Post Views: 552
हजरतगंज चौराहे स्थित डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष उन्नाव मे दलित युवती के जलाकर मार डालने के आरोपियो की मौत की सजा की मॉग के लेकर धरना देते आइसा के सदस्य।
यह था मामला:
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के थाना बारासगवर के सथनी बालाखेड़ा गांव में मोनी नाम की युवती को जिंदा जलाकर मार डाला गया हालांकि पुलिस ने इस मामले को प्रेम प्रसंग बताया था। पुलिस ने मृतका के प्रेमी विकास गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को युवती का किसी और युवक के साथ बात करना पसंद नहीं था। इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया। फ़िलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि 22 फरवरी को थाना बारासगवर के सथनी बालाखेड़ा गांव निवासी 18 वर्षीय दलित युवती को पेट्रोल डालकर उस वक्त जिंदा जला दिया गया। जब वह घर के किसी काम के लिए टेढ़ा बाजार अपनी साइकल से जा रही थी। उसका शव एक खेत में मिला था। पास ही में उसकी साइकल, चप्पल और पिपिया भी मिली थी।