादातर किसान खुश हैं तो कुछ नाखुश हैं और इस  मदद को नाकाफी बता रहे हैं। कुछ को यकीन नहीं आ रहा। पूर्वांचल के एक गरीब किसान की प्रतिक्रिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है। किसान कहता है- का पान सौ रुपए महीना सच्चो में मिली! पंद्रह लाख के जैसन जुमला त नाही बा ई!
    बजट में किसानों की राहत पर चर्चाएं खेत खलिहानों और चौपालों से सोशल मीडिया तक पंहुच गयीं है। कोई कृषक खुशी से मोदी-मोदी, जय मोदी के साथ अपनी खुशी का इजहार कर रहा है। कोई  मदद की इस रकम से नाखुश है और इसे नाकाफी बता रहा है। अकबरपुर निशांडा गांव के किसान अंजनी सोशल मीडिया पर लिखते हैं- नाही चाहिए हमका भीख। आजकल का भिखारिन भी पांच रूपया महीना भीख ना लेवत।
    गरीब किसान भी स्मार्ट फोन और इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहा है। इसका श्रेय भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खास कहे जाने वाले अंबानी ग्रुप को जाता है। किन्तु अपनी गरीबी का रोना रोते हुए कुछ किसान अपने स्मार्ट फोन पर सरकार के राहत भरे फैसले से संतुष्ट नहीं। हरदोई के बुजुर्ग किसान गफ्फार का भी वीडियो वायरल हुआ है। वो कहते हैं- जय जवान- जय किसान,  किन्तु किसानों को महीने में केवल पांच सौ रुपइया का ही वरदान। बड़के लोगन का करोड़ों का कर्जा कर दीहन माफ।
    हांलाकि ज्यादातर लोग बजट को भारत की आम जनता और किसानों का मददगार बता रहे हैं। इनकम टैक्स की छूट ढ़ाई हजार से पांच हजार कर देने और किसानों को आर्थिक सहायता देने का लाभ भारत की आधी से ज्यादा आबादी को मिलेगा। ये सच भी है। आज ना जाने कितने परिवार अपने बुजुर्गों की पेंशन पर आश्रित हैं। घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और दवा इलाज का इंतजाम करने वाली किसी के घर आने वाली तीस से चालीस हजार रुपये की पेंशन से भी टैक्स कट जाता था। आज करोड़ों परिवार घर के मुखिया की पेंशन पर निर्भर हैं। अब चालीस हजार तक की पेंशन पाने वाले को टैक्स से मुक्ति मिल जायेगी। यही नहीं किसी की भी पांच लाख सालाना आमदनी इनकम टैक्स से मुक्त रहेगी।
    रही सब कारण हैं कि माना जा रहा है कि मोदी सरकार का ये बजट आगामी लोकसभा चुनाव में जीतने की उम्मीद के लिए संजीवनी बन सकता है।
     बजट को लोकहित में बताने और इसकी प्रशंसा मोदी सरकार के विरोधियों को नहीं भा रही है। सोशल मीडिया पर बजट के खिलाफ भी माहौल छाया हुआ है। कोई इसे चुनावी लॉलीपॉप कह रहा है तो कोई कह रहा है कि  – बहुत देर कर दी हुजूर आते आते।
     किसी ने बजट पर सोशल मीडिया में ही अपनी  में अपनी राय लिखा है कि चुनाव से पहले गांव-देहातों में वोट के लिए नोट बांटे जाते थे। दारू का पउवा (देसी दारू) बंटता था। ठीक ऐसे ही मोदी सरकार चुनाव से दो महीने पहले गाँव वालों के एकाउंट में पांच-पांच सौ रूपये डालेगी। प्रचार के समय भाजपा के वर्कर्स कहेंगे- काका आ गवा ना  तुमरे खाते में पांच सौ रूपइया। बस मोदी जी ने इसी खातिर तुम्हारे खाते में पैसवा डलवाना सुरु कर दिया है कि तुम कमल को वोट दो। ई पैसवा तुमरे पास तब तलक ही आवेगा जब तलक मोदी जी सरकार में रहेंगे। आगे यही पांच सौ रूपया पांच हजार हो जइये। इस खातिर कमल पर बटन दबाना काका।
    लगभग पांच साल गुजर जाने के बाद आम नागरिकों और किसानोंका गुस्सा लोकलुभावन बजट से क्या खाक ठंडा हो जायेगा ! इस बात के साथ बजट की प्रतिक्रिया पर एक मशहूर शेर भी वायरल हो रहा है-
    उम्र तो सारी कटी इश्क़-ए-बुताँ में ‘मोमिन’ 
    आख़िरी वक़्त में क्या ख़ाक मुसलमाँ होंगे। 

    Keep Reading

    Mithilesh Shukla, who used to throw his weight around by posing as a Noida IPS officer, was thoroughly exposed in Lucknow!

    नोएडा IPS बनकर रौब झाड़ने वाले मिथिलेश शुक्ला की लखनऊ में धज्जियाँ उड़ीं!

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mithilesh Shukla, who used to throw his weight around by posing as a Noida IPS officer, was thoroughly exposed in Lucknow!

    नोएडा IPS बनकर रौब झाड़ने वाले मिथिलेश शुक्ला की लखनऊ में धज्जियाँ उड़ीं!

    June 16, 2026
    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    June 16, 2026
    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    June 16, 2026
    Modi's innovation saga in France; hackFront India's new movement in Delhi.

    फ्रांस में मोदी की इनोवेशन गाथा, दिल्ली में hackFront India का नया आंदोलन

    June 16, 2026

    जब फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी भारत की नवाचार गाथा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहे हैं, तब hackFront India देश के भीतर नवाचार आंदोलन को नई गति दे रहा है

    June 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading