Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    मिथुन चक्रवर्ती नाम की पहेली का करिश्मा

    By June 16, 2017Updated:June 16, 2017 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    mithun chakraborty
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,164

    वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ श्रीवास्तव की कलम से

    Mithun Chakraborty

    1998 की बात है। विधु विनोद चोपड़ा अपनी फ़िल्म ‘क़रीब’ के प्रमोशन के लिए फ़िल्म के कलाकारों बाॅबी देओल और शबाना रज़ा ( जो अब नेहा नाम से मनोज वाजपेयी की पत्नी हैं) के साथ दिल्ली आए थे। परिंदा और 1942 ए लव स्टोरी की कामयाबी के बाद उनकी गिनती बड़े निर्माता निर्देशकों में होने लगी थी। बातचीत के दौरान फ़िल्म की सफलता की संभावना पर पूछे गये सवाल के जवाब में उन्होंने थोड़ा झल्लाते हुए कहा-मुक़ाबले में तो यमराज है।
    जनता जनार्दन की मेहरबानी से बाक्स आॅफिस का गणित कुछ ऐसा बैठा कि 25 करोड़ की लागत से बनी क़रीब फ्लॅाप हो गई और यमराज हिट हो गई। ये था मिथुन चक्रवर्ती नाम की पहेली का करिश्मा।
    पहेली इसलिए कि एक तरफ़ समानांतर सिनेमा के दिग्गजों मृणाल सेन, बुद्धदेव दासगुप्ता, गौतम घोष और मणिरत्नम के साथ की गई फ़िल्में हैं जहाँ अभिनेता मिथुन के अभिनय की गहराई का पता मिलता है, तो दूसरी तरफ़ चांडाल, जल्लाद, यमराज, रावण राज जैसी कूड़ाछाप लेकिन कमाऊ फिल्में हैं। और इन सबके बीच है दर्जनों ऐसी फ़िल्में जिनमें पारिवारिक सिनेमा से लेकर ढिशुम-ढिशुम टाइप सुपरहिट फ़ार्मूला सिनेमा शामिल है।
    मिथुन चक्रवर्ती शायद इकलौते ऐसे अभिनेता होंगे जिन्हें रामकृष्ण परमहंस की भूमिका में देखकर मुग्ध भाव से प्रशंसा करने वाला दर्शक रावण राज जैसी फ़िल्म देखकर गालियाँ निकालने लगता है- क्या बकवास है।
    अस्सी के दशक में उनका ज़बरदस्त जलवा था। मिथुन ग़रीबों के अमिताभ बच्चन कहलाते थे। ग़रीब माने दर्शक नहीं- ग़रीब माने छोटे-मझोले फ़िल्म निर्माता-निर्देशक। ये सही भी था। बी सुभाष, रवि नगाइच, उमेश मेहरा, राज सिप्पी बापू, बापैया, टी वी प्रसाद जैसों के साथ मिथुन ने अपने ब्रांड का सुपरहिट सिनेमा दिया। तब सिंगल स्क्रीन सिनेमा ही होता था। छोटे बड़े शहरों के तमाम सिनेमा हाल मिथुन चक्रवर्ती की फ़िल्में हफ़्तों तक दिखाते रहते थे। मुझे याद है लखनऊ के मेफ़ेयर, बसंत , नावेल्टी जैसे सिनेमाघरों के अलावा शिल्पी, लिबर्टी और जय भारत जैसे सिनेमाघरों में एक साथ उनकी फ़िल्में चला करती थीं।
    बी सुभाष की डिस्को डांसर ने तो उनको रूस तक में ऐसी लोकप्रियता दिलाई जो उनसे पहले सिर्फ राजकपूर को हासिल हुई थी।
    डिस्को डांसर का असर हमें शहर की शादियों में सबसे ज़्यादा दिखता था। लड़की वालों के दरवाज़े पर पहुँचने से पहले और नागिन डाँस वाले पटाक्षेप से ऐन पहले तक उलट-पलट कर आई एम ए डिस्को डांसर पर बार बार जम कर नाच होता था। घर-परिवार, रिश्तेदारी-मोहल्ले में कोई न कोई होनहार समारोहों में मिथुन चक्रवर्ती जैसी हेयर स्टाइल, चुस्त सफ़ेद क़मीज़ और उससे भी टाइट पैंट पहन कर सफ़ेद जूतों के साथ नज़र आता था। मिथुन अपने दौर में कल्ट फ़िगर थे- एल्विस प्रिस्ले, जान ट्रेवोल्टा, शम्मी कपूर की तरह।
    मणिरत्नम की गुरू में मिथुन का किरदार रामनाथ गोयनका पर ढाला गया था। ओ माई गाॅड का स्त्रैण सा पाखंडी धर्मगुरू श्री श्री रविशंकर की याद दिलाता है।
    मुझे उनकी शुरुआती फ़िल्मों में ‘सितारा’ बहुत अच्छी लगी थी । मेफ़ेयर सिनेमा में देखी थी। उसका गाना- थोड़ी सी ज़मीं, थोड़ा आसमां अब भी सुनकर अच्छा लगता है।
    अमिताभ बच्चन की अग्निपथ में निभाया उनका कृष्णन अय्यर का किरदार बहुत प्यारा था। मेरा पसंदीदा । ठीक वैसे ही जैसे तहादेर कथा का स्वतंत्रता सेनानी शिवनाथ जो विस्तृति और वर्तमान के बीच के द्वंद्व की अभिव्यक्ति में आपको भावुक कर जाता है।
    मैंने जानबूझ कर यहाँ उनकी राजनीतिक पारी को छोड़ दिया है। वहाँ का कुल हासिल उनके खाते में विवाद और विफलता ही है।

    Keep Reading

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading