Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    पावर कारपोरेशन घाटा दिखाकर बिजली दरें बढाने के लिये बिहार राज्य की बढोत्तरी को बना रहा आधार: उपभोक्ता परिषद

    By August 3, 2017Updated:August 3, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 755
     उपभोक्ता परिषद ने बिहार नियामक आयोग के सचिव से भी की बात उन्होंने कहा कि सब्सिडी घोषित होने पर स्वतः आधी हो जायेंगी दरें
    • उपभोक्ता परिषद ने भी शुरू की लामबंदी, आयोग अध्यक्ष से मिलकर की लम्बी वार्ता कहा पावर कारपोरशन सुधार के नाम पर फेल, अब अपनी अक्षमता का खामियाजा जनता पर डालने की कर रहा तैयारी
    • उपभोक्ता परिषद ने कहा बिहार में बिजली दरों में व्यापक बढोत्तरी इसलिये क्योंकि वहाॅं की सरकार ने अभी तक नही घोषित किया सब्सिडी, उप्र में 5500 करोड उदय स्कीम में पहले ही घोषित है सब्सिडी
    उप्र पावर कारपोरेशन जहाॅं आजकल घाटे का रोना रोते हुए प्रदेश के अनमीटर्ड व आम विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली दरों में इजाफा कराने के लिये लामबंदी कर रहा है और जल्द आयोग को बढोत्तरी का प्रसताव सौंपने वाला है अभी तक गुजरात माडल का बखान करने वाले पावर कारपोरेशन ने अब बिहार राज्य में विगत दिनों  हुयी व्यापक विद्युत वृद्धि के आधार पर उप्र में भी ग्रामीण अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में इजाफा की रणनीति बना रहा है।
    वहीं दूसरी ओर प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के हितों में लम्बे समय से लडाई लड रहे उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने भी अपनी लामबंदी शुरू करते हुए आज नियामक आयोग अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा से मुलाकात कर लम्बी वार्ता की। उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने आयोग के सामने यह मुददा उठाया कि उदय स्कीम के तहत लाइन हानियों सहित ऊर्जा क्षेत्र में जो सुधार परिलक्षित होना चाहिये वह तो हो नही रहा है वर्तमान में पूरे प्रदेश में छोटे ट्रांसफार्मरों की क्षतिग्रस्तता अधिक होने व उपलब्धता न होने के चलते जिलों में बिजली को लेकर हाहाकरा मचा हैं वहीं पावर कारपोरेशन प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में इजाफा कराने के लिये जुगत में लगा हैं। कारपोरेशन अपनी अक्षमता का खामियाजा प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं पर डालने की साचिस कर रहा है।
    नियामक आयोग अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा ने उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष से वार्ता के बाद यह आश्वासन दिया कि आयोग उदय संबंधी प्रोगे्रस के बारे में पूरी सूचना पावर कारपोरेशन से तलब की है प्रदेश के आम जनता व ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं के साथ किसी भी दशा में अन्याय नही होगा।  कारपोरेशन की अक्षमता का खामियाजा उपभोक्ताओं पर नही डाला जायेगा।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश का पावर कारपोरेशन बिहार के आधार पर अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में व्यापक बढोत्तरी कराने की रणनीति बना रहा हे परन्तु उसे शायद यह नही मालुम कि विगत दिनों बिहार में जो लगभग 58 प्रतिशत की विद्युत दरों में वृद्धि हुयी है वह बिना सब्सिडी के तय की गयी हैं क्योंकि बिहार सरकार द्वारा आयोग को सब्सिडी संबंधी कोई पत्र नही दिया गया था , वहीं उप्र की उदय स्कीम के तहत अभी तक ग्रामीण किसान व आम घरेलू उपभोक्ताओं के लिये जो सब्सिडी तय है वह लगभग 5500 करोड है ऐसे में उप्र पावर कारपोरेशन को बिहार का उदाहरण लेने के पहले अध्यन भी करना चाहिये। दूसरा सबसे बडा चौकाने वाला मामला यह है कि विगत में बिहार में 2 किलोवाट के अनमीटर्ड विद्युत उपभोक्ताओं जिनसे पहले 170 रू0 लिया जाता था अब उसे बढाकर रू0 500 कर दिया गया है क्योंकि इसमें सब्सिडी नही शामिल है। वहीं दूसरी ओर पावर कारपोरेशन को उपभोक्ता परिषद यह बताना चाहता है कि वर्तमान में उप्र के विद्युत उपभोकताओं की सब्सिडी के बिना जो अनमीटर्ड घरेलू ग्रामीण उपभोक्ताओं की बिजली दर रेग्यूलेटरी सरचार्ज व इलेक्ट्रििसिटी डयूटी सहित 2 किलोवाट पर ग्रामीण अनमीटर्ड विद्युत उपभेाक्ता विभाग को अदा कर रहा है वह रू0 393 है। वहीं दूसरी ओर इस मद में सरकार भी सब्सिडी दे रही है ऐसे में उप्र की दरें बहुत कम है यह कहना उचित नही है।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि आज ही बिहार द्वारा अप्रैल में जारी टैरिफ के संबंध में बिहार विद्युत नियामक आयोग के सचिव से बात की उनके द्वारा भी उपभोक्ता परिषद को यह बताया गया कि बिहार का टैरिफ बिना सब्सिडी के घोषित किया गया है। यदि बिहार सरकार द्वारा सब्सिडी घोषित की जायेगी तो दरंे स्वतः आधी हो जायेंगी।

    #electricity rate up

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    October 4, 2026

    जब एकादशी का पुण्य जुड़ता है पितरों के कल्याण से: 6 अक्टूबर को इन्दिरा एकादशी

    October 4, 2026
    Women's hospital to open soon in Tikvapur; auditorium to be built.

    टिकवांपुर जल्द खुलेगा महिला अस्पताल, बनेगा प्रेक्षागृह

    October 3, 2026

    Razorpay के व्यापारी अब बिना कार्ड विवरण दर्ज किए और OTP का इंतज़ार किए ऑनलाइन व स्टोर में Apple Pay स्वीकार कर सकते हैं

    October 1, 2026
    Nyrraa M Banerji’s Glamorous Style in Front of the Camera

    हर फ्रेम में छाईं न्यारा एम बनर्जी, दिखा स्टाइलिश अंदाज

    October 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading