Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    हाईकोर्ट ने BBAU प्रशासन को लगाई लताड़, छात्रों को एडमिशन देने का दिया आदेश

    By November 16, 2017 Education No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 707

    ‘न्यायाधीश ने सख्त होते हुए कहा कि छात्रों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी विवि की होती है न कि कोर्ट। आप छात्रों को नियंत्रित अपने नियम से करिये, छात्रों का इतना बड़ा गुनाह नही कि उन्हें एडमिशन न दिया जाए’

    लखनऊ 16 नवंबर। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विवि, लखनऊ ने विवि की प्रवेश परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले बसन्त कनौजिया सहित अन्य दो छात्रों अश्वनी रंजन व जयवीर को विवि प्रशासन ने एडमिशन देने से मना कर दिया था।
     विवि का तर्क था कि उक्त छात्र फेसबुक पर शिक्षकों के खिलाफ टिप्पणियां करते हैं। जबकि पीड़ित छात्रों का कहना है कि जब विवि प्रशासन उनकी बातें नही सुनता और अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं तो उनके ऊपर झूठी FIR दर्ज करवाकर उनकी आवाज दबाने का कार्य करते हैं।
    उक्त छात्र विवि में व्याप्त अराजकता और भ्रष्टाचार को लगातार उजागर कर रहे थे इसलिए विवि प्रशासन इन छात्रों को विवि में एडमिशन नही देना चाहते हैं। इस वजह पीड़ित छात्रों ने एडमिशन के लिए माननीय उच्च न्यायालय में गुहार लगाई।
     जिसमें माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर विवि प्रशासन ने बसन्त कनौजिया को एडमिशन दे दिया लेकिन दो अन्य छात्रों को लगातार दौड़ाते रहे लेकिन विवि ने दोनों छात्रों को एडमिशन नही दिया। तब छात्रों ने मानसिक रूप से परेशान होकर दोबारा माननीय उच्च न्यायालय के आदेश  की अवहेलना पर फिर से उच्च न्यायालय में एडमिशन न देने पर गुहार लगाई।
     जिस पर माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश की अवहेलना पर कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट जारी कर दिया। जिस पर विवि प्रशासन ने दोबारा छात्रों को एडमिशन ने देने के लिए माननीय उच्च न्यायालय की द्वितीय बेंच में अपील दायर कर दी।
    दिनांक 16/11/2017 को मामले की सुनवाई करते हुए माननीय उच्च न्यायालय की सेकंड बेंच ने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विवि, लखनऊ ने रिट नंबर 22499, बसन्त कनौजिया बनाम यूनियन ऑफ इंडिया पर विवि प्रशासन को लताड़ लगाई। विवि ने प्रदेश सरकार के  छात्रों को एडमिशन न देने के लिए सबसे बड़े वकील को हायर किया था।
    आज न्यायाल में सुनवाई दौरान माननीय न्यायाधीश ने विवि प्रशासन से सीधा सवाल किया कि क्या ये छात्र कोई आतंकवादी या नक्सली हैं जिस वजह से विवि एडमिशन नही दे रहा है। तब विवि के वकील ने तर्क दिया कि उक्त छात्र फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं।
    इस पर माननीय न्यायाधीश ने सख्त होते हुए कहा कि छात्रों को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी विवि की होती है न कि कोर्ट। आप छात्रों को नियंत्रित अपने नियम से करिये। छात्रों का इतना बड़ा गुनाह नही कि उन्हें एडमिशन न दिया जाए।
    माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश दिया कि विवि प्रशासन तुरंत एडमिशन दे तथा विवि प्रशासन के जिन अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना की उनको आगामी आने वाली तारीख पर सजा सुनाई जाएगी।
    माननीय उच्च न्यायालय ने सख्त लहजे में विवि प्रशासन द्वारा डाली गई छात्रों को एडमिशन न देने वाली याचिका को खारिज कर दिया।

    Keep Reading

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, नोएडा का 20वां दीक्षांत समारोह: 484 छात्रों को मिला डिग्री, सबसे ऊंचा पैकेज 24.11 लाख

    Vidya Mandir Girls' High School, Narhi, freed from mafia encroachment.

    माफियाओं से कब्जा मुक्त हुआ विद्या मंदिर गर्ल्स हाई स्कूल, नरही

    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    A Golden Opportunity for a Job at Maruti Suzuki! Major Campus Placement Drive in Lucknow on May 21–22.

    मारुति सुजुकी में नौकरी का सुनहरा मौका! 21-22 मई को लखनऊ में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट

    Parents have been subjected to such manipulation for a very long time—it is simply that awareness has increased now.

    खेल तो पेरेंट्स के साथ बहुत पहले से होता आया है -जागरूकता अब बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    गोमती का डूबता भविष्य: वह पवित्रता अब कहाँ?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading