Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, March 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    गौरैया संस्कृति महोत्सव की पहली शाम में सुनाई दी धुन ऐ री सखी घर कैसे जाऊं…. जमुना जल कैसे भर लाऊं….

    ShagunBy ShagunNovember 13, 2025 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    On the first evening of the Sparrow Culture Festival
    आरती, सुधा, सत्या, हेमा व संजोली को मिला सम्मान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,688

    लखनऊ की हवा में घुल गया भक्तिरस और अवधी सुगंध!

    लखनऊ, 13 नवम्बर : शाम ढलते ही शहर की फिज़ा में एक अलग ही सुर छा गया। गौरैया संस्कृति संस्थान के वार्षिक महोत्सव की पहली शाम पद्मभूषण साजन मिश्रा और उनके सुपुत्र स्वरांश मिश्रा के नाम रही। पिता-पुत्र की जुगलबंदी ने जैसे राग बागेश्वरी को जिंदा कर दिया। जब स्वरों की लहर पर सवार होकर गूँजा – “ऐ री सखी घर कैसे जाऊँ… जमुना जल कैसे भर लाऊँ…” तो सारा पंडाल एकदम खामोश, फिर तालियों की गड़गड़ाहट! हारमोनियम पर धर्मनाथ मिश्रा, सारंगी पर विनायक और तबले पर राजेश मिश्रा ने ऐसा साथ निभाया कि लगा, स्वर और ताल में कोई प्रेम कहानी चल रही हो।

    इससे पहले मंच पर नारी शक्ति का जलवा बिखरा। कथक की जानी-मानी नृत्यांगना आरती शुक्ला, ओलंपियन धाविका सुधा सिंह, साहित्यकार सत्या सिंह, समाजसेवी हेमा पाण्डे और अवधी लोकगायिका संजोली पाण्डेय को “गौरैया नारी शक्ति सम्मान” देकर सबने एक स्वर में कहा – औरतें सिर्फ़ घर नहीं चलातीं, संस्कृति भी संभालती हैं!

    On the first evening of the Sparrow Culture Festival
    आरती, सुधा, सत्या, हेमा व संजोली को मिला सम्मान

    फिर शुरू हुई अवधी और भक्ति की बौछार…
    सुचिता मनोज पाण्डेय ने जब “अमवा महुवा के झूमे डारी…” और “तुम उठो सिया श्रृंगार करो, धनुष राम ने तोड़ा है…” गाया तो दर्शक देर तक झूमते रहे। शिखा श्रीवास्तव का नृत्य “नीक लागे सीता के साजनवा…” और “नई झुलनी की छइयाँ” पर ऐसा लगा जैसे राम-सीता खुद अवध की गलियों में टहल रहे हों। वंदे मातरम की सामूहिक प्रस्तुति से शुरुआत हुई तो गोया पूरा हॉल माँ भारती के चरणों में नतमस्तक हो गया।

    बच्चों-युवाओं ने भी कमाल किया। पूजा श्रीवास्तव का भजन, महिता पांडेय की कजरी, रश्मि सिंह का “बोल राम आए हैं सिया के संग…” और उत्तराखंड के बीआरटी डांस ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुति – हर उम्र के कलाकार ने बता दिया कि संस्कृति कोई पुरानी किताब नहीं, जिंदा धड़कन है।

    अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने मुस्कुराते हुए बताया, “कल दूसरी शाम और भी रंगीन होगी – माधवी मधुकर झा का संस्कृत गायन, राधा श्रीवास्तव के लोकगीत, यामिनी पांडेय का सुगम संगीत और संगीता आहूजा के दल की नृत्य नाटिका… तैयार रहिए!”मंच पर मौजूद रहे महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी पवन सिंह चौहान, राज्य ललित कला अकादमी उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र मिश्र, जीएसटी के सुशील श्रीवास्तव समेत कई गणमान्य लोग – सबने एक स्वर में कहा, “ऐसे आयोजन ही लखनऊ की आत्मा हैं।”

    तो अगर आप अभी भी घर पर हैं और सोच रहे हैं कि आज शाम क्या करें… तो कल जरूर पहुँचिए। क्योंकि यहाँ सिर्फ़ संगीत-नृत्य नहीं, लखनऊ का पुराना वाला तहज़ीब और अपनापन बरस रहा है!

    Shagun

    Keep Reading

    Gulal of love: May every complaint be put to rest in this festival of colours.

    मोहब्बत का गुलाल : रंगों के इस त्यौहार में हर शिकवा तमाम हो जाए

    Vasai's promising girl Krishnapriya Girish Nair rocks the national fashion stage!

    वसई की होनहार लड़की कृष्णप्रिया गिरीश नायर ने राष्ट्रीय फैशन मंच पर धमाल मचा दिया!

    That darling of Barabanki is gone!

    बाराबंकी का वो दुलारा चला गया!

    Amrita Pritam's 'Azad Rooh' adorned in Kathak

    कथक में सजी अमृता प्रीतम की ‘आजाद रूह’

    Where did that Holi go?

    वो होली कहाँ खो गई?

    होली: केवल त्योहार नहीं, जीवन का सबसे बड़ा परिवर्तन-संकेत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Gulal of love: May every complaint be put to rest in this festival of colours.

    मोहब्बत का गुलाल : रंगों के इस त्यौहार में हर शिकवा तमाम हो जाए

    March 3, 2026
    Khamenei's assassination: India's silence and the world's morality questioned

    खामेनेई की हत्या: भारत की खामोशी और दुनिया की नैतिकता पर सवाल?

    March 3, 2026
    Vasai's promising girl Krishnapriya Girish Nair rocks the national fashion stage!

    वसई की होनहार लड़की कृष्णप्रिया गिरीश नायर ने राष्ट्रीय फैशन मंच पर धमाल मचा दिया!

    March 2, 2026
    Believe it or not: Mysterious sight captured in Arizona's Monument Valley, wind waves or the play of invisible creatures?

    मानो या न मानो: Arizona की मॉन्यूमेंट वैली में कैद हुआ रहस्यमयी नजारा, हवा की लहरें या अदृश्य जीवों का खेल?

    March 1, 2026
    Attack on Islamabad. Islamabad is burning, his war is not going to stop. Pakistan has made a very big mistake.

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर ‘ओपन वॉर’ की घोषणा की, भारत के प्रभाव का आरोप लगाया, संघर्ष चौथे दिन में प्रवेश

    March 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading