Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    मायावती केवल राजनीतिक फायदा उठाने का प्रयास कर रही हैं: रामदास आठवले

    By July 29, 2017Updated:July 29, 2017 प्रेसनोट No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 656

    रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इण्डिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय राज्य मंत्री मा. रामदास आठवले ने कहा कि राज्य सभा से इस्तीफा देकर बसपा सुप्रीमो मायावती केवल राजनीतिक फायदा उठाने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन देश का दलित समाज अब बहकावे में आने वाला नहीं है और उनका जनाधार जनता के बीच में धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। श्री आठवले ने नीतीश कुमार को एनडीए में आने का निर्णय का स्वागत करते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश में आरपीआई के 50 लाख नये सदस्य बनाये जायेगें।

    रविन्द्रालय में 29 जुलाई शनिवार को पार्टी के राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने लखनऊ आये हुये श्री आठवले ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि मायावती भाजपा को दलित विरोधी बता रही हैं जबकि पूर्व में बीजेपी के सहयोग से कई बार मुख्यमंत्री बन चुकी हैं। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में सम्पन्न हुये विधानसभा व लोकसभा चुनाव में बसपा को मिली हार में मायावती जी राजनीतिक रूप से हताश हो चुकी है और इसी के चलते चर्चा में रहने के लिए ही उन्होने राज्यसभा से इस्तीफा दिया है।

    बिहार के छठी बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार को बधाई देते हुये श्री आठवले ने कहा कि नीतीश जी का निर्णय सराहनीय है और उनके इस प्रयास से बिहार का विकास होगा और भ्रष्टाचार से मुक्त भी होगा। उन्होने यह भी कहा एनडीए सरकार की जनकल्याणी योजनाओं के चलते एनडीए सरकार के प्रति जनता में विश्वास बढ़ रहा है। श्री आठवले ने कहा कि एनडीए सरकार की उज्जवला योजना, जनधन योजना, जीएसटी आदि के आने से आम जनता की भलाई हो रही है और आने वाले दिनों में और बेहतर परिणाम आयेगा।

    रिपब्लिकन पार्टी आॅफ इण्डिया संगठन को उत्तर प्रदेश में मजबूत बनाने के निर्णय की जानकारी देते हुये कहा कि प्रदेश में 50 लाख नाम पार्टी के सदस्य बनाये जायेगें और मण्डल स्तर, जिला स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलनों आयोजित किये जायेगें। श्री आठवले ने दावा कि उत्तर प्रदेश में बसपा के विकल्प के रूप आर0पी0आई0 स्थापित होगी।

    लखनऊ के वीवीआइपी गेस्ट में प्रेस वार्ता को सम्भोधित करते राम दस आठवले।

    Black Money कालेधन

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    July 16, 2026
    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    July 16, 2026
    A new tale of betrayal in love! A vow to die together—but the boy jumped while the girlfriend fled.

    प्यार में धोखे का नया किस्सा! साथ मरने की कसम, लड़का कूदा और प्रेमिका भागी

    July 16, 2026
    Black magic in a Karnataka courtroom! Mustard seeds scattered on a chair; woman arrested.

    कर्नाटक में कोर्ट रूम में काला जादू! कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने , महिला गिरफ्तार

    July 16, 2026

    लखनऊ में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा

    July 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading