Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    विधायक सेंगर की मुश्किलें

    By December 17, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 609

    उन्नाव के बहुचर्चित अपहरण और दुष्कर्म काण्ड का फैसला आखिरकार आ ही गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 2017 के मामले में दोषी करार दिया है। सजा पर बहस 19 दिसम्बर को होनी है। हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद उसे जलाकर मार डालने की हाल की घटना के बाद स्वाभाविक रूप से यह घटना भी लोगों की उत्सुकता का केन्द्र बनी हुई थी।

    यह घटना इसलिये भी लोगों के ध्यान में खासतौर पर थी कि इसी साल जुलाई में एक सड़क दुर्घटना में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी तथा वह खुद एम्स के डॉक्टरों के अथक प्रयास से बच पाई। उसका आरोप था कि यह दुर्घटना भी विधायक ने कराई है। कुल मिलाकर मामला गम्भीर था। यह मानना पड़ेगा कि फैसला अपेक्षाकृत रूप से जल्दी आ गया। यहां यह बात भी ध्यान देने की है कि जिस तरह सात साल पहले हुआ दिल्ली की निर्भया का मामला अन्तिम नहीं था, उसी तरह उन्नाव की पीड़िता का मामला भी अन्तिम नहीं है। विडम्बना तो यह है कि इस मामले के कोर्ट में होने के दौरान ही उन्नाव में एक और जघन्य काण्ड फिर हुआ।

    इसके अलावा देश के अन्य भागों से भी ऐसी घटनाओं के घटने की सूचना लगातार आ रही है। इसका मतलब यह है कि दुष्कर्म की अति दुष्प्रवत्ति पर किसी भी ढंग से लगाम लगने की नौबत नहीं आ रही है

    और अबोध बच्चियों तक को इसका शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे में समाज के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर देश इस दुष्प्रवृत्ति को किस तरह रोका जाय। क्या यह समाज वास्तव में संस्कारों से हीन हो चुका है, क्या हैवानियत ही इंसानों का दूसरा चेहरा बनती जा रही है, क्या समाज की न्याय व्यवस्था द्वारा दी जाने वाली सजा ऐसे अपराधियों को अब हतोत्साहित करने में अक्षम है, क्या खुद समाज में इसको लेकर कोई ऐसी जागरूकता नहीं हो सकती जो ऐसी घटनाओं की रोकथाम की दिशा में काम कर सके।

    ये ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब ही ढूंढने जरूरी नहीं हैं बल्कि उनको लागू करने की जरूरत भी है। गलत काम की सजा मिलनी ही चाहिये लेकिन कोशिश ये भी होनी चाहिये कि वैसा गलत काम दोबारा नहीं होने पाये। इस तथ्य को स्थापित करने से ही समाज को इस दुष्प्रवृत्ति के पिशाचों से छुटकारा मिल सकेगा जो तेजी के साथ आगे बढ़ रहे भारतीय समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading