Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    प्रेमानंद जी महाराज: राधे-राधे के स्वर में देते प्रेम का सन्देश

    ShagunBy ShagunOctober 18, 2025 Spirituality No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Premananda Maharaj delivered an emotional message and put an end to rumors
    प्रेमानंद महाराज: भावुक संदेश और अफवाहों पर विराम, भक्ति का अनुपम प्रकाश
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,347

    नीतू सिंह/ सुशील कुमार

    प्रेमानंद जी महाराज एक ऐसा नाम, जो भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की भक्ति में डूबा हुआ है। उनका भोलाभाला चेहरा, निर्मल भाव और सादगी भरी वाणी लाखों दिलों को छूती है। कम शिक्षा-दीक्षा के बावजूद उनकी भक्ति और प्रेम का ज्ञान इतना गहरा है कि लोग उन्हें सुनते हैं, अनुसरण करते हैं और उनके लंबे जीवन की कामना करते हैं। उनकी हर बात में राधा-राधे की मधुर धुन और प्रेम का संदेश गूंजता है, जो नफरत और अविश्वास के इस दौर में एक अनमोल औषधि बन गया है।

    प्रेम का संदेश: राधे-राधे की गूंज

    जब समाज नफरत, अविश्वास और अलगाव की आग में जल रहा था, प्रेमानंद जी महाराज ने प्रेम की मशाल जलाई। उनकी शिक्षाएं कोई जटिल दर्शन या गूढ़ रहस्य नहीं, बल्कि साधारण और हृदय को छूने वाली बातें हैं। वे कहते हैं, “खुद को सुधारो, प्रेम पैदा करो, राधे-राधे का जाप करो।” यह सादा मंत्र उनके भक्तों के लिए जीवन का आधार बन गया। चाहे कोई शिकायत लेकर आए, नाराजगी जताए, या दूसरों की बुराई करे, प्रेमानंद जी एक ही जवाब देते हैं, प्रेम करो, संयम रखो, सहनशील बनो।

    premanand mahara ji-with dherendra shastri
    प्रेमानंद जी महाराज की भक्ति और विश्वास की जीत: भक्तों की प्रार्थना से बाबा जी की सेहत में सुधार

    उनके प्रवचन मजेदार कहानियों या जटिल तर्कों से भरे नहीं हैं। वे न तो विज्ञान की गुत्थियां सुलझाते हैं, न ही दर्शनशास्त्र की व्याख्या करते हैं। फिर भी, उनके शब्दों में वह जादू है, जो लोगों को बांध लेता है। इसका कारण है उनकी सच्चाई और प्रेम की वह शक्ति, जो हर धर्म, हर समुदाय की सीमाओं को लांघकर लोगों को एकजुट करती है।

    सबके दिलों में बसे प्रेमानंद जी

    प्रेमानंद जी महाराज की तबीयत हाल में कुछ खराब होने की खबर ने उनके अनुयायियों को चिंतित कर दिया। लेकिन इस चिंता के बीच एक अनोखा दृश्य देखने को मिला हिंदू, मुस्लिम, हर मजहब के लोग उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं। कई लोग तो अपनी किडनी देने की पेशकश तक कर चुके हैं। यह प्रेम और एकता का वह चमत्कार है, जो प्रेमानंद जी ने अपने सादे जीवन और प्रेम भरे संदेशों से रचा है।

    Artist Ajay Rawat made sand art in the sandy dunes of Pushkar and wished for the speedy recovery of Pujya Maharaj Shri Premananda ji
    पुष्कर के रेतीले धोरों में आर्टिस्ट अजय रावत सैंड आर्ट बनाकर पूज्य महाराज श्री प्रेमानंद जी के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की…!!

    आखिर ऐसा क्या है कि लोग मजहब की दीवारें तोड़कर उनके लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं? इसका जवाब है उनका निश्छल प्रेम। प्रेमानंद जी ने कभी किसी की निंदा नहीं की, कभी किसी को नीचा नहीं दिखाया। उनकी हर बात में प्रेम, त्याग, संवेदना और समर्पण का भाव झलकता है। उन्होंने समाज के फफोलों को प्रेम से भरा और नफरत के जख्मों को अपनी मीठी वाणी से सहलाया।

    https://shagunnewsindia.com/premanand-ji-maharajs-devotion-and-faith-triumph-baba-jis-health-improves-due-to-devotees-prayers-92736-2/

    सादगी में छिपा असाधारण दर्शन

    प्रेमानंद जी का दर्शन बेहद सरल है प्रेम ही सब कुछ है। उन्होंने प्रेम को इतना आसान बना दिया कि हर कोई इसे अपना सकता है। चाहे कोई छोटा हो या बड़ा, पढ़ा-लिखा हो या अनपढ़, उनके पास हर सवाल का एक ही जवाब है- राधे-राधे। यह दो शब्द उनके लिए न केवल भक्ति का प्रतीक हैं, बल्कि जीवन जीने का तरीका भी हैं।

    https://x.com/i/status/1978889717828477212

    उनके संदेशों में कोई जटिलता नहीं है। वे कहते हैं, “नफरत छोड़ो, प्रेम अपनाओ। दूसरों को बदलने की बजाय खुद को बदलो।” इस सादगी ने ही उन्हें असाधारण बना दिया। जब दुनिया गुस्से और बदले की भावना में डूबी थी, प्रेमानंद जी ने प्रेम की राह दिखाई। उनकी यह राह न केवल व्यक्तिगत जीवन को सुंदर बनाती है, बल्कि समाज को भी जोड़ती है।

    विवादों से परे, प्रेम के पुजारी

    कुछ लोग प्रेमानंद जी की कुछ बातों से असहमत हो सकते हैं, खासकर महिलाओं या समलैंगिकता जैसे मुद्दों पर। लेकिन उनकी नियत पर कोई शक नहीं करता। वे किसी का अहित नहीं चाहते। समलैंगिकता जैसे संवेदनशील विषय पर भी उन्होंने प्रेम और स्वीकार्यता का रास्ता दिखाया, हर व्यक्ति की प्रकृति का सम्मान करने की बात की। उनकी कमियां कम और अच्छाइयां इतनी ज्यादा हैं कि लोग उन्हें दिल से अपनाते हैं।

    premanand mahara ji - with Dhirendra Shastri
    सभी की दुआ और प्रार्थना से जल्दी ही ठीक होंगे प्रेमानंद जी महाराज

    सच्चाई, सादगी और प्रेम की विरासत

    प्रेमानंद जी महाराज ने यह साबित कर दिया कि सच्चाई, सादगी और प्रेम ही वह ताकत हैं, जो दिलों को जीत सकती हैं। आज जब उनके लिए हर कोने से दुआएं उठ रही हैं, यह साफ है कि उन्होंने जो प्रेम बोया, वही अब लौटकर उनके पास आ रहा है। उनकी शिक्षाएं- प्रेम, संयम, और सहनशीलता- आज के दौर में और भी जरूरी हैं।

    वे एक संत हैं, जिन्होंने प्रेम की मिट्टी की खुशबू को फिर से जागृत किया। उनकी राधे-राधे की पुकार ने न जाने कितने दिलों को जोड़ा। आज हम सब उनके लिए यही दुआ करते हैं कि उनकी सादी, सच्ची और प्रेम भरी बातें हमें लंबे समय तक रास्ता दिखाती रहें। प्रेमानंद जी महाराज न केवल एक संत हैं, बल्कि प्रेम का वह दीपक हैं, जो इस अंधेरे भरे युग में भी रोशनी बिखेर रहा है।

    #Pujya Maharaj Shri Premananda ji
    Shagun

    Keep Reading

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading