Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    आरक्षण बचाओ महासम्मेलन में आरक्षण समर्थकों का मोदी सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा

    By July 9, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 610
    • आरक्षण समर्थकों ने अनिवार्य सेवानिवृत्ति के शासनादेश का किया विरोध, क्रियान्वयन पर तत्काल रोक लगाने की उठी मांग।
    • लोकसभा में लम्बित पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक बिल इसी मानसून सत्र में पास कराने की उठी मांग।
    • अम्बेडकर नगर में दलित शिक्षकों के वेतन कम किये जाने को बताया असंवैधानिक कहा अविलम्ब यह आदेश हो वापस।
    • आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उ0प्र0 द्वारा अम्बेडकर नगर में आयोजित महासम्मेलन दिनांक 9 जुलाई में पारित महत्वपूर्ण प्रस्ताव।

    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के तत्वाधान में आज जनपद अम्बेडकर नगर, बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष इस विशाल आरक्षण बचाओ महासम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में आरक्षण समर्थकों का जमावड़ा लग गया। प्रदेश के अनेकों जनपदों से हजारों की संख्या में कार्मिक सुबह से ही इकट्ठा हो गये। सभी आरक्षण समर्थकों की एक ही मांग थी कि पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक संशोधन 117वां बिल अविलम्ब केन्द्र की मोदी सरकार पास कराये व दलित कार्मिकों का उत्पीड़न बन्द करे।

    • आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा द्वारा महासम्मेलन में उपस्थित हजारों आरक्षण समर्थकों के बीच निम्न 8 प्रस्ताव रखे गये, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया।
      लोकसभा में लम्बित पदोन्नति में आरक्षण संवैधानिक संशोधन 117वां बिल अविलम्ब पारित किया जाय।
    • पदोन्नति में आरक्षण एवं परिणामी ज्येष्ठता को संविधान की 9वीं अनुसूची में डाला जाये।
    • पिछड़े वर्ग के कार्मिकों के लिये भी पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था बहाल की जाये।
    • बेसिक व माध्यमिक शिक्षा में लगभग 2 लाख से ज्यादा दलित शिक्षकों जिनकी पदोन्नति आरक्षण अधिनियम 1994 की धारा-3(2) के तहत की गयी है, को गलत तरीके से रिवर्ट करने की गुपचुप कार्यवाही पर अविलम्ब विराम लगाया जाये और जिन्हें रिवर्ट किया गया है वह आदेश वापस लिया जाये।
    • जनपद अम्बेडकर नगर में लगभग 401 दलित शिक्षकों के वेतन कम किये जाने के आदेश तथा जनपद प्रतापगढ़, कौशाम्बी, गोण्डा सहित अन्य जनपदों में वेतन फ्रीज के आदेश को अविलम्ब वापस लिया जाये। साथ ही जनपद फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, 12 माध्यमिक के प्रधानाचार्यों सहित अन्य जनपदों में किये गये रिवर्शन को अविलम्ब वापस किया जाये।
    • सपा सरकार के कार्यकाल में मा0 सुप्रीम कोर्ट आदेश की आड़ में गलत तरीके से पदावनत किये गये सभी कार्मिकों को उनके पूर्व पद पर पुनस्र्थापित कराया जाये।
    • सपा सरकार के कार्यकाल में 5 वर्षो तक हाशिये पर रखे गये दलित व पिछड़े वर्ग के ऐसे सभी कार्मिकों को वर्तमान भाजपा सरकार सभी सरकारी विभागों में उचित सम्मान मिले।
    • 50 साल पूर्ण कर चुके सरकारी कार्मिकों के अनिवार्य सेवानिवृत्ति सम्बन्धी शासनादेश का क्रियान्वयन रोका जाये।महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उ0प्र0 के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, केबी राम, डा. रामशब्द जैसवारा, आर.पी. केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, रीना रजक, दिग्विजय सिंह, बनी सिंह, बीना दयाल, अशोक सोनकर, प्रेम चन्द्र, प्रतोष कुमार, श्री निवास, राजेश पासवान, सुनील कनौजिया, डा. राजकरन, सत्येन्द्र आर्य, सन्तोष कुमार, इं. कृपा शंकर, इं. रमेश, डा. रमेश सरल, इन्द्रजीत, अरविन्द, इन्द्र कुमार, आशीष कुमार, पी.सी. सेन ने अपने सम्बोधन में कहा कि पिछले 3 वर्ष से अधिक समय व्यतीत हो जाने के बाद भी केन्द्र की मोदी सरकार ने जानबूझकर पदोन्नति बिल नहीं पास कराया जिससे पूरे देश में दलित कार्मिकों का उत्पीड़न हो रहा है। सही मायने में केन्द्र की मोदी सरकार यदि दलित कार्मिकों की सच्ची हितैषी है तो वर्तमान मानसून सत्र में पदोन्नति में आरक्षण बिल को पास कराये। पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर दलित कार्मिकों का उत्पीड़न चरम पर है, सपा सरकार के रास्ते पर चलकर वर्तमान योगी सरकार भी दलित कार्मिकों का हर विभाग में उत्पीड़न कर रही है। प्रदेश के 2 लाख दलित शिक्षकों को लगातार उत्पीड़न कराने के लिये कहीं उनका वेतन कम कराया जाता है तो कहीं उन्हें रिवर्ट कर उनका वेतन फ्रीज कराया जाता है। अब प्रदेश का आरक्षण समर्थक इसे बर्दाश्त करने वाला नहीं है। अब समय आ गया है कि प्रदेश का आरक्षण समर्थक दलित विरोधी हर कार्यवाही का एकजुट होकर मुंहतोड़ जवाब देगा।
      महासम्मेलन की अध्यक्षता डा. अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक प्रोफेसर, रमाबाई राजकीय महाविद्यालय ने किया।

    Keep Reading

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    अकीदा बनाम अंधविश्वास: पक्के विश्वास और भटकती भीड़ की दास्तान

    October 5, 2026
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading