Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    बिजली कंपनियों में दलित अभियंताओं को टारगेट कर प्रबंधन कर रहा गलत कार्रवाई: उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन

    ShagunBy ShagunDecember 9, 2023 इंडिया 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    ??
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,659

    उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन की प्रांतीय कार्य समिति में दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओं में फूटा गुस्सा

    लखनऊ, 08 दिसम्बर: उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन ने एक बैठक में कहा कि सभी बिजली कंपनियों में दलित अभियंताओं को खास तौर पर टारगेट कर उनके खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्यवाही कर रही है एसोसिएशन का कहना है कि मिड सेसन में ट्रांसफर की कार्रवाई से दलित व पिछड़े वर्ग के अभियंताओं में काफी रोष दिखा और पूरे मामले पर पावर कार्पोरेशन प्रबंधन से हस्तक्षेप की मांग उठाई।

    एसोसिएशन का आरोप है कि विगत दिनों जिस प्रकार से मध्यांचल विद्युत वितरण निगम अंतर्गत लेसा सर्किल 2 के अधीक्षण अभियंता राजेश कुमार को पहले मध्यांचल में अटैच किया गया और इसके बाद उनका स्थानांतरण वहां से दूसरे दिन ही बलरामपुर कर दिया गया और 12 घंटे पहले बलरामपुर में स्थानांतरित अधीक्षण अभियंता आरसी पांडे का स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें मध्यांचल में अटैच कर दिया गया। एसोसिएशन का कहना है कि चौंकाने वाला विषय तो यह है कि जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री एक शर्मा पिछले हफ्ते चिनहट में शिवपुरी सब स्टेशन पर राजेश कुमार अधीक्षण अभियंता के क्षेत्र में ओटीएस स्कीम की समीक्षा करने गए तो वहां पर सार्वजनिक तौर पर यह ऐलान किया कि उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों की मांग पर एमडी मध्यांचल तत्काल राजेश कुमार का स्थानांतरण निरस्त करें और उनके कार्य की सराहना की।

    पावर ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारी ने कहा लेसा में सभी को पता है कि चिनहट खंड में दो बडे बिल्डर मनवाने तरीके से अपना कार्य कराने के लिए अभियंताओं पर दबाव बना रहे हैं और उनको मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के कुछ उच्चधिकारी का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन प्राप्त हो रहा है पत्रावलियों की उच्च स्तरीय जांच करने की पावर ऑफिसर एसोसिएशन ने माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग उठाते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने का मुद्दा भी उठा दिया है संगठन के पदाधिकारी ने कहा जरूरत पडने पर दलित अभियंताओं के उत्पीडन पर एसोसिएशन प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी और ऊर्जा मंत्री से भी मुलाकात करेगा।

    उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष केबीराम कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा महासचिव अनिल कुमार सचिव आरपीकेन संगठन सचिव बिंदा प्रसाद राजेश कुमार, जयप्रकाश, घनश्याम, रामबाबू, अक्षय कुमार, मुकेश कुमार, विकासदीप, एवं विनय कुमार सिंह ने एक सयुंक्त बयान में कहा दलित और पिछले वर्ग के अभियंताओं के मामले में ही इस प्रकार का दोहरा मापदंड अपनाया जाता है जब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा जी द्वारा किसी अभियंता के कार्यों की आम जनता में प्रशंसा पर उनका स्थानांतरण निरस्त करने का फरमान सुना दिया इसके बावजूद भी मध्यांचल प्रबंधन क्या अपने आप को ऊर्जा मंत्री से बडा समझता है और यदि विभाग में बडे बिल्डरों का इतना बोलबाला है तो इससे कहीं ना कहीं प्रदेश के अभियंता अधिकारियों का मनोबल गिरेगा और उसका प्रभाव बिजली विभाग को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाई जा रहे कदम पर आना स्वाभाविक है ऐसे में अभिलंब पावर कारपोरेशन प्रबंधन को इस मामले पर हस्तक्षेप करना चाहिए।

    #उत्तर प्रदेश पावर ऑफिसर एसोसिएशन
    Shagun

    Keep Reading

    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    1 Comment

    1. tlovertonet on December 21, 2023 3:22 am

      I really like your writing style, wonderful information, thanks for posting :D. “All words are pegs to hang ideas on.” by Henry Ward Beecher.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fraud at Kashi Vishwanath in the name of VIP darshan; police facilitate refund.

    काशी विश्वनाथ में VIP दर्शन के नाम पर ठगी, पुलिस ने दिलाए पैसे वापस

    August 3, 2026

    दोस्त : इस ज़माने में दोस्ती ले – दे के बची है थोड़ी-बहुत

    August 2, 2026
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading