Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, May 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खबर कोर्ट से

    अदालत में भी कोई नहीं पढ़ नहीं पाया डॉक्टर की हैंडराइटिंग!

    ShagunBy ShagunDecember 16, 2017 खबर कोर्ट से No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 522

    मेडिकल लीगल रिपोर्ट समझ में नहीं आने पर हाईकोर्ट ने डाक्टर को तलब किया

    लखनऊ 16 दिसम्बर। उच्च न्यायालय ने किसी मामले में आरोपपत्र दाखिल करते समय उसके साथ मेडिको लीगल पेपर भी दाखिल करने का आदेश दिया है। बहुत कोशिश के बाद भी उसे अदालत में कोई नहीं पढ़ नहीं पाया। बाद में अदालत ने रिपोर्ट बनाने वाले डाक्टर को कोर्ट में तलब किया। अदालत ने इस बात पर आपत्ति जताई कि डाक्टरों की हाथ से लिखी रिपोर्ट में ऐसी भाषा और राइटिंग होती है जिसे किसी के लिए पढ़ पाना संभव नहीं होता।

    जस्टिस अजय लांबा व जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की बेंच ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य सरकार को आदेश दिया कि वह यह तय करे कि यदि किसी मामले में मेडिको लीगल, पोस्टमॉर्टम, फरेन्सिक या इंजरी रिपोर्ट तैयार की गई है तो आरोपपत्र दाखिल करते समय विवेचनाधिकारी उनकी मूल कॉपी के साथ-साथ संबंधित अस्पताल के हेड या टाइपकर्ता द्वारा सत्यापित कम्प्यूटराज्ड या टाइप की हुई कॉपी भी दाखिल करे।
    कोर्ट ने मेडिकल एवं हेल्थ सेवाओं के डायरेक्टर जनरल की ओर से इस संबंध में आठ नवंबर, 2012 को जारी एक सर्कुलर के पूरी तरह से कार्यान्वयन का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने सरकार से कहा है कि एक समय सीमा के भीतर इसके लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सुनवाई के दौरान कोर्ट के सामने आया कि 2012 में भी ऐसे ही एक मामले में उसने डीजी मेडिकल एवं हेल्थ को तलब किया था। इसके बाद उन्होंने आठ नंवबर, 2012 को एक सर्कुलर जारी कर सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए थे कि रिपोर्ट सरल भाषा में हो।

    यह है मामला:

    एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पाया कि उस केस से संबंधित मेडिको लीगल रिपोर्ट को किसी भी तरह समझ पाना कठिन है। वह रिपोर्ट ऐसी अस्पष्ट और जटिल भाषा में तैयार की गई थी कि उसे किसी के लिए पढ़ पाना कठिन था। इस पर कोर्ट ने रिपोर्ट बनाने वाले डॉक्टर को तलब कर लिया और खराब राइटिंग पर जवाब मांगा। डॉक्टर ने कहा कि उनके यहां कम्प्यूटर नहीं है। इसलिए कम्प्यूटराइज्ड कॉपी नहीं बन पाती। हाई कोर्ट ने कहा, डॉक्टरी रिपोर्ट का केस में बहुत महत्व होता है। उससे सच्चाई पता करने में बड़ी मदद मिलती है, लेकिन बहुत बार रिपोर्ट पढ़ने में नहीं आती। यह रिपोर्ट ऐसी भाषा और राइटिंग में होनी चाहिए कि उसे वकील और जज आसानी से पढ़ सकें।

    Shagun

    Keep Reading

    Mumbai Alert: Oral Cancer on the Rise, Severe Shortage of Skin Donations—Learn the Message Behind Both Campaigns

    मुंबई अलर्ट: मुंह का कैंसर तेजी से बढ़ रहा है, स्किन डोनेशन की भारी कमी – जानें दोनों अभियानों का संदेश

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    अंतिम छोर तक स्वास्थ्य: होम्योपैथी का समावेशी मॉडल

    A Unique Biscoff Festival Lights Up Mumbai

    बिस्कॉफ का स्वादिष्ट कार्निवल और पल्स 2026 का 2047 विजन

    मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती खरीदते वक्त सावधान! इन 5 जरूरी बातों से बचें नकली-खतरनाक उत्पाद

    Glaucoma, the 'silent thief of sight': Experts at AbbVie's #DefeatGlaucoma Conclave call for early diagnosis and treatment.

    ‘दृष्टि का मूक चोर’ ग्लूकोमा: एबवी के #DefeatGlaucoma कॉन्क्लेव में विशेषज्ञों ने शीघ्र जांच-उपचार का किया आह्वान

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    May 19, 2026
    Dr. Hariom Registers His Home on the 'Swagana' Portal; Complete Your Appeal by May 21.

    डॉ. हरिओम ने किया स्वगणना पोर्टल पर घर का रजिस्ट्रेशन, 21 मई तक पूरा करें अपील

    May 19, 2026
    Orange Alert for Severe Heat in UP; Yogi Says: Administration Must Remain on High Alert

    यूपी में भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, योगी बोले – प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे

    May 19, 2026
    Ceasefire Dispute: US Tightens the Squeeze on Iran! 31 Oil Tankers Turned Away; Oil Exports Halted Due to Blockade.

    अमेरिका-ईरान शांति के लिए 5 सख्त शर्तें: कोई मुआवजा नहीं, यूरेनियम सौंपो

    May 19, 2026
    Two High-Profile Incidents in Uttar Pradesh: Beheaded Body and Burning Bus

    उत्तर प्रदेश में दो हाई प्रोफाइल घटनाएं: सिर कटी लाश और जलती बस

    May 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading