Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    प्रोजेक्ट निरस्तीकरण पर फैसला सुरक्षित, आयोग ने कहा जनता की राय के बाद होगा अंतिम फैसला

    By January 12, 2018Updated:January 12, 2018 प्रेसनोट 1 Comment3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 628

    उपभोक्ता परिषद की लामबंदी आयी काम सोलर पावर की दरों में भारी कमी होना तय


    हाई प्रोफाइल अडानी ग्रीन एनर्जी, सहर्स धारा, सुधाकर, अवध, टेक्निकल एसोसिऐट के सोलर प्रोजेक्ट के निरस्तीकरण नोटिस पर नियामक आयोग ने सुनवाई के बाद फैसला किया रिजर्व, कहा पूरे मामले पर पहले जनता की राय लेने के लिये अब की जायेगी सार्वजनिक सुनवाई, फिर होगा अंतिम फैसला
    लखनऊ,12 जनवरी। उप्र विद्युत नियामक आयोग में आज पावर कारपोरेशन द्वारा जिन 6 सोलर पावर प्रोजेक्ट मे. अडानी ग्रीन 50 मेगावाट, टेक्निकल एसोसिएट 10 मेगावाट, मे. सहर्स धारा एनर्जी 5 मेगावाट, मे. पेनायकल 5 मेगावाट मे. अवध रबर 5 मेगावाट मे. सुधाकर इनफ्राटेक 5 मेगावाट को निरस्तीकरण का नोटिश दिया गया था उनकी सुनवाई आज विद्युत नियामक आयोग में सम्पन्न हुयी। फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। उपभोक्ता परिषद द्वारा सोलर पावर की मंहगी दरों के खिलाफ की गयी लामबंदी का असर आज पूरी तरीके से साफ दिखा नियामक आयोग ने सभी निजी घरानों को दो टूक जवाब दे दिया कि उनके निरस्तीकरण पीपीए पर तभी विचार किया जायेगा जब सभी निजी घराने मार्केट की दर पर सोलर पावर हाउस लगाने पर अपनी हामी भरें। आयोग उनकी मंहगी दरों पर नही करेगा विचार। अब पूरे मामले पर आम जनता की सार्वजनिक सुनवाई के बाद अब आयेाग पूरे मामले पर आगे अंतिम फैसला लेगा।
    सुनवाई समाप्त होने के बाद उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने नियामक आयोग अध्यक्ष एस के अग्रवाल से मुलाकात कर सोलर पावर की मंहगी दरों का पुनः विरोध करते हुए अपनी मांग दोहरायी जिस पर नियामक आयोग अध्यक्ष श्री एस के अग्रवाल ने उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष को यह आश्वस्त किया कि आज की सुनवाई में सभी 6 सोलर पावर लगाने वाले निजी घरानों को आयेाग द्वारा दो टूक कह दिया गया है कि जिसे भी उप्र में सोलर पावर प्रोजेक्ट लगाना है न तो उसकी मंहगी दरों पर आयेाग विचार करेगा और न ही अब आयोग विगत दिनों तय टैरिफ रूपया 7.02 प्रति यूनिट पर ही विचार करेगा क्योंकि वर्तमान में सोलर पावर की दरें पूरे देश में मार्केट में बहुत कम दरों पर है ऐसे में सभी निजी घरानों को मार्केट दर पर आना पडेगा। नियामक आयेाग अध्यक्ष ने उपभोक्ता परिषद को यह भी आश्वासन दिया कि अब पूरे मामले पर आम जनता की सार्वजनिक सुनवाई के बाद ही 6 सोलर पावर प्लाण्टों के पीपीए पर आगे का फैसला आयेाग द्वारा किया जायेगा।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा अब पूरे देश में मार्केट की दर सोलर पावर पर रूपया 2.44 प्रति यूनिट से रूपया 4 प्रति यूनिट के बीच आ गयी हैं ऐसे में जो भी सोलर पावर प्लांट लगाने वाले निजी घराने उप्र में सोलर पावर का पावर हाउस लगाना चाहते हैं उन्हें भी मार्केट दर पर आना चाहिये। जिस प्रकार से विगत में उप्र में सोलर पावर लगाने वाले निजी घरानों की दरें काफी मंहगी तय की गयी हैं वह पूरी तरीके से प्रदेश के हित के विपरीत है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    1 Comment

    1. minecraft on October 4, 2018 11:59 pm

      Hello very nice blog!! Man .. Beautiful ..

      Wonderful .. I will bookmark your blog and take the feeds also?
      I’m satisfied to find so many useful information right here within the publish,
      we need develop extra strategies on this regard, thank you for sharing.
      . . . . .

      Reply
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading