Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सकारात्मक सोच से बदल सकता है आपका जीवन 

    By March 31, 2019 Current Issues No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 732

    कमरे में अंधेरा हो तो उसे बाहर निकालने के लिए प्रकाश की जरुरत पड़ती ही है

    यह सत्य है कि जीवन में प्रत्येक व्यक्ति सफल होना चाहता है और आगे बढऩा चाहता है, किंतु वह कहां तक सफल हो पाता है, यह उसके संघर्ष, परिश्रम और प्रयासों पर निर्भर करता है।

    जीवन में दु:ख, कठिनाई, समस्याएं, बाधाएं, प्रतिकूलताएं और चुनौतियां तो आती रहेंगी, किंतु जीवन में सफतला उन्हीं को प्राप्त हुई है जिन्होंने इनको स्वीकार करके हिम्मत से इनका सामना किया और संघर्ष करते हुए इन पर विजय प्राप्त की।

    संघर्ष को यदि हम जीवन का पर्याय मानते हैं तो हमें यह निश्चित समझना होगा कि संघर्ष के क्षणों में आंतरिक शक्तियों व क्षमताओं की एकजुटता ही जीवन की सफलता को सुनिश्चित करती है, लेकिन सफलता को सुनिश्चित करने से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि संघर्ष के क्षणों में व्यक्तित्व की आंतरिक शक्ति-सामर्थ्य एकजुट, एकाग्र और स्थिर बनी रहे और यह तभी संभव होगा, जब हमारा चिंतन सकारात्मक होगा क्योंकि जीवन के संघर्षों में सफलता, सकारात्मक चिंतन एवं सकारात्मक प्रयासों से ही मिलती है।

    सकारात्मक सोच को अपनाना एक ऐसी कला है जो जीवन में संतुष्टि व खुशी सहज ही भर देती है। सकारात्मक सोच के साथ सकारात्मक बोल भी जीवन में अहम भूमिका अदा करते हैं और यह दोनों हमारे आभामंडल को शक्तिशाली व ऊर्जावान बनाते हैं। अमूमन हम सभी सारे दिन में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग कितनी हद तक करते हैं, इसका अंदाजा शायद हम में से किसी को भी नहीं होता। मनोवैज्ञानिक शोध में यह पाया गया है कि हमें दुख, चिंता, परेशानी, समस्या आदि जैसे नकारात्मक शब्दों का प्रयोग अपनी शब्दावली से पूर्ण समाप्त कर देना चाहिए।

    कहा जाता है कि यदि कमरे में अंधेरा है तो उसे बाहर निकालने के लिए प्रकाश चाहिए, उसी तरह नकारात्मक अवगुण निकालने के लिए हमें सकारात्मक गुण एवं आदतों की ही आवश्यकता है। अत: हम जितना-जितना उन सकारात्मक गुणों का मन में चिंतन व वाणी में प्रयोग करेंगे, उतने ही वह गुण हमारे जीवन में सहज ही आते जाएंगे।

    Keep Reading

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    The spreading web of prostitution: Moral decay and social silence.

    वेश्यावृत्ति का फैलता जाल: नैतिक पतन और सामाजिक चुप्पी

    Ladakh's 'Rishi' on a hunger strike for India!

    भारत के लिए अनशन पर लद्दाख का ऋषि !

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading