Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    डॉक्टरों ने किया मानवता को शर्मसार: पैर को काटकर बना दिया तकिया, हुए सस्पेंड

    By March 11, 2018Updated:March 11, 2018 मेडिकल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    भीभत्स फोटो देने का मकसद सिर्फ इतना है कि जब डॉक्टरों को इंसानो के साथ खिलवाड़ करने में जरा भी हिचक नहीं आयी तो मीडिया उनकी करतूत पर पर्दा क्यों करें?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 578

      पैर को काटकर तकिया बनाने के मामले में हुआ नया खुलासा   

    झांसी,11 मार्च। डॉक्टर मरीजों के प्रति कितने असंवेदनशील है इसका जीता जगता उदहारण झांसी के एक सरकारी अस्पताल में देखने को फिर मिला जहां उन्होंने एक एक्सीडेंट में घायल मरीज का ऑप्रेशन कर उसकी कटे पैर को ही उसका तकिया बना दिया। डॉक्टरों की इस मानवता को शर्मसार करने वाली करतूत से हर कोई हैरान है।

    Related image

    मिली जानकारी के मुताबिक यह असंवेदनशील मामला झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज का है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के गांव इटायल से एक स्कूल बस बच्चों को लेकर मऊरानीपुर जा रही थी। तभी रास्ते में ट्रैक्टर को बचाते समय बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

    हादसे में बस के क्लीनर घनश्याम समेत आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। बस क्लीनर की हालत नाजुक थी, जिसके चलते उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सड़क हादसे में घायल हुए युवक की हालत बहुत खराब थी, जिसके चलते डॉक्टरों को उसका बायां पैर काटना पड़ा। घायल हुए बाएं पैर के नीचे डॉक्टरों ने तकिया रख दिया पर सिर के नीचे रखने के लिए उनके पास कुछ नहीं था तो उन्होंने युवक का कटा हुआ पैर ही तकिये की तरह युवके के सिर के नीचे लगा दिया।


    मीडिया में मामला आने पर जागा मेडिकल प्रशासन:

    घनश्याम के घायल होने की खबर मिलने के बाद जब उनके जीजा जानकी प्रसाद वहां पहुंचे तो यह भयावह तस्वीर देखकर वह घबरा गए। उन्होंने डॉक्टरों से कई बार पैर हटाने की गुहार लगाई, लेकिन डॉक्टरों ने एक ना सुनी। इस पूरी घटना को वहां घूम रहे किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया। जब मामला मीडिया में आया तो मेडिकल प्रशासन ने जांच के आदेश देकर दो डॉक्टरों और दो नर्सों को निलंबित कर दिया गया है।

    दिए विभागीय जांच के आदेश:

    एक डॉक्टर के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य साधना कौशिक ने कहा कि मामले की जांच के लिए एक कमेटी बना दी गई है। जांच बैठा दी गई है। घटना के दौरान ड्यूटी पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. महेंद्र पाल सिंह, सीनियर रेजीडेंट आर्थोपैडिक डॉ. आलोक अग्रवाल, सिस्टर इंचार्ज दीपा नारंग व नर्स शशि श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, डॉक्टर ऑन कॉल डॉ. प्रवीण सरावगी पर चार्जशीट जारी की गई है।

    Keep Reading

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    Mumbai Alert: Oral Cancer on the Rise, Severe Shortage of Skin Donations—Learn the Message Behind Both Campaigns

    मुंबई अलर्ट: मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है, स्किन डोनेशन की भारी कमी – जानें दोनों अभियानों का संदेश

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    अंतिम छोर तक स्वास्थ्य: होम्योपैथी का समावेशी मॉडल

    A Unique Biscoff Festival Lights Up Mumbai

    बिस्कॉफ का स्वादिष्ट कार्निवल और पल्स 2026 का 2047 विजन

    मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती खरीदते वक्त सावधान! इन 5 जरूरी बातों से बचें नकली-खतरनाक उत्पाद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    June 10, 2026
    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    June 10, 2026
    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    June 10, 2026
    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    June 10, 2026
    Kabuni AI platform launched; legends like Ganguly and de Villiers are now coaches for ordinary players.

    कबुनी एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च, गांगुली-डिविलियर्स जैसे दिग्गज अब आम खिलाड़ियों के कोच

    June 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading