Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    गर्मियों में लें लीची का मज़ा, मिलेगा भरपूर प्रोटीन

    By May 21, 2019 Featured No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 595

    कहाँ से चलकर आयी है जानकार हैरान रह जायेंगे 

    लीची का नाम सुनते ही जहां मुंह में रसभरे स्वाद का एहसास भर जाता है, वहीं मुजफ्फरपुर का नाम भी जेहन में कौंध जाता है. कहने को तो मुजफ्फरपुर की लीची बहुत मशहूर है, लेकिन पहले-पहल भारत में यह चीन से आया था.

    जिस रसीले, खुशबूदार फल को हम लीची कहकर पुचकारते हैं, वह वास्तव में सदियों पहले चीन से यहां पहुंचा है मशहूर बौद्ध तीर्थयात्री ह्वेनसांग के साथ, जो कई बरस नालंदा विश्वविद्यालय में छात्र रहे थे. माना जाता रहा है कि सबसे बढ़िया किस्म की लीची बिहार में मुजफ्फरपुर के बागानों की सौगात है. इनका कंटीला छिलका आसानी से उतारा जा सकता है और भीतर वाली गुठली भी बहुत पतली- नाम मात्र की ही होती है. सुगंध और मिठास के तो कहने ही क्या!

    जहां फौंसेका नामक एक एंग्लो-इंडियन साहब के बाग थे. उनका दावा था कि चूंकि उनके पेड़ों के बीज मुजफ्फरपुर से लाये गये थे और फल की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए कलम भी वहीं के कुशल बागबान लगाते थे, अतः इस बाग की पैदावार को कमतर नहीं आंका जाना चाहिए. सबसे महंगी और लोकप्रिय प्रजाति गुलाबजल की याद दिलाती ‘रोज लीची’ थी.

    लीची का मौसम चेरी, शहतूत और जामुन-फालसे की तरह बहुत छोटा होता है, अतः इसका आनंद लेने की मोहलत दो-चार घड़ी होती है. याद रहे, ‘उम्र छोटी ही सही यह उम्र बड़ी होती है!’ शुरू में हर फल महंगा होता है और पहले-पहल बाजार में पहुंचने वाला फल स्वादिष्ट भी अधिक नहीं होता. अतः और भी ज्यादा सतर्क रहने की दरकार होती है.

    लीची के अधिकांश शौकीन टिन में बंद पहले से छिली, गुठली निकाली हुई लीची से संतुष्ट हो लेते हैं. पर ढेरों ठंडी की लिची को खुद छीलकर निबटाने का मजा ही कुछ और है. नयी पीढ़ी लीची के शरबत, आइस्क्रीम आदि से ही परिचित है. चीन में भोजनोपरांत अवश्य लीची को वनीला आइस्क्रीम के साथ परोसने का रिवाज है.

    Keep Reading

    Chironji: The Secret Ingredient of Sweets and an Ancient Treasure of Ayurveda!

    चिरौंजी: मिठाइयों का सीक्रेट इंग्रीडिएंट और आयुर्वेद का प्राचीन खजाना!

    We will settle the score for the hooliganism; no more fear of the TMC—now, the BJP's assurance will prevail: Modi

    गुंडागर्दी का हिसाब लेंगे, अब टीएमसी का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा : मोदी

    A New Chapter for AI at BBAU Lucknow: Successful Organization of National Workshop on EDA and Generative AI

    बीबीएयू लखनऊ में AI का नया अध्याय: EDA और जेनरेटिव AI पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन

    Mother from Ballia demands justice: Cousins ​​accused of land grabbing, administration sleeps despite orders from President, PM, and CM, self-immolation at Yogi's residence if justice is not given

    बलिया से मां ने मांगा इंसाफ : चचेरे भाइयों पर जमीन हड़पने का आरोप, राष्ट्रपति-पीएम-सीएम के आदेश के बावजूद प्रशासन सोया, न्याय नहीं तो योगी आवास पर करेंगी आत्मदाह

    Strict Crackdown on Cheating! State-of-the-Art Integrated Command and Control Room Installed at UP Education Service Selection Commission.

    नकल पर सख्त वार! UP शिक्षा सेवा चयन आयोग में लगा अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम

    Great News for Shikshamitras! Yogi Government Announces Historic Hike in Honorarium.

    शिक्षामित्रों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने मानदेय में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Saad Lamjarred and Shehnaaz Gill Team Up! Poster for New Song ‘Bezaaf’ Released

    साद लामजारेड और शहनाज़ गिल की जोड़ी तैयार! नया गाना ‘बेज़ाफ़’ का पोस्टर रिलीज़

    April 11, 2026

    नेपाल नवजागरण की खुशबू फैल रही दूर देशों में!

    April 10, 2026
    The ‘Dhurandhar 2’ Sensation: Ranveer Singh Creates Box Office History, Enters the ₹1000 Crore Club

    ‘धुरंधर 2’ का धमाका: रणवीर सिंह ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, ₹1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

    April 10, 2026
    Melania Trump Resurrects the Epstein Files

    मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन फाइल को फिर जिंदा किया

    April 10, 2026
    Lyne Originals Expands ‘Startup Series’, Launches 6 New Smart Accessories

    Lyne Originals ने ‘Startup Series’ का विस्तार किया, लॉन्च किए 6 नए स्मार्ट एक्सेसरीज़

    April 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading