Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    प्रोविजनल फिक्सड कास्ट 1.88 प्रति यूनिट में आयोग ने किया 36 पैसे का इजाफा, मंचा हंगामा

    By March 8, 2018 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 591
    • गुपचुप तरीके से हाई प्रोफाइल बजाज ग्रुप की ललितपुर पावर जनरेशन कम्पनी के प्रोविजनल फिक्सड कास्ट रू. 1.88 प्रति यूनिट में आयोग ने किया 36 पैसे का इजाफा, अब फिक्सड कास्ट रू0 2.24 प्रति यूनिट पर मंचा हंगामा
    • आयोग द्वारा जारी आदेश में पावर कारपोरेशन को पीछे से रू0 2.24 प्रति यूनिट के हिसाब से बजाज की तीनों 660 मेगावाट की यूनिट को करना होगा भुगतान जिससे उपभोक्ताओं की बिजली दरों में इजाफा होना तय
    • याचिका में आपत्तिकर्ता उपभोक्ता परिषद ने आयोग आदेश पर खडा किया सवाल कहा पूर्व में आयोग द्वारा तय फिक्सड कास्ट की प्रोविजनल दर पर पुनः आयोग ने क्यों की बढोत्तरी।
    • उपभोक्ता परिषद ने मुख्यमंत्री जी से उठायी मांग पूरे मामले की हो सीबीआई जाॅंच होगा चौकाने वाले मामले का खुलासा
    लखनऊ, 08 मार्च। बजाज ग्रुप की हाई प्रोफाइल ललितपुर पावर जनरेशन कम्पनी की 3 अलग -अलग इकाइयों 660 मेगावाट कुल 1980 मेगावाट के मामले में गुपचुप तरीके से उप्र विद्युत नियामक आयोग द्वारा फिक्सड चार्ज के लिये एक प्रोविजनल टैरिफ बढोत्तरी का आदेश कर दिया है। आदेश आते ही हंगामा शुरू हो गया है। गौरतलब है कि विगत दिनों ललितपुर पावर जनरेशन कम्पनी द्वारा सपा सरकार मे पावर कारपोरेशन से सांठ-गांठ कर अपने उत्पादन गृह की कुल सीलिंग कैपिटल कास्ट 16006 करोड पर अपनी सहमति बना ली थी। और आयोग में दाखिल कर दिया था।
    जिसको लेकर उपभोक्ता परिषद लगातार विरोध कर रहा था। जिसके बाद से मामला आयेाग में विचाराधीन था। और आयेाग द्वारा 2015 में ललितपुर की प्राविजनल कैपिटल कास्ट रू0 11581 करोड मानते हुये पहली यूनिट की फिक्सड चार्ज रू0 1.88 प्रति यूनिट तय किया था। लेकिन आज नियामक आयोग द्वारा ललितपुर पावर जनरेशन कम्पनी द्वारा दाखिल रू0 14916 करोड प्रोविजनल कैपिटल कास्ट के आधार पर एक अलग प्रोविजनल दर तय करते हुये पूर्व में तय फिक्सड कास्ट रू0 1.88 प्रति यूनिट की जगह रू0 2.24 प्रति यूनिट फिक्सड कास्ट तय करते हुये बजाज ग्रुप द्वारा प्रस्तावित प्रोविजनल 14916 करोड कैपिटल कास्ट का  95 प्रतिशत अर्थात 14269 करोड पर अपनी सहमति दे दी गयी। सबसे बडा चौकाने वाला मामला यह है कि आयोग द्वारा जारी आदेश को सभी तीनों यूनिटों के लिये पीछे से लागू कर दिया गया है अर्थात लगभग 400 से 500 करोड पावर कारपोरेशन को अतिरिक्त भी बजाज कम्पनी को फिलहाल देना होगा। आयोग द्वारा तय फिक्सड कास्ट में लगभग 36 पैसे की वृद्धि से आने वाले समय में प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की दरों में इजाफा होना तय है। उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से पूरे मामले की सीबीआई से जाॅंच कराने की मांग उठायी है।
    याचिका में आपत्तिकर्ता उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि सबसे बडा चौकाने वाला सवाल यह है कि आयोग द्वारा पूर्व में जब एक प्रोविजनल फिक्सड चार्ज रू0 1.88 प्रति यूनिट तय किया जा चुका था तो पुनः एक और प्रोविजनल दर आयोग द्वारा क्यों तय करने में जल्दबाजी की गयी जब फाइनल कैटिल कास्ट के आधार पर जो फिक्सड चार्ज तय होता वह सभी को मान्य था। पूर्व में उपभोक्ता परिषद द्वारा बजाज गु्रप की इस उत्पादन गृह की कुल सिलिंग कैपिटल कास्ट रू. 16006 करोड पर जब सवाल खडा किया गया था तो उसके बाद 2015 में पावर कारपोरेशन द्वारा इस पूरे मामले पर 3 सदस्यीय कमेटी बना दी गयी थी। जिसकी रिपोर्ट का खुलासा करने के लिये लगातार उपभोक्ता परिषद अयोग से मांग कर रहा था और आयेाग रिपोर्ट मंगाने के लिये सहमत था। आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्री देश दीपक वर्मा द्वारा यह कहा गया था कि पावर कारपोरेशन लि0 की तीन सदस्यीय समिति की रिपोर्ट मंगाने के बाद ही निर्णय लिया जायेगा। आयेाग द्वारा आज जारी आदेश में उपभोक्ता परिषद की आपत्तियों व कमेटी की रिपोर्ट के मामले में यह लिखा गया है कि आयोग इस मामले में जब अंतिम निर्णय लेगा तब विचार करेगा जो अपने आप में उच्च स्तरीय जाॅं का मामला है।
    वर्तमान में बजाज ललितपुर पावर हाउस से प्रदेश की बिजली कम्पनियाॅं लगभग 5326 करोड की बिजली खरीद रही हैं आयोग द्वारा जारी टेरिफ आदेश के अनुसार ललितपुर से 10625 मिलियन यूनिट बिजली साल में ली जानी है ऐसे में फिक्सड कास्ट में आयोग द्वारा 36 पैसे की वृद्धि से हर साल करोडों रूपया अधिक भुगतान करना पडेगा।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading