Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम होती बड़ी फ़िल्में!

    By December 9, 2018 Current Issues 1 Comment6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 654

    किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि ऐसा होगा, बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं कुछ सफल होती हैं तो कुछ असफल भी लेकिन कुछ अभिनेताओं की गारंटी होती है उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट ही होंगी। तीन खान अभिनेता यानी सलमान, आमिर और शाहरुख बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी होते हैं। इन अभिनेताओं की फिल्में रिलीज होती हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर 30 प्लस 40 प्लस के कलेक्शन की उम्मीद की जाने लगती है इनकी फिल्मों की आंधी से बचने के लिए दूसरी फिल्में दो हफ्ता आगे पीछे तक हो जाती हैं।

    इन्हीं खान अभिनेताओं के दुर्दिन देखिए। सलमान खान की फिल्म रेस 3 सलमान के सर्वप्रिय ईद वीकेंड पर रिलीज हुई थी, फिल्म ने बड़ी ओपनिंग भी ली थी लेकिन इसके बाद बुरे रिव्यू और दर्शकों के नकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद रेस 3 को बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ कमाने के लाले लग गए। फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 173 करोड़ का रहा कुछ ऐसी ही दशा पिछले साल के ईद वीकेंड पर रिलीज हुयी उनकी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की भी हुई थी जो 200 करोड़ को तरस गयी।

    ढह गए बॉलीवुड के ठग

    दिवाली वीकेंड पर दूसरे खान यानी आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स आफ हिंदुस्तान’ रिलीज हुई थी इस फिल्म को 5000 प्लस स्क्रीन पर रिलीज किया गया था और हर दिन फिल्म के 22000 शो हुए। फिल्म ने पहले दिन कथित तौर पर 50 करोड़ प्लस का रिकॉर्ड तोड़ कारोबार भी किया, लेकिन फिल्म को नकारात्मक समीक्षा मिली। दर्शकों ने फिल्म को जमकर उलाहना दी। दूसरे दिन ‘ठग आफ हिंदुस्तान’ 28 करोड़ पर ढह गई। अब तय माना जा रहा है कि ‘ठग्स आफ हिंदुस्तान’ 200 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाएगी। इस फिल्म के फ्लॉप होने के कारण आमिर ने माफ़ी मांगी।

    ताकि रौनक कायम रहे…

    ऐसे में अगले हफ्ते से ही सिनेमाघर सुनसान होने लगते हैं क्योंकि कोई दूसरी फिल्म गेम में नहीं रहती तो दर्शक सिनेमाघर तक कैसे आए। बुरी दशा तो दिवाली वीकेंड के खत्म होने पर हुई। वितरकों- प्रदर्शकों ने ‘ठग ऑफ हिंदुस्तान’ के लिए दो हफ्तों के लिए बॉक्स ऑफिस खाली छोड़ दिया था। कोई भी फिल्म अगले 2 हफ्ते तक रिलीज नहीं होनी थी। ऐसे में वितरकों खासतौर पर प्रदर्शकों को उपयुक्त फिल्मों की तलाश थी, जो उन्हें थोड़े बहुत दर्शक दे सकें, ताकि सिंगल और मल्टीप्लेक्स थिएटर की रौनक कायम रह सके। अब यह बात दीगर है कि इस स्थिति का फायदा उठाने के लिए सनी देओल की फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ और ‘होटल मिलन’ सामने आ गई यह फिल्म उपयुक्त हफ्ते की तलाश में थी।

    इसलिए विकल्प की जरुरत

    ऐसे समय में यह सोचा जाने लगा कि त्योहारों का वीकेंड एक फिल्म के लिए ही क्यों खुला छोड़ दिया जाए। कहां जा रहा है की बेशक दो बड़ी फिल्मों का टकराव ना हो लेकिन कोई एक या दो कम बजट की फिल्में तो प्रदर्शित की जा सकती है या फिर पहले प्रदर्शित फिल्म में जो बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है को इन बड़ी फिल्मों के साथ स्क्रीन दी जा सकती है। सबसे बड़ी फिल्म के हाउसफुल जाने या बिल्कुल नकारा साबित होने की दशा में दर्शकों को छुट्टियों में मनोरंजन का दूसरा विकल्प मिल सकेगा। सिनेमाघरों को दर्शक उपलब्ध हो सकेंगे। जीरो को केजीएफ शायद रेस 3 और अब ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ की असफलता में जन्मी सोच का नतीजा है कि जिस दिन 21 दिसंबर को शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो रिलीज होगी उस दिन दक्षिण की एक फिल्म केजीआर यानी ‘कोलार गोल्ड फील्ड’ भी रिलीज होगी क्योंकि वितरकों और प्रदर्शकों को शाहरुख खान के स्टारडम पर भी भरोसा नहीं रहा। उनकी जब ‘हैरी मेट सेजल’ तो पहले ही मार खा चुकी थी।

    अगर जीरो बॉक्स ऑफिस पर मात खा गई तो कन्नड़ भाषा में बनाई गई एक्शन फिल्म केजीएफ दर्शकों को विकल्प देगी। इस फिल्म में कन्नड़ के बड़े अभिनेता यश की मुख्य भूमिका है या फिल्म 70 80 के दशक के अलावा फिल्म कन्नड़ के आलावा तमिल, तेलुगू और मलयालम के साथ हिंदी में भी रिलीज किया जा रहा है हिंदी संस्करण एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज़ किया जा रहा है। एक्सेल ने ही शाहरुख खान के साथ डॉन फ्रेंचाइजी का निर्माण किया था यानी कन्नड़ फिल्म अपने डब संस्करणों के साथ पूरे भारत में शाहरुख खान की फिल्म जीरो को टक्कर देगी। इस प्रकार से दर्शकों को मनोरंजन का दूसरा विकल्प भी मिल सकेगा। अगर वह प्रयोग सफल रहा तो आगे भी कोई खान बॉक्स ऑफिस का अकेला किंग नहीं बन सकेगा।

    क्या दिसंबर से बदलेगा नजारा:

    संभव है कि दिसंबर से ही नजारा बदला -बदला नजर आए। जीरो के मुकाबले में ‘कोलार गोल्ड फील्ड’ तो डट ही गयी है कुछ दूसरी फिल्में भी आ सकती हैं। आज निर्देशक रोहित शेट्टी की एक्शन फिल्म’ सिंबा’ 28 दिसंबर को अकली नजर आ रही है। उसके सामने रिलीज होने तक कुछ दूसरी फिल्में भी आ जाएं। हो सकता है सिंबा के जीरो के सामने वाराणसी में काशी की खोज की सनसनीखेज दास्तां ‘काशी टू कश्मीर’ या आदित्यम में से कोई रिलीज हो जाए। हॉलीवुड की बड़ी एक्शन और फंतासी फिल्में तो रिलीज हो ही रही हैं।

    यह नहीं चाहेगी इंडस्ट्री”

    नए साल में बॉलीवुड की नई फिल्में रिलीज होने का सिलसिला 11 जनवरी से शुरू हो जाएगा। इस तारीख को विकी कौशल यामी गौतम, परेश रावल और कीर्ति कुल्हाड़ी की फिल्म ‘उरी’ के सामने नरगिस फाकरी की हॉरर फिल्म ‘अमावस’ रिलीज होगी। बॉलीवुड मझोले बजट की इन दो फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर तकरार की उपेक्षा कर सकता है लेकिन फिल्म इंडस्ट्री कतई नहीं चाहेगी कि 25 जनवरी 2019 को कंगना रनौत की स्वतंत्रता के प्रथम विश्व युद्ध पर फिल्म ‘मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी’ और रितिक रोशन की बायोपिक फिल्म सुपर 30थर्टी का टकराव हो और नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाल ‘ठाकरे’ की बायोपिक फिल्म ठाकरे और इमरान हाशमी की इंजीनियरिंग कॉलेज के घोटालों पर ‘चीट इंडिया’ उन्हें घेरे, क्योंकि मणिकर्णिका और सुपर 30 के टकराव से दोनों बड़ी फिल्मों को होने वाला फायदा न मिल सके। इसलिए इस मुकाबले को टालने की कोशिश की जाएगी, लेकिन 2017 में रितिक रोशन की फिल्म काबिल और शाहरुख खान की फिल्म रईस का मुकाबला नहीं टाला जा सका था।

    Related image

    उम्मीद है कि:

    वैसे उम्मीद की जा रही है कि 25 जनवरी को ‘मणिकार्णिका’ यह सुपर 30 में से कोई एक फिल्म मुकाबले से हट जाए। बॉलीवुड चाहेगा की बड़ी फिल्मों के मुंह के बल गिरने का नुकसान इंडस्ट्री के किसी सेक्टर को ना हो इसलिए ‘मणिकार्णिका और सुपर थर्टी ना टकराये। इन दो फिल्मों में से कोई एक फिल्म रिलीज हो। उस फिल्म के सामने इमरान हाशमी की ‘चीट इंडिया’ या नवाजुद्दीन सिद्दीकी की ‘ठाकरे’ में से कोई रिलीज हो। अगर यह सफल हुआ तो आज संभावित नजर आ रहा ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘बटला हाउस’ का 15 अगस्त 2019 को होने वाला मुकाबला ना हो लेकिन इतना तय है कि फरवरी 2019 में हो रही ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ ‘गली बॉय और ‘टोटल धमाल’ सोलो रिलीज ना हो। इसके बाद केसरी (22 मार्च) कलंक (19 अप्रैल) भारत (7 जून) हाउसफुल 4 (25 अक्टूबर) और तानाजी द अनसंग वारियर (22 नवंबर) सोलो रिलीज न हो कोई एक कम बजट की फिल्म या पहले से अच्छी चल रही फिल्म विकल्प बनी रहे। (सुपर आइडिया से साभार) –राजेंद्र कांडपाल 

    Keep Reading

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    A people's leader who sacrificed power at the altar of principles.

    रितेश पांडेय-आस्था सिंह का नया गाना ‘साड़ी के पलट राजा’ रिलीज

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    1 Comment

    1. cheap hosting uk on December 31, 2018 9:31 pm

      Hello, I enjoy reading all of your article. I like to write a little comment
      to support you.

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading