Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    शिकारियों के प्रति की जाय कठोर कार्रवाई: दारा सिंह चौहान

    By October 2, 2019Updated:October 2, 2019 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 597
    • वन्य प्राणियों के प्रति सद्भाव विकसित करना हमारा कर्तव्य – दारा सिंह चौहान
    • वन्य प्राणि सप्ताह की हुई शुरूआत, विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिता करवाएगा वन विभाग

    लखनऊ, 02 अक्टूबर 2019: वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने वन्य प्राणि सप्ताह का शुभारंभ किया। वन विभाग एक सप्ताह तक चलने वाले इस आयोजन में लोगों को वन्य प्राणियों के प्रति प्रेम भाव रखने व उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा।

    इस अवसर पर वन मंत्री ने कहा कि वन्य प्राणि प्रेम, अपनत्व, सेवा भावना एवं शत्रुभाव को समझते हैं। वन्य प्राणियों की गतिविधियों का अध्ययन कर उनके प्रति सद्भाव विकसित करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने वन्य प्राणि सप्ताह के अवसर पर प्रत्येक जनपद में कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों में वन्य प्राणियों के प्रति लगाव उत्पन्न करने हेतु विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर वन्य प्राणियों से सम्बंधित पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का निर्देश दिया।

    श्री चौहान ने कहा कि वन्य प्राणी निर्दोष व मूक होते हैं तथा वे तब तक मनुष्यों पर हमला नहीं करते, जब तक कि उन्हें न छेड़ा जाय। इस अवसर पर मंत्री ने विभाग के कार्यालयों की दीवालों पर व्यापक स्तर पर वन्य प्राणियों की तस्वीरें बनाने का निर्देश दिया।

    https://youtu.be/z-umBNujIek

    उन्होंने कहा कि इससे वन्य प्राणि सरंक्षण का व्यापक स्तर पर संदेश प्रसारित होगा तथा जन सामान्य वन प्राणि संरक्षण व संवर्धन की दिशा में प्रेरित होंगे। चौहान ने कहा कि मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु वन क्षेत्रों में मुनष्य की गतिविधियों को रोकना आवश्यक है। वन क्षेत्र में स्वच्छन्द विचरण करते हुए वन्य प्राणियों की गतिविधियों के अवलोकन से इनके संरक्षण की भावना विकसित होने में सहायता मिलती है। अत: इको पर्यटन को बढ़ावा देना अत्यंत प्रासंगिक है।

    Image result for van mantri dara singh

    वन्य जीवों के प्रति अत्याचार मानवता के प्रति अपराध है:

    समारोह में वन पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि वन्य जीवों पर किया गया अत्याचार व अपराध मानवता के प्रति अपराध है। आज पर्यावरण संरक्षण विश्व का सर्वाधिक महत्वपूर्ण मुद्दा है, क्योंकि पर्यावरण नष्ट होने पर मनुष्य जाति ही नष्ट हो जाएगी। उन्होंने वेद पुराण व गीता का उद्धरण देते हुए कहा कि हमारे मनीषियों ने पर्यावरण का महत्व जानते व समझते हुए इनके संरक्षण व संवर्धन को जीवनशैली, परम्परा, संस्कृति व लोक कलाओं का अनिवार्य अंग बनाया। उन्होंने कहा कि जीव जन्तुओं का परिवार भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना हमारा परिवार। प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष एवं वन्य प्राणियों को अंगीकृत करना चाहिए तथा यह संभव न हो पाने की स्थिति में इनके प्रति सद्भाव रखना चाहिए।

    शिकारियों के प्रति की जाय कठोर कार्रवाई:

    प्रमुख सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, कल्पना अवस्थी ने कहा कि वन्य प्राणियों के लिए भौगोलिक सीमा का बंधन नहीं है तथा उनके भटक कर मानव आबादी में आ जाने पर उन्हें उनकी रक्षा व उन्हें सही स्थान पर पहुंचाना हमारा दायित्व है। मानव वन्य जीव संघर्ष को न्यून करने के लिए वन क्षेत्र के निकटवर्ती गांवों के निवासियों को जागरूक, शिक्षित व प्रशिक्षित कर वन क्षेत्र से बाहर आने वाले वन्य प्राणियों से होने वाली क्षति से बचाने की आवश्यकता है। प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन ने कहा कि वन्य प्राणियों की रक्षा पर चिंतन व मनन करना एवं वन्य प्राणियों को क्षति पहुंचाने एवं उनका शिकार करने वाले अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाय।

    उद्देश्यों के प्रति विस्तार से प्रकाश डाला:

    प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्य जीव, उत्तर प्रदेश, सुनील पांडे ने वन्य प्राणि सप्ताह के उद्देश्य व पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वन्य प्राणि सप्ताह का उद्देश्य वन्य प्राणियों का पारिस्थितिकी तंत्र में महत्व, संरक्षण की आवश्यकता एवं भविष्य में वन्य प्राणियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हेतु जन सामान्य का ध्यान आकर्षित करना है। विगत एक वर्ष में वन्य प्राणि संरक्षण की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वन्य प्राणि संरक्षण हेतु आधुनिक तकनीक व संसाधनों का प्रयोग किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

    Keep Reading

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Do not play vote-bank politics at the cost of internal security.

    आंतरिक सुरक्षा की कीमत पर वोटों की राजनीति न करें

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    June 12, 2026
    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    June 12, 2026
    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    June 12, 2026
    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    June 12, 2026
    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    June 12, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading