Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    बंधुआ और बाल मजदूरी के मामले में भट्ठा मालिक एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    ShagunBy ShagunMay 27, 2018Updated:May 27, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 558

    लखनऊ 27 मई। ह्यूमन राईट मानिटरिंग फोरम के अमित को 25 मई की दोपहर दो बजे के लगभाग जनपद कुशीनगर के मेहदी ने फोन कर रोते हुए बताया की उन्हें और उनके बच्चो सहित अन्य पांच साथियों को जबरन मारपीट कर बंधुआ मजदूरी और बाल मजदूरी करायी जा रही हैं। मेहंदी ने बताया की वह शर्त के अनुसार प्रति व्यक्ति 15000 हजार रुपये महीना और खाना खुराकी हर हफ्ते देने की बात पर वह पटहेरवा थाना क्षेत्र के एस.के. ईट भट्ठे पर काम करने आये थे लेकिन भट्ठा मालिक उन्हें और उनके साथियों को पैसा नहीं दे रहा हैं जब वह भट्ठा मालिक नब्बू खान से पैसा मांगे तो मालिक ने उनके सहित सभी मजदूरो को मारापीटा और धमकी देते हुए बोला की भट्ठा बंद होने से पहले दुबारा पैसा मत मांगना नहीं तो तुम लोग काम करने लायक नहीं रहोंगे और अब ना तो तुम सब पैसा मांगोगे और ना ही भट्ठे से कहीं जाओगे यदि भट्ठे से भागने की कोशिश किये तो तुम्हारे लिए ठीक नहीं होगा।

    मेहंदी ने रोते हुए ये भी बताया की भट्ठे मालिक ने मुंशी सहित दो तीन लोगो को उनकी निगरानी करने के लिए लगा रखा है की वह लोग भट्ठे से भाग ना पाए। मेहंदी ने ये भी बताया की भट्ठा मालिक ने उनके साथ साथ दो बच्चों को भी जबरन कोयला ढोने के काम में लगा रखा है! ह्यूमन राईट मानिटरिंग फोरम के अमित ने मेहंदी की बातों को गंभीरता से लेते हुए अपने वालेंटियर सुरेश भारती को भट्ठे पर भेजकर जांच कराई जांच में मेहंदी की बात के आरोप सही पाए गए!

    फोरम जांच के आधार पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आफिस सहित मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी कुशीनगर, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर, को इमेल, ट्विटर के साथ मुख्यमंत्री के जन सुनवाई पोर्टल पर लिखित शिकात किया की जनपद कुशीनगर के थाना पटहेरवा क्षेत्र के जौरा बाजार स्थित एस.के. मार्का ईट भट्ठे पर दो बच्चो सहित आठ मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन बंधुआ मजदूरी कराई जा रही हैं।

    ह्यूमन राईट मानिटरिंग फोरम की शिकायत पर हरकत में आये जिलाधिकारी कुशीनगर ने अपने अधिकारियों और पुलिस की सयुक्त टीम भेजकर भट्ठे पर छापा मारकर बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया और जिलाधिकारी कुशीनगर के आदेश के अनुसार मजदूर मेहदी की लिखित शिकायत पर दबंग भट्ठा मालिक नब्बू खान और भट्ठा के मुंशी के खिलाफ थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर में अपराध स. 189ध्18 धारा 342, 406, 504, 506 के अन्तर्गत दर्ज किया गया।

    हालांकि पूरे मामले में कानून के अनुसार नियमानुसार कार्यवाही नहीं किया जा रहा हैं जबकि बंधुआ मजदूरों में अनुसूचित जाती के लोग बंधुआ मजदूरी के साथ साथ बाल मजदूरी भी कराया जा रहां था लेकिन उसके बावाजूद भी आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं और बाल मजदूरी की धाराओं को नहीं जोड़ा गया। यहा यह बताना अत्यंत आवश्यक हैं की क्षेत्रीय प्रशासन दबंग भट्ठा मालिक को बचाने का पूरा प्रयास कर रहा था लेकिन ह्यूमन राईट मानिटरिंग फोरम की वजह से पीड़ितों की आवाज को नहीं दबा सकें और अंततः आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा।ह्यूमन राईट मानिटरिंग फोरम पीड़ितों को उचित मुआवजा और आरोपियों के खिलाफ अपराध की धारा बढाने के लिए सघर्ष कर रहा है।

    Shagun

    Keep Reading

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    AAP stages strong protest over power crisis; clashes with police.

    बिजली संकट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    “एक पेड़ मां के नाम” : CM योगी ने सम्मानित किए पर्यावरण योद्धा

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    कर्नाटक में दुखद हादसा: जंगली हाथी के हमले में IPS अधिकारी की पत्नी की मौत

    June 6, 2026
    Defence Minister Rajnath Singh’s interaction with party workers: Assurance given to resolve public grievances.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कार्यकर्ता संवाद: जनसमस्याओं पर सुलझाने का आश्वासन

    June 6, 2026
    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    June 6, 2026
    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    June 6, 2026
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading