Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर»Education

    बहुजनों के स्पेशल बजट को सरकार द्वारा खर्च किये जाने के लिए आंदोलन करेंगे: विद्या गौतम

    By January 3, 2018Updated:January 3, 2018 Education No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 790

    भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले के जन्मदिन पर,  विद्या गौतम ने बहुजनों के उत्थान के लिए लिया संकल्प


    देश में बहुजनों के स्पेशल बजट को सरकार द्वारा खर्च किये जाने के लिए आंदोलन करेगीं


    एक ऐसी महिला जिन्होंने उन्नीसवीं सदी में छुआ-छूत, सतीप्रथा, बाल-विवाह, तथा विधवा-विवाह निषेध जैसी कुरीतियां के विरूद्ध अपने पति के साथ मिलकर काम किया पर उसे हिंदुस्तान ने भुला दिया


    लखनऊ,03 जनवरी। बहुजन महिला सामाजिक समिति, लखनऊ के द्वारा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विवि, लखनऊ के पास बुद्ध विहार, औरंगाबाद में आज जयंती का आयोजन किया गया। जिसमे अम्बेडकर विश्वविद्यालय के छात्र/छात्राओ ने भी हिस्सा लिया।
    महिलाओं के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अम्बेडकर महासभा की अध्यक्ष बहन विद्या गौतम व विशिष्ट अतिथि डॉ पुष्पलता संखवार (KGMU), एवं डॉ सरिता सिंह (KGMU), रही। मुख्यवक्ता के रूप डॉ सरिता सिंह ने सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने देश मे बहुजनों और महिलाओं के लिए शिक्षा की लौ का अलख जलाने का विशेष कार्य किया इसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।

    इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति बहन विद्या गौतम ने जानकारी देते हुए कहा कि हंमे संविधान में समाज के प्रतिनिधित्व व समाज के उत्थान के लिए सामाजिक एवं शैक्षणिक आरक्षण के अलावा स्पेशल कॉम्पोनेन्ट के तहत जो आरक्षण दिया गया उसके बारे में चर्चा की।

    उन्होंने कहा कि संवैधानिक अधिकारों के तहत बहुजन समाज को उनकी आबादी के हिसाब सरकार में बजट की व्यवस्था की गई। जिसको कोई भी सरकार बहुजनों के उत्थान के लिए खर्च नही करती हैं। उन्होंने उदाहरण देकर समझाया कि मानों राज्य सरकार उत्तर प्रदेश के लिए 100 करोड़ बजट का प्रावधान किया तो उसमें बहुजन जनसंख्या 21% के आधार पर 21 करोड़ बजट का बहुजनों को मिलेगा लेकिन जानकारी के अभाव में कोई बहुजन इस अधिकार को नही जानता और सरकार इसको खर्च नही करती। इस वजट में गांव और शहर में रहने वाले बहुजनों के विकास पर खर्च किया जाना तय है। गांवों में बहुजन और महिलाओं के लिए उनके मुहल्ले की सड़कें, बिजली, उनको दुधारू पशु, जमीन व उनके लिए चारे तक का प्रबंध इस बजट में किया गया है।

    किसी महिला को पशुओं के चारे की लिए खेत या जंगल मे जाने की जरूरत नही है। इन सब व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की है। उन्होंने बताया कि हमारे देश की अधिकतर बहुजन महिलाओं के साथ जो बलात्कार होता है वो खेत या जंगल में ही होता है क्योकि वो अपने बच्चों को नही बल्कि अपने पशुओं के खाने के लिए चारा व लकड़ियों के लिए अपनी आबरू और जान की बाजी लगा देतीं है।

    विद्या गौतम ने कहा है कि वो पूरे देश में बहुजनों के इस स्पेशल बजट को सरकार द्वारा खर्च किये जाने के लिए आंदोलन करेगीं। जिसके लिए उन्होंने पूरे उत्तराखंड में पूर्व हरीश रावत सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया था और सरकार को उनके आगे बहुजनों के उत्थान के लिए बजट खर्च करने को घुटने पर बैठने पर मजबूर कर दिया।

    इस कार्यक्रम में कानपुर के प्रसिद्द बहुजन गायक ऋषि बौद्ध ने सावित्री बाई के जीवन और संघर्ष को अपने स्वरीले गीतों से जानकारी दी।

    कार्यक्रम का संचालिका बहुजन महिला सामाजिक समिति की संयोजिका किरण बौद्ध ने कार्यक्रम को संचालित करते हुए कहा है कि देश की पहली महिला अध्यापिका व नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता माता सावित्री बाई फुले ही थी, लेकिन एक ऐसी महिला जिन्होंने उन्नीसवीं सदी में छुआ-छूत, सतीप्रथा, बाल-विवाह, तथा विधवा-विवाह निषेध जैसी कुरीतियां के विरूद्ध अपने पति के साथ मिलकर काम किया पर उसे हिंदुस्तान ने भुला दिया, ऐसी महिला को हमारा शत-शत नमन।

    इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बहुजन महिला सामाजिक समिति की संयोजक काजल किरण, सन्नो चंद्रा, सरिता गौतम, अंजू लता, कुसुम लता, सुमन (लक्ष्य), और अम्बेडकर विवि के छात्रो ने अहम भूमिका निभायी।

    पढ़े इससे सम्बंधित लेख:

    https://shagunnewsindia.com/savittribai-fule-bday-13849-2/

    Keep Reading

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    A Test of Understanding! UPTET-2026 Transforms the Landscape of Teacher Recruitment

    समझ की परीक्षा! यूपीटीईटी-2026 ने बदली शिक्षक भर्ती की तस्वीर, अभ्यर्थियों ने की सराहना

    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading