Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»रेसिपी

    कुछ स्पेशल टाइप है पिज्जा पराठा!

    By November 24, 2017Updated:November 24, 2017 रेसिपी No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 618

    बच्चे हो या बड़े हर उम्र के लोग पसंद करते हैं

    पिज्जा खाना किसे पसन्द नही होता। बच्चे हो या बड़े हर उम्र के लोग इसे बहुत पसंद करते है। आज हम आपको बताने जा रहे है घर पर पिज्जा परांठा बनाने की रैसिपी। जिसे आप आसानी से घर कम समय में बना सकती है।

    सामग्री:
    1 कप आटा
    1/4 टी स्पून नमक
    1/4 टी स्पून चीनी
    1/2 टी स्पून बेकिंग पाऊडर
    2 टेबल स्पून तेल
    गुनगुना पानी

    स्टफिंग के लिए:
    1 टेबल स्पून टोमैटो पेस्ट
    1/4 टी स्पून नमक
    1/2 टी स्पून चीली फलेक्स
    1/2 टी स्पून ओरगैनो
    1/2 कप लाल,पीली शिमला मिर्च(बारीक कटी)
    1/2 कप मशरूम(बारीक कटी)
    1-1/4 कप मोजीरेला चीज़(पिज्जा चीज़)
    तेल आवश्यकतानुसार

    विधि- सबसे पहले आटा, नमक, बेकिंग पाऊडर, चीनी और तेल डालकर इसे गूंथ लें और एक घंटे के लिए रख दें। इसके बाद शिमला मिर्च को निचोडकर इस में से सारा पानी निकाल दें। अब एक बर्तन में लाल,पीली शिमला मिर्च,मशरूम,टोमैटो पेस्ट,नमक, चीली फलेक्स,ओरगैनो और पिज्जा चीज़ को अच्छे से मिक्स कर लें। अब पहले से गूंथ कर रखे हुए आटे को रोटी की तरह बेल लें और मिक्स करके रखी हुई सामग्री इसके बीचों-बीच भर दें।

    ध्यान रखें कि इसे अच्छे से बंद करना है ताकि इस में से स्टफिंग ना निकले। इसे भारी तले वाले तवे पर हल्की आंच पर पकाएं नही तो यह अच्छे से नही पकेगा। बीच-बीच में थोड़ा-सा सूखा आटा भी छिडक दें। थोडा सा पकने के बाद इसे ऊपर से दोनो तरफ दबाते रहें और इस पर घी डालकर 2-3 मिनट के लिए कम आंच पर ही पकाएं। गोल्डन ब्राउन होने पर आप इसे सॉस के साथ सर्व करें। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं। बच्चों के लिए पिज्जा परांठा बनाते समय मिर्च का इस्तेमाल ना करें। और अगर मिर्च का इस्तेमाल कर रहे है कम मात्रा में इसका इस्तेमाल करें।

    Keep Reading

    बच्चों की सेहत के लिए वरदान है दाल का पानी

    गर्मियों में जरूर बनाकर खाएं खजूर और इमली की चटनी, बनाने का यह है आसान तरीका

    Test India: चावल और रोटी के साथ स्वाद बढ़ाएगा कॉर्न पालक का साग, खाकर तो देखिए!

    नाश्ते में बनाएं टेस्टी दाल लौकी का चीला

    एक बार खाकर तो देखिये ऐपल जलेबी!

    इस ‘रक्षाबंधन’ घर पर बनाएं स्वादिष्ट घेवर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading