Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    बिजली कम्पनियों में मीटर की गुणवत्ता पर उपभोक्ता परिषद ने उठाया था सवाल, पावर कार्पोरेशन प्रबन्ध ने दिए जांच के आदेश

    By July 20, 2017Updated:July 20, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 616
    • पावर कार्पोरेशन प्रबन्ध निदेशक का सभी बिजली कम्पनियों को निर्देश सभी मीटर निर्माताओं द्वारा दिये गये मीटर की प्रत्येक लाट से रैण्डम सैम्पल सीपीआरआई भेजकर कराया जाये परीक्षण।
    • उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने मीटरों की गुणवत्ता बनाये रखने पर आज पावर कार्पोरेशन प्रबन्ध निदेशक श्री विशाल चैहान से की मुलाकात और उनके सामने रखे अनेकों तथ्य।
    • उपभोक्ता परिषद ने उठाया सवाल मध्यांचल कम्पनी में जिन मीटर कम्पनियों का टेण्डर का भाग 2 नहीं खुला उन्हें दूसरी कम्पनी में कैसे मिला करोड़ों का आर्डर।
    • आईआईटी द्वारा पूर्व में फेल किये गये मीटरों को भी मिला है आर्डर, का भी मुद्दा उठाया।
    उप्र में लगभग 68 लाख अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं के यहाॅ मीटर लगाने की कवायद शुरू होते ही पूर्वान्चल व पश्चिमांचल में ही लगभग 350 से 400 करोड़ के आर्डर किये जाने व मध्यांचल कम्पनी में लगभग 80 से 100 करोड़ मीटर खरीद की प्रक्रिया चालू करने पर हड़बडी़ में उठाये जा रहे कदम पर उपभोक्ता परिषद द्वारा 2 दिन पहले सवाल उठाते हुए क्वालिटी कन्ट्रोल को मजबूत करने एवं मीटरों के सैम्पल की जांच आई0आई0टी0 अथवा किसी उच्च संस्थान से कराने की प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी से मांग की गयी थी।
    उपभोक्ता परिषद द्वारा मीटरों की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा किये जाने के तुरन्त बाद पावर कार्पोरेशन व पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम चैकन्ना हो गया। पावर कार्पोरेशन के प्रबन्ध निदेशक श्री विशाल चैहान ने सभी कम्पनियों के प्रबन्ध निदेशकों को गुणवत्ता एवं मानकों चेक करने के लिये यह महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है कि जिन भी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा मीटर आपूर्ति किये गये हैं, आपूर्ति मीटर एवं अन्य सामग्री की गुणवत्ता बनाने हेतु प्रत्येक लाट से सैम्पल मीटर उठाकर उसे सीपीआरआई (सेन्ट्रल पावर रिसर्च इन्स्टीट्यूट) मीटर टेस्ट लैब में अविलम्ब परीक्षण कराया जाये। साथ ही रिस्काम भी अपने मीटर टेस्ट लैब में रैण्डम मीटरों का सैम्पल चेक करे।
    उ0प्र0 राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने आज मीटरों की गुणवत्ता के मुद्दे पर पावर कार्पोरेशन के प्रबन्ध निदेशक श्री विशाल चैहान से शक्ति भवन में मुलाकात की और मीटरों की उच्च गुणवत्ता के सम्बन्ध में अनेकों तथ्य उनके सामने रखे। उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष द्वारा यह मुद्दा भी उठाया गया कि पूर्व में आई0आई0टी0 कानपुर द्वारा जिन मीटरों में कमियां निकाली गयी थी और जो मीटर जम्प कर रहे थे, उन्हें भी आर्डर दिया गया है। जिस पर गहन छानबीन होनी चाहिए। उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में अनेकों मीटर निर्माता कम्पनियां जो टेण्डर में भाग ले रही हैं उनका भाग 2 इसलिये नहीं खोला गया क्योंकि उनके भाग 1 में कुछ तकनीकी खामियों के चलते उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था और सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इन मीटर निर्माताओं से दूसरी कम्पनियों में करोड़ों के आर्डर दिये गये हैं। जो उच्चस्तरीय जांच का मामला है।
     उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष द्वारा पावर कार्पोरेशन प्रबन्ध निदेशक को यह भी अवगत कराया गया कि पूर्वान्चल कम्पनी में मीटर निविदा में उन्हीं मीटर कम्पनियाॅ को टेण्डर में शामिल करने का प्रावधान किया गया, जिनका टर्नओवर 100 करोड़ या उससे ज्यादा होगा। उप्र की कम्पनियों के लिये यह सीमा 50 करोड़ रखी गयी बड़ी चालाकी से उसमें यह भी अंकित कर दिया गया कि दिल्ली और एनसीआर बेस कम्पनी के लिये भी 50 करोड़ माना जायेगा। सवाल यह उठता है उ0प्र0 के उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये यह व्यवस्था ठीक है लेकिन दिल्ली और एनसीआर जोड़ने के पीछे कुछ कम्पनियों को पीछे दरवाजे से टेण्डर में शामिल करने हेतु रास्ता साफ किया गया इसकी भी जांच होनी चाहिए।
    पावर कार्पोरेशन के प्रबन्ध निदेशक ने उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को यह आश्वासन दिया कि बिजली कम्पनियों में क्वालिटी कन्ट्रोल से कोई भी समझौता नहीं होने दिया जायेगा। पूरे मामले की छानबीन की जायेगी और उच्च गुणवत्ता के मीटर ही कम्पनियां लेंगी। प्रबन्ध निदेशक द्वारा वार्ता में यह भी बताया गया कि अध्यक्ष पावर कार्पोरेशन द्वारा तकनीकी विशिष्टीकरण के लिये एक उच्चस्तरीय कमेटी भी बनायी गयी है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    September 22, 2026
    Komal Thakkar: Cannes red carpet personality Komal Thakkar inaugurated the ALF NOVA Aesthetic Clinic in Mumbai.

    Komal Thakkar: कान्स रेड कार्पेट फेम कोमल ठक्कर ने मुंबई में ALF NOVA एस्थेटिक क्लिनिक का किया उद्घाटन

    September 22, 2026
    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    September 22, 2026
    Indian women storm the Asiad final; Sri Lanka set a target of 217 runs; Mandhana and Shafali get off to an explosive start, while Richa Ghosh wreaks havoc.

    एशियाड फाइनल में भारतीय बेटियों का तूफान, श्रीलंका को मिला 217 रन का लक्ष्य, मंधाना-शेफाली की धुआंधार शुरुआत, ऋचा घोष ने बरपाया कहर

    September 22, 2026
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading