Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    ‘राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी दिवस‘ पर संघर्ष समिति का ऐलान, आर्थिक रूप से कमजोर इस कार्य में लगे किसी भी परिवार के छात्र को उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा के लिये आर्थिक मदद करेगी संघर्ष समिति

    By July 31, 2017 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 630
    • पूरे प्रदेश में भूप सिंह की शहादत को याद कर संघर्ष समिति ने मनाया ‘‘सफाई कर्मचारी दिवस‘‘।
    • संघर्ष समिति ने सफाई कार्मिकों के हित में 4 प्रस्ताव पास सरकार से उठायी मांग, सफाई कार्मिक की कार्यस्थल पर मृत्यु पर दिया जाये कम से कम 50 लाख मुआवजे की मांग।
    • पूरे देश में आज भी 12522 लोग मैला ढोने का कर रहे हैं काम, जिसमें 9822 महिलायें सिर्फ उप्र में आज भी कर रही हैं काम, जो दुर्भाग्य पूर्ण एवं स्वच्छता अभियान पर बड़ा प्रश्न।
    राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी दिवस के अवसर पर आज आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र के तत्वावधान में पूरे प्रदेश में भूप सिंह की शहादत को याद करते हुए सफाई कर्मचारी दिवस मनाया गया। उसी क्रम में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र संयोजक मण्डल द्वारा भी भूप सिंह को याद करके सफाई कार्मिकों के लिये अनेकों प्रस्ताव पास किये गये। गौरतलब है कि वर्ष 1957 में दिल्ली में म्यूनिसिपल कमेटी ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू किया था, जिसको दबाने के लिये 31 जुलाई आज ही के दिन बस्ती में फायरिंग कर दी और उसमें भूप सिंह की हत्या हो गयी थी। उसके बाद से ही आज का दिन सफाई कर्मचारी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    संघर्ष समिति ने सफाई कार्मिकों के हितों में 4 प्रस्ताव पास किये जिसमें सफाई के दौरान सफाई कर्मी की मृत्यु पर सरकार द्वारा अविलम्ब 50 लाख रूपये मुआवजा दिया जाये, प्रत्येक सफाई कार्मिक को 25 प्रतिशत विशेष भत्ता दिया जाये, सफाई कार्मिकों के बैकलाग को अविलम्ब पूरा किया जाये, सभी विभागों में सफाई कार्मिकों को संविदा के बजाय नियमित नियुक्ति प्रदान की जाये। संघर्ष समिति के नेताओं ने आज यह ऐलान किया है कि बाबा साहब पे बैक टू सोसाइटी के तहत सफाई कार्मिक/इस कार्य में लगे आर्थिक तंगी के चलते यदि कोई भी अपने बच्चों को उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा दिलाना चाहता है और नहीं दिला पा रहा है तो उसको आर्थिक मदद संघर्ष समिति द्वारा की जायेगी।
    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, अन्जनी कुमार, प्रेम चन्द्र, अजय चैधरी, अजय धानुक व तुलसी ने कहा कि जहां देश में स्वच्छता अभियान जोर शोर चल रहा है वहीं दूसरी ओर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी एक रिर्पोट में पूरे देश में अब भी 12522 लोगों की पहचान की गयी है, जो मैला ढोने में लगे है। जिनमें 80 प्रतिशत महिलाएं है, जो मुख्य रूप से उप्र की है और उनकी संख्या 9882 है। जो बहुत ही चिन्ता का विषय है। इसी प्रकार वर्ष 2014 की एक रिर्पोट में डाउन द ड्रेन के मुताबिक सिर्फ दिल्ली में 1 साल में 100 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों की नालों और सीवर टैंकों की सफाई के दौरान मृत्यु हुई है, जो बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading