Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    इदम् किम् फलम्?

    ShagunBy ShagunJune 20, 2020 Hot issue No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 604

    विनायक राजहंस

    प्रकृति के खजाने में पेड़-पौधों के रूप में असंख्य मोती होते हैं, अनंत मणियां होती हैं… हमें सभी के बारे में जानकारी नहीं है। दुनिया भर के विज्ञानी दिन-रात इस संधान में लगे रहते हैं कि ज्यादातर पेड़-पौधों के बारे में मालूमात हो जाए।

    जानने के इस क्रम में मैंने भी जानना चाहा कि यह कौन सा फल है, जो मेरे हाथ में है? मुकामी बाशिंदों ने बताया कि इसे “अकोहर” कहते हैं और यह फल जहरीला होता है। बस इससे ज्यादा इस फल के बारे में ना वे बता पाए और न ही मैं जान पाया।

    हमारे यहां गंगा नदी के कछार में यह पेड़ बहुतायत में पाया जाता है, पर अभी तक की जानकारी के मुताबिक इसका उपयोग इंसान के लिए कोई नहीं। कथित रूप से जहरीला होने का कारण तो उपयोग के बारे में सोचा ही नहीं जा सकता। हां, इसके फल जमीन पर कई दिनों तक बिछे रहते हैं और पड़े-पड़े सड़ जाते हैं। जाहिर है, इसे जानवर भी नहीं खाते।

    वैसे प्रकृति के आंचल में बहुत सी ऐसी वनस्पतियां हैं, जो मानव के लिए अनुपयोगी हैं… या यह भी हो सकता है कि हम उसके गुण धर्म के बारे में जानते ही ना हों!

    हालांकि, कोई वनस्पति हमारे उपयोग में आए ना आए, प्रकृति के लिए उपयोगी तो होती ही है। वह धरती का संतुलन बनाए रखती है, मृदा अपरदन रोकती है, छाया भी दे सकती है और सबसे बढ़कर ऑक्सीजन रिलीज करती है।

    सभी पेड़-पौधों के फल हमारे काम आएं, यह भी जरूरी नहीं। प्रकृति का काम है फल देना, सो वह देती है और देती जा रही है।

    फिर भी इस फल के बारे में और जानने की चाह है… यह सवाल अभी भी तारी है कि-
    इदम् किम् फलम्?

    Shagun

    Keep Reading

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Maa Khaira Bhavani had appeared in the form of a divine beam of light.

    ज्योति पुंज के रूप में प्रकट हुईं थीं माँ खैरा भवानी

    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading