Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    हिट और फिट साबित हुआ योगी का सूचना तंंत्र

    By October 11, 2019 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 595

    नवेद शिकोह

    अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी के निर्देश पर सूचना निदेशक शिशिर ने योगी सरकार के सूचना तंत्र को हिट और फिट कैसे बनाया ! तमाम सफलताओं के पीछे सूचना एंव जनसंपर्क विभाग के कर्मचारियों और हेमंत सिंह जैसे अफसरों की कुशल कार्यशैली शामिल है। उप निदेशक से पद्दोन्नति पाकर संयुक्त निदेशक बनाये गये हेमंत सिंह की बहुआयामी प्रतिभा ने सूचना विभाग को तरक्की की नयी ऊंचाइयों पर पंहुचा दिया है। योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पंहुचाने से लेकर सरकार के विकास कार्यों को प्रस्तुत करने वाला कंटेंट तैयार करने में हेमंत सिंह को बड़ा श्रेय जाता है।

    सरकार और जनता के बीच सेतु का काम करने वाले सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक हेमंत सिंह की कार्यकुशलता ने प्रदेश की मीडिया के हर वर्ग के बीच बेहतरीन सामंजस्य और संतुलन बना कर रखा है। कुल नियमित/सूचीबद्ध/डीएवीपी अखबारों में 95% ग़ैर ब्रॉड अखबार हैं। इसमें लघु और मझौले अखबार शामिल हैं। 95% पत्रकार भी ऐसे ही सैकेंड लाइन के अखबारों में रोज़गार से जुड़े हैं।

    सरकारें हमेशां से लघु और मंझौले और कम संसाधनों वाले अखबारों को सहयोग स्वरूप विज्ञापन प्रदान करती रही हैं। भले ही इनका वास्तविक प्रसार कम हो किंतु ऐसे अखबार ही 95% पत्रकारों/अखबार कर्मियों को रोजगार देते हैं। कॉरपोरेट कल्चर पूरी तरह से भारतीय पत्रकारिता के मिशन का पालन नहीं कर सकता, ऐसे में छोटे अखबारों के पास पत्रकारिता की स्वतंत्रता का ज्यादा अवसर है।

    इन तमाम सच्चाइयों को महसूस करते हुए योगी सरकार के सूचना विभाग की पॉलिसी ने कम संसाधन वाले संघर्षरत/संघर्षशील पत्र/पत्रिकाओं को मजबूत करने के लिए पूरा सहयोग देने का सिलसिला जारी रखा है। लघु और मझौले अखबारों की विशाल संख्या है। सूचना के सीमित बजट में इनको सहयोग स्वरूप समय-समय पर विज्ञापन प्रदान करना आसान नहीं था। सभी को बराबर का विज्ञापन का सहयोग देने के कठिन काम को हेमंत सिंह जैसे अफसर बखूबी निभा रहे हैं।

    भारतीय जनता पार्टी ने जब जनता के भरपूर विश्वास के साथ प्रचंड बहुत से जीत हासिल कर उत्तर प्रदेश में सरकार बनायी तब से ही लगातार विरोधियों ने भ्रामक अफवाहों से सरकार को बदनाम करने के असफल प्रयास किये। जिसके तहत ये भी अफवाह उड़ी कि योगी सरकार छोटे अखबारों पर लगाम लगायेगी.. खासकर बड़ी संख्या में बढ़ चुके उर्दू के छोटे अखबारों को सरकारी सहयोग मिलना बंद हो जायेगा। किंतु इस अफवाह के विपरीत सरकार ने सब का साथ-सब का विकास की तर्ज पर प्रत्येक वर्ग और हर भाषा के छोटे-बड़े अखबारों को एक दृष्टि से देखकर सबको बराबर का सहयोग दिया।

    सबका साथ-सब का विकास पर अमल करने का नतीजा ये हुआ कि योगी सरकार पर आज हर किसी का विश्वास बढ़ता जा रहा है। एक सर्वे के अनुसार संपूर्ण प्रदेश की जनता की तरह उर्दू भाषी लोग भी योगी सरकार को इंसाफपसंद हुकुमत मानने लगे हैं। अब छोटे-बड़े उर्दू अखबारात में योगी सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का खूब जिक्र होता है। ताकि जनता के लिए लागू की गई योजनाओं को जानकर आम जनता उसका लाभ उठाये।

    #भारतीय जनता पार्टी #योगी सरकार #सूचना निदेशक

    Keep Reading

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading