Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    किसान का जज़्बा फीका मत पड़ने दीजिए

    ShagunBy ShagunDecember 6, 2020Updated:December 6, 2020 Global NEWS 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 569

    नवेद शिकोह

    आइये आपको धरती के भगवान से परिचय कराते हैं।
    कौन वाला भगवान, वही जो आजकल सड़कों पर लाठियां खा रहा है !

    इस सच को शिद्दत के साथ शायद किसी ने महसूस ही नहीं किया होगा। चलिए आपको कुछ याद दिलाकर अन्नदाताओं के भगवान होने का अहसास दिलाता हूं-

    आपको याद होंगे कोरोना काल के लॉकडाउन के शुरुआती दिन। डर, ख़ौफ,घबराहट, बेचैनी, बंदिशें और असमंजस्य की स्थिति में राशन,पानी,दूध, फल, सब्जी जैसी रोज इस्तेमाल की जरुरी चीजों को लेकर बड़ी फिक्र थी। अब ये सब कैसे उपलब्ध होगा !

    दूसरी एक और अहम फिक्र थी- रोज कुआं खोद कर पानी पीने वाले मेहनतकशों का क्या होगा, अब ये क्या करेंगे, कैसे जिएंगे ! छोटे,छोटे काम करने वाले, ठेला लगाने वाले, रिक्शा चलाना वाले, वेन्डर, बैन्डर, कबाड़ी, नाई, धोबी.. इत्यादि।

    इन दोनों बेहद बड़ी समस्याओं को उस वक्त धरती के भगवानों/ख़ुदाओं ने हल कर दिया था। आपको याद होगा कि सामान्य दिनों की तुलना में उन मुश्किल दिनों में फल और सब्जियों की बहार सी आ गई थी। सख्त लॉकडाउन के दौरान हर तरफ खूब सस्ते फल और सब्जियों का जखीरा लगा था। सस्ती और ताजी सब्जियों की उपलब्धता ने सबको इत्मेनान दिला दिया था।

    किसानों ने दिनों रात मेहनत करके, पसीना बहा कर सब्जी की इतनी पैदावार कर दी थी कि सस्ती और ताज़ी सब्जियों की बहार सी आ गई थी। मुश्किल दौर से निपटने में सहायक अन्नदाताओं के इस योगदान का दूसरा सबसे बड़ा लाभ ये हुआ था कि कम पूंजी के छोटे-छोटे काम करके रोज कमा कर रोज खाने वाले वो गरीब मेहनतकश जिनका काम ठप्प था वो सब सब्जी बेंचकर जीविका चलाने लगे थे।

    ये होता है किसानों का जज्बा और योगदान। शायद इसीलिए हमारे देश ने जवान और किसान को हमेशां ख़ूब इज्ज़त दी है और इनकी एहमियत का एहसास किया है। लेकिन शायद पहली बार किसान से मोहब्बत के रंग कुछ फीके पड़ते दिखाई दे रहे है।

    किसान आन्दोलन में शामिल किसानों को पब्लिक डोमेन पर अपशब्द कहने वालों की कमी नहीं है। कुछ का आरोप है कि ये भाजपा के समर्थकों, टोल गैंग या आईटीआईसेल की देन है। जो भी हो। ऐसे आरोप सच्चे हों या झूठे। आंदोलनकारियों को खालिस्तानी जैसे जुमलों से नवाजने वाले भाजपाई हों या गैर भाजपाई हों लेकिन ये तो तय है कि धरती के भगवान अन्नदाताओं पर खूब नकारात्मक टिप्णियां हुई हैं।

    हांलाकि ऐसा दुर्भाग्यशाली दौर कभी-कभी ही आता है जब हम अपने अन्नदाताओं और सैनिकों के हिस्से का विश्वास और मोहब्बत तख्तनशीनों पर लुटा देते हैं। एक जमाना था जब कांग्रेस और इंदिरा-राजीव पर देश को इतनी मोहब्बत थी कि हम उन सुरक्षाकर्मियों/ फौजियों से भी नफरत करने लगे थे कि जो सिक्ख थे। वजह ये थी कि सिक्ख सुरक्षाकर्मीं ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की थी। इत्तेफाक कि इस काले अध्यायक्ष के लगभग चार दशक बाद जब कांग्रेस के बजाय भाजपा के जनाधार का दौर चल रहा है और इंदिरा गांधी जैसी लोकप्रियता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है। इस दौर मे भी सत्ता या तख्तनशीनों पर जनता का एक बड़ा वर्ग कुछ ज्यादा ही विश्वास जता रहा है। सरकार पर मोहब्बतें लुटायी जा रही है़।

    उस बार सिक्ख समाज को सत्ता विरोधी मानकर उन पर कांग्रेस समर्थक हमला करते थे। इस दौर में आंदोनकारी किसानों को मोदी सरकार का विरोधी मानकर उन्हें निशाने पर लिया जा रहा है। इत्तेफाक कि आंदोनकारी किसानों में अधिकांश सिक्ख हैं। यानी इंदिरा से मोदी तक बेचारे सिक्ख भाई सरकार समर्थकों की नफरत का शिकार हो रहे हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    भीषण लू का अलर्ट! किसानों के लिए जारी हुई महत्वपूर्ण सलाह, फसल-पशु बचाओ

    A gift to 20 lakh employees! The Yogi government increased dearness allowance by 2%.

    20 लाख कर्मचारियों को तोहफा! योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    View 1 Comment

    1 Comment

    1. Irvin Wallaert on December 7, 2020 6:52 am

      good post

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    फुकेट के ‘एंडामंडा वाटर पार्क’ ने पर्यटकों के लिए पेश किए शानदार ‘प्रीमियम अनुभव’

    May 25, 2026
    K.C. Bokadia’s ‘Teesri Begum’: A Fierce Revolt by Three Wives!

    के सी बोकाडिया की ‘तीसरी बेगम’: तीन पत्नियों की जोरदार बगावत!

    May 24, 2026
    The world's largest free old-age home will become a support for 5,000 elderly people.

    5000 बुज़ुर्गों का सहारा बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा मुफ्त वृद्धाश्रम

    May 24, 2026
    Trump's Stern Ultimatum to Iran: 'Complete Surrender' on Nuclear Missiles—or an Attack?

    दुनिया युद्ध की आग में घिरी: शांति की उम्मीद कमजोर

    May 23, 2026
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading