Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    महाकुंभ बना आठ वर्षों की उपलब्धियों का संगम

    ShagunBy ShagunMarch 6, 2025 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 484
    • नवेद शिकोह

    उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के आठ वर्षों की उपलब्धियों में महाकुंभ महा उपलब्धि होगा। ये आठ वर्षीय सफलताओं के संगम का आइना भी बनेगा। सांस्कृतिक,आर्थिक, व्यापारिक विकास से लेकर पर्यटन, एकता-एकजुटता के साथ इस महाआयोजन ने सुरक्षा व्यवस्था की एक अद्भुत मिसाल पेश की। आठ वर्ष में सरकार की जितनी खूबियां रहीं सबकी झलक महाकुंभ में प्रदर्शित हुई।

    योगी सरकार के दोनों कार्यकालों ने सांस्कृतिक और धार्मिक आस्था की राह पर विकास के लक्ष्य में निरंतर सफलताएं अर्जित की हैं। अयोध्या और प्रयागराज से लेकर वाराणसी की बदलती सूरत ने विकास के नये आयाम रचे है। इसी तरह प्रदेश के तमाम धार्मिक तीर्थ पर्यटन, रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर तलाश रहे हैं।

    योगी सरकार की आठ वर्षों की अधिकांश उपलब्धियों ने प्रयागराज के संगम में डुबकी लगाई है। सुरक्षा, आर्थिक विकास, आस्था का सम्मान, पर्यटन, धार्मिक तीर्थ, व्यापार और सनातनी एकता जैसी योगी सरकार की आठ वर्षीय उपलब्धियों के संगम के रूप मैं महाकुंभ यूपी की गुड गवर्नेंस की महा उपलब्धि बनकर उभरा है।

    शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सूबा आगे रहा। मेडिकल कालेज बढ़े, मेडिकल शिक्षा की सीटें बढ़ी। 181 मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के माध्यम से 13.29 करोड़ से अधिक रोगी लाभान्वित हुए। बिना भेद भाव के मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोश से 60 लाख से अधिक जरुरतमंदों को 1245 करोड़ रुपए की सहायता दी गई। स्वास्थ्य लाभ देने के क्रम मे ही उत्तर प्रदेश भारत का गोल्डन कार्ड देने वाला पहला राज्य है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, सुरक्षा देने के साथ आत्मनिर्भर बनाने के हर प्रयास करने के साथ प्रदेश सरकार ने आठ वर्षो में जनता पर किसी नये कर का बोझ नहीं बढ़ने दिया । कौशल विकास और मुद्रा लोन ने युवा वर्ग को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जोड़ने के कदम बढ़ाए गए।

    25 मार्च को योगी सरकार के आठ वर्ष हो जाएंगे। इस बीच यूपी ने कई गौरवशाली इतिहास रचे। अयोध्या से लेकर प्रयागराज की भव्यता-दिव्यता ने उत्तर प्रदेश की अद्भुत ब्रांडिंग कुछ इस तरह की कि देश का ये विशाल राज्य सनातन आस्था परंपरा ,संस्कृति का केंद्र बन गया। आध्यात्मिक शक्ति और आस्था के जादू ने अतीत मे जातियों में बटे हिन्दू समाज से जातियों का भेद मिटा दिया। एकता, एकजुटता और एकाग्रता के साथ प्रयागराज के संगम पर 67 करोड़ हिन्दुओं के एकत्र जन समागम ने दुनिया मे सनातन को सबसे शक्तिशाली बना दिया।

    आठ वर्षों की उपलब्धियों का संगम बनके महाकुंभ ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की सारी खूबियों को बयां किया। सुरक्षा, सुशासन, सनातन की मजबूती को प्रमाणित करने के साथ व्यापार और आर्थिक विकास के प्रमाण दिए। धार्मिक तीर्थ, पर्यटन, राज्स्व लाभ और निवेश के रास्ते सुलभ किए। दुनिया के सबसे बड़े जन समागम ने वैश्विक स्तर पर भारत की ताकत बढ़ाई।

    विधानसभा बजट सत्र और महाकुंभ समापन के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार नवें वर्ष का सफर तय करने जा रही है। आठवां वर्ष श्री राम की अयोध्या नगरी के नाम रहा था और नवां वर्ष महाकुंभ ने सनातन एकता और एकजुटता की चर्चा के नाम रहेगा। आठ वर्षों के हर वर्ष ने किसी ना किसी उपलब्धि का कीर्तिमान स्थापित किया है। अयोध्या,काशी, मथुरा और प्रयागराज जैसे धार्मिक तीर्थों की सफलता, दिव्यता और उससे जुड़े आर्थिक विकास से लेकर बेहतर कानून व्यवस्था और यूपी को माफिया मुक्त, अपराधमुक्त करना योगी सरकार की प्रमुख उपलब्धि रही। कोरोना काल से बड़ी लड़ाई लड़ने से लेकर पूर्वांचल में बच्चों के जीवन के दुश्मन रहे एन्सेफेलाइटिस (दिमागी बुखार) को हरा कर ही मानना बड़ी जीत रही।

    एम एस एम ई, युवाओं के स्किल डेवलपमेंट के कार्यक्रमों और यूपी में निवेश के वातावरण ने प्रदेश को सशक्त किया और बीमारु राज की श्रेणी से निकाला। लव जेहाद पर लगाम और आपरेशन रोमियो जैसे प्रयासों ने महिला सम्मान और बेटियों की सुरक्षा के उद्देश्य को सर्वोपरि माना है।‌ एक्सप्रेस वे से लेकर मेडिकल कॉलेज, रक्षा कारीडोर जैसी दर्जनों उपलब्धियों से योगी सरकार के आठ वर्षों को खुशनुमा बनाया है।

    विधानसभा के बजट सत्र में नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आत्मविश्वास से भरे थे। तथ्यों और आंकड़ों के साथ उन्होंने सरकार की उपलब्धियां बयान की और अपनी सांस्कृतिक विरासत के पथ पर विकास के नित्य नए आयाम खोजने के भाव प्रकट किए।

    Shagun

    Keep Reading

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    Big revelation in Tiger Shroff firing case: Superstar Aamir Khan was the target of Lawrence Bishnoi gang, his house was reconnoitered three times.

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सुपरस्टार आमिर खान, घर की हुई थी तीन बार रेकी

    A spirit has come to fulfill his girlfriend's unfulfilled dream? A viral video shows a ghost bathing and changing clothes with her lover!

    प्रेमिका का अधूरा सपना पूरा करने आई आत्मा? वायरल वीडियो में प्रेमी के साथ नहाते और कपड़े बदलते दिखा भूत!

    The arrogance of the leader 'close to the MLA' was shown in front of the paddy harvesting machine, video goes viral on social media!

    ‘विधायक जी के करीबी’ नेता जी की धान काटने वाली मशीन के आगे निकली हेकड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    October 29, 2026
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026
    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    October 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading