Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    सियासी सांपों ने चंदन को डस लिया! 

    By January 29, 2018Updated:January 29, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 548
     नवेद शिकोह
    लखनऊ, 29 जनवरी। बुरा आदमी बुरा काम तो खूब करता है लेकिन बुरा नहीं बनना चाहता। अच्छों के कंधे पर बंदूक चलाता है। पलटवार होता भी है तो निर्दोष अच्छा इंसान ही मरता है। खून-खराबे का माहौल पैदा करने वाले का हथियार रिवर्स-वे में चलता है। शिकार सामने वाला कम होता है। ज्यादा बड़ा शिकार वो होता है जिसके कंधे पर बंदूक रखी जाती है।
    एक किस्सा है :- एक किसान को काले नाग ने डस लिया। डस कर चंदन के पेड़ में छिप गया। किसान के साथी ने गुस्से में चंदन पर कुल्हाड़ी से वार किए।चंदन का पेड़ गिर गया। नाग दूसरे चंदन के पेड़ पर लिपटकर फिर किसी को डसने की तैयारी करने लगा।

    एक और किस्सा जीवन के अनुभव से है-  मेरी चार पीढियों का वास्ता लखनऊ से रहा है। लखनऊ की नजाकत-नफासत, गंगा-यमुनी तहजीब के मलमल पर दशकों तक शिया-सुन्नी दंगों का बदनुमा दाग रहा है। दोनों समुदायों के धार्मिक जुलूसों में विवाद के दौरान दर्जनों बार साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाएं सैकड़ों इंसानों की जिन्दगी ले गयीं। मकान जले, बस्तियां ख़ाक हुईं, करोड़ो-अरबों का नुकसान हुआ। शांति भंग हुई और इंसानियत को शर्मसार किया गया।


    पुराने लखनऊ में हमेशा रहा इसलिए ये सब बहुत करीब से देखा:

    पेशेवर पत्रकारिता का सिलसिला शुरू हुआ तो इस मसले की बीट मिली। मुसलमाननों के धार्मिक जुलूसों में शिया-सुन्नी दंगों के कारण बीस बरस से जुलूसों पर पाबंदी के खिलाफ आंदोलन तेज हो गया था। आन्दोलन से परेशान सरकार धार्मिक जुलूसों पर से पाबंदी हटा देना चाहती थी लेकिन डर था कि बहाल जुलूसों में फिर से दंगे ना शुरू हो जाये। जुलूस को बहाल करने से पहले शिया-सुन्नी समुदायों के धार्मिक गुरुओं के बीच बैठक हुई। प्रमुख सचिव गृह, कमिश्नर और जिलाधिकारी की तरफ से शिया-सुन्नी प्रतिनिधियों से पूछा गया कि दोनों समुदायों को एक दूसरे के धार्मिक जुलूसों पर क्या एतराज है?

    दोनों का जवाब था कि शिया जिन इमाम हुसैन का जुलूस निकालते हैं उन्हें सुन्नी भी मानते हैं और सुन्नी जिन मोहम्मद साहब का जुलूस निकालते है उन्हें शिया भी मानते हैं। लेकिन दोनों समुदायों में दोनों के धार्मिक जुलूस तब दंगे का रूप इख्तियार कर लेते है जब कुछ सियासी एजेंट धार्मिक जुलूस के नाम पर दंगाइयों की भीड़ इकट्ठा करके दूसरे समुदाय से टकराव की स्थिति पैदा कर देते हैं। ये लोग सियासी एजेंट होते है।

    यानी पहले सियासत के दलाल चंद शिया-सुन्नी धर्म के कंधे पर नफरत की बंदूक रखकर दंगे कराते थे।
    वक्त ने बहुत कुछ बदलाव दिखाये, सियासी चालें भी बदलती देखीं। अब राष्ट्रवाद के कंधे पर भी सियासत के दलालों की भगवा बंदूकें चलते देख रहा हूं। धर्म और अब राष्ट्रवाद जैसे पवित्र चंदन पर जहरीले नाग लिपटे हैं। ये चंदन को इस्तेमाल करके इसी को डस भी लेते हैं। भारत माँ रो रही हैं। सियासत के राक्षसों तुमने माँ के एक चंदन को छीन लिया। कितने और चंदन छीनोगे  !
    रब खैर करे, लोक सभा चुनाव में मात्र एक वर्ष शेष है।
    अब कोई चंदन किसी जहरीले नाग को अपने करीब ना आने दे।
    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
    https://shagunnewsindia.com/vandematram/

    Keep Reading

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026
    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    April 16, 2026
    Tata Mumbai Marathon 2026: A New History of ‘Giving’ and Change

    मुंबई की दो बड़ी खबरें: टाटा मैराथन ने रचा चैरिटी का रिकॉर्ड, सड़कें बनेंगी निवेश का नया जरिया

    April 16, 2026
    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading