Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मेडिकल

    मम्मी ये दवा तो बहुत टेस्टी है! 

    By August 10, 2018Updated:August 10, 2018 मेडिकल No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 552
    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस संपन्न 
    लखनऊ, 10 अगस्त 2018: प्राइमरी पाठशाला, रसूलपुर की क्लास 2 छात्रा राधा आज अपनी मम्मी को कुछ बताने को बेताब थी. स्कूल से छूटने के बाद आपने साथियों से बार-बार यही कह रही थी कि मैं तो यह अपनी मम्मी को जरूर बताउंगी. इस बीच उसका घर आ गया और मम्मी को देखते ही मम्मी…मम्मी आज मास्टर जी ने दवाई खिलाई कहकर गोदी में लिपट गई। दवाई का नाम सुनते ही मम्मी घबरा गईं।
    उनके क्या के सवाल पर संगीता एक सांस में यह बताती जा रही थी कि नंगे पांव चलने से और गंदे हाथ खाना खाने से हमारे पेट में कीड़े पैदा हो जाते हैं। जो हमारे शारीरिक और मानसिक विकास में बाधक हो सकते हैं। इसलिए मास्टर जी ने हम सबको पेट से कीड़े बाहर निकालने की दवा खिलाई। मम्मी भी पूरी बात सुनने के बाद बोलीं दवा खाने से कुछ हुआ तो नहीं। संगीता ने बताया कि गोली का स्वाद आम की तरह था। मास्टर जी ने कहा था कि गोली खूब चबा चबाकर खाना…पर मेरा मन तो और खाने का कर रहा था।
    वहीं सेंट्रल स्कूल के 5वीं के छात्र शाश्वत ने अपने पापा को बताया कि आने वाले 17 अगस्त को छोटे भाई को स्कूल जरूर जाना है क्योंकि आज क्लास टीचर ने डीवोर्मिंग की दवा खिलाई है जो बच्चे छूट गये हैं उनको इस फ्राइडे को खिलाई जाएगी। पापा के सवाल पर शाश्वत ने बताया कि टेबलेट का टेस्ट वनीला आइसक्रीम जैसा था।
    करोड़ों बच्चों ने खाई एल्बेंडोजोल
    राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर उत्तर प्रदेश में आज पहली बार सभी 75 जिलों में पेट से कीड़े बाहर निकालने की दवा खिलाई गई। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का दावा किया है कि प्रदेशभर में पूरा अभियान सफल रहा है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक डॉक्टर हरिओम दीक्षित ने बताया कि जो बच्चे छूट गए हैं उनको इस 17 अगस्त यानि शुक्रवार को यह दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि एक से दो साल तक के बच्चों को अल्बेंडाजोल की आधी गोली और दो साल से ऊपर के बच्चों को एल्बेंडाजोल की पूरी गोली दी गई। इसके लिए एक से 19 वर्ष तक के 7 करोड़ 9 लाख बच्चों को एल्बेंडोजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें काफी कुछ सफलता मिली है। उन्होंने शिक्षा समेत 11 विभागों के अधिकारियों को इस मुहिम में मदद देने के लिए धन्यवाद भी दिया है।

    Keep Reading

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    India’s first AI-powered mammography machine, ‘Amulet Sophinity’, installed in Mumbai.

    मुंबई में लगी देश की पहली एआई-पावर्ड मैमोग्राफी मशीन ‘एमुलेट सोफिनिटी’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading