Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    इसरो का सबसे पावरफुल उपग्रह जीसैट-30 देगा 5जी की स्पीड से इंटरनेट

    By January 21, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 512

    जी के चक्रवर्ती

    17 जनवरी के दिन जिसैट उपग्रह के सफल प्रक्षेपण के बाद हमारे भारत मे 5जी तकनीक के आ जाने से से लोगों को ऑप्टिकल फाइबर के बिना ही उच्च गति वाली इंटरनेट की सुविधा मिलने लगेगी। यह भी भारत की एक बड़ी उपलब्धि है। 

    भारत में चीन की कंपनी हुआवे को 5जी परीक्षण करने की सैद्धांतिक मंजूरी दिया जाना कुछ सुरक्षा के कारणों की वजह से अभी तक भारत इससे दूरी बनाये हुआ था लेकिन वहीं पर विश्व के अन्य अमेरिका जैसे देशों मे चीन की इस कंपनी पर कुछ कारणों से प्रतिबंध लगा रखा है।

    दरअसल हमारे यहां 5जी तकनीकी से लोगों को अनेको सुविधाएं मिलने लगेंगी इसके साथ ही साथ हम ऑप्टिकल फाइबर का सहारा लिए बिना ही (ऑप्टिकल फाइबर को बनाने में प्लास्टिक एवं कांच के रेशों का उपयोग किया जाता है।) हमारे देश के लोगों को गुणवत्ता पूर्ण एवं उच्चतम गति की इंटरनेट प्राप्त होने लगेगी। इस तकनीक के उपयोग में आने के बाद से हमारे देश के लोगों की दैनिक जरूरतों से जुड़ी चीजें हाइटेक हो जाएंगी।

    इस बेतार (वायरलेस) तकनीक के लिए स्पेक्ट्रम की निन्म आवृत्ति (लोअर फ्रीक्वेंसी) बेंड का प्रयोग होता था, जिसकी दूरी अधिक होती है। वहीं हमारे देश के उद्योगों में 5जी नेटवर्क के लोअर फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम इस्तेमाल करने के विषय में सोचा जा रहा है। इससे नेटवर्क ऑपरेटरों अपने पुराने सिस्टम का इस्तेमाल करना जारी रख सकेंगे जो कि उनके पास पहले से ही मौजूद है। इसमें इंटरनेट की गति चौथी जनरेशन से 10 से 20 गुना तक अधिक गति वाली होगी।

    वहीं पर यदि हम 5जी तकनीक की बात करें तो यह पूरी तरह से 4जी तकनीक से अलग तरह की होगी। यह शुरुआत में अपने वास्तविक गति से काम करेगी या नहीं, यह अभी भी तो तय नहीं है क्योंकि यह सब कुछ टेलीकॉम कंपनियों के निवेश और आधारभूत संरचना (Infrastructure ) के ऊपर ही निर्भर करता है। फिलहाल 4जी इंटरनेट पर सर्वाधिक 45 एमबीपीएस की ही गति मिलना संभव है।

    वहीं पर जब हम बात करते हैं 5G तकनीक की तो इसके कुछ नुकसान भी है जहां 3जी का सबसे बड़ा फायदा यह था कि यह सेल टॉवर्स कम सेल्स के साथ भी एक बड़े क्षेत्र को आच्छादित (cover) करने में सक्षम हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि 3जी नेटवर्क को ज्यादा बैंडविथ की जरूरत नहीं पड़ते थे। इसके बाद जब 4जी तकनीक हमारे पहुंच तक आया तो उसके सेल्स ने ज्यादा चौड़े बैंड का उत्पन्न करना शरू कर दिया, जिसके कारण प्रत्येक सेल का आच्छादन क्षेत्र कम हो गया।

    इससे उपयोगकर्ता ने अनुभव किया कि 3जी नेटवर्क के मुकाबले 4जी नेटवर्क पर कवरेज की ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में 5जी नेटवर्क के आ जाने से यह सिलसिला आगे भी चलता रह सकता है क्योंकि ज्यादा सेल टॉवर्स को ज्यादा चौड़े बैंडे का उत्पादन करना होता है जिसके कारण इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी परेशानी पैदा कर सकती हैं।

    Keep Reading

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    Ranbir Kapoor Becomes 'Maryada Purushottam Ram'

    समाज से मर्यादा का ह्रास, राम को फिर वनवास

    Harshita Sahu, a daughter from a small town, has won the crown of Miss Universe Madhya Pradesh 2026

    छोटे शहर की बेटी हर्षिता साहू ने जीता मिस यूनिवर्स मध्य प्रदेश 2026 का ताज, अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में दिखाएंगी अपना जलवा!!

    A new form of corruption: retired officials also found hoarding ill-gotten wealth.

    भ्रष्टाचार का नया रूप, अब रिटायर्ड अधिकारियों में भी लूट का खजाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading