Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    भारतीय राजनीति का बदलता केंद्र

    By June 25, 2017 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 657

    सूरज सिंह ‘ माइकल ‘

    हाल ही में भारत में राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। सियासी हुक्मरान अपने लक्ष्यों को अंजाम देने में लग गए हैं। विश्व के कई देशों फ्रांस, अमेरिका , इंग्लैड , नेपाल आदि में अभी हाल ही में चुनाव हुए हैं, जिनको अगर बारीकी से देखें तो हमें ज्ञात होगा कि हर जगह मामला किसी न किसी तत्त्व पर आधारित रहा है। भारत में राम नाथ कोविन्द को एनडीए ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है । आज के इस राजनीतिक आधुनिकीकरण के दौर में भी जातिवाद , सम्प्रदायवाद , क्षेत्रवाद , भाषावाद हम सभी पर हावी है ।

    सन् 1951 में सुकुमार सेन के प्रथम आम चुनाव करवाये जोकि काफी सफल तरीके से हुआ । लोगों ने उस वक़्त जातिवाद , धर्मवाद से उठकर राष्ट्र को वोट किया और अगर आज देखे तो कहीं ईवीएम पर सवाल उठ रहे हैं , जातिगत दलों का लगातार निर्माण हो रहा है । हर नेता को अपनी फिक्र है देश किसी को नहीं सूझ रहा । कोई योग पर सवाल उठा रहा है कोई न्यायालय पर । ये बताने का उद्देश्य मात्र इतना है कि हमने लीक छोड़ दी है । जो दिशा हमे मिली थी उससे भटक गए हैं । जो केंद्र होना चाहिए था वो नहीं रह गया है । जब भारत आज़ाद हुआ था तब उसके सामने बहुत विकट समस्याएं मुँह फैलाये खड़ी थीं । देश में अनाज नहीं था , सूखा पड़ रहा था , भाषायी राज्यों की मांग हो रही थी , विभाजन का दर्द टीस पैदा कर रहा था, लेकिन आज हम इन समस्याओं से मुक्त है । हमारे कुछ लक्ष्य थे जैसे जब हमने आरक्षण दिया समाज के पिछड़े वर्गों को जो समाज की मुख्यधारा से अलग हो गए थे कि 10 साल में हम उनका विकास कर लेंगे, इस आरक्षण के माध्यम से लेकिन जो लाभ जिसको मिलना चाहिए था वो आज भी नही मिल सका ।

    भारत के निवासी में यह बात घर कर गयी है कि सरकार अगर कुछ कर रही तो इसके पीछे पार्टी की कुछ राजनीति है । अब कोविंद की उम्मीदवारी को ही ले लो । लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि एनडीए 2019 में वोट बैंक मजबूत कर रही है। ये हो भी सकता है लेकिन हमें भी कुछ सकारात्मक सोचना चाहिए । जब विश्व के अनेक देश अपने को महाशक्ति बनाने में लगे है तो हमारे देश में जातिगत झगड़े,  आरक्षण मांग , दलगत राजनीति , जातीय मतों इन पर चर्चा हो रही है।

    हमें आगे आकर यह व्यवस्था बदलनी होगी । जिस देश की सूरत कुछ और होनी चाहिए थी और हो कुछ और गयी है उसे सही करना होगा । हम सब मिलकर ही इनसे निजात पा सकेंगे ।  हमें ये खुद से प्रण लेना होगा कि हम केवल राष्ट्र हित में वोट करेंगे । हम उस सरकार को वोट नही करेंगे जो भारत में शिक्षा , शोध् , स्वास्थ्य , भोजन , कृषि , रोजगार , सुरक्षा  न दे सके , इसके लिए हमे अब खुद पर भरोसा करना होगा ।

     

     

    Keep Reading

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading