Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    ‘वन्देमातरम्’ सम्मान के लिये BJP & Company इसका राजनीतिक इस्तेमाल बन्द करे: मायावती

    By September 12, 2017Updated:September 12, 2017 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 560

    ‘बीजेपी द्वारा पहले भी चुनावी स्वार्थ की पूर्ति के लिये ’वन्देमातरम्’ का इस्तेमाल किया गया और अब इसको अपने एक राजनैतिक नारे के रूप में बदलने का प्रयास किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण व देश के लिये चिन्ता की बात है ‘


    लखनऊ, 12 सितम्बर: बीएसपी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती ने बीजेपी एण्ड कम्पनी तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरणादायी ‘वन्देमातरम्‘ गान के उचित आदर-सम्मान को बरकरार रखने के लिये इसके राजनीतिक इस्तेमाल को तत्काल बन्द करने की माँग करते हुये कहा कि बीजेपी नेताओं व इनकी सरकारों की कथनी व करनी में ज़मीन-आसमान का अन्तर होने के कारण इनको देश की जनता को केवल उपदेश देते रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है। देश के करोड़ों युवाओं को रोजगार की सख़्त ज़रूरत है जो यह सरकार उन्हें लगातार आश्वासनों के बावजूद नहीं दे पा रही है।

    स्वामी विवेकानन्द के शिकागों में सम्बोधन के 125 वर्ष के मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा युवाओं को आज किये गये सम्बोधन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये सुश्री मायावती जी ने कहा कि देश व समाज अच्छे खासकर सरकारों की अच्छी नीति व कर्मों से बनता है। सूखे उपदेशों व झूठे सरकारी आश्वासनों से नहीं। इसलिए बीजेपी नेताओं व इनकी सरकारों को अहंकार व जन-विरोधी रवैया त्यागकर सही मायने में जनहित व जनकल्याण के लिये काम करना चाहिये और इस क्रम में आरएसएस की संकीर्ण, जातिवादी व सामप्रदायिक सोच एवं व्यवहार त्याग कर देश निर्माण का सही कार्य करना चाहिये, जो कि इस सरकार में देखने को नहीं मिल रहा है। बीजेपी द्वारा पहले चुनावी स्वार्थ की पूर्ति के लिये ’वन्देमातरम्’ का इस्तेमाल किया गया और अब इसको अपने एक राजनैतिक नारे के रूप में बदलने का प्रयास किया जा रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण व देश के लिये चिन्ता की बात है।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी युवाओं को शिक्षा, रोजगार व सम्मान आदि नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन उपदेश पर उपदेश देते चले जा रहे हैं। वे कहते हैं कि युवाओं को मन्दिर निर्माण से पहले शौचालयों का निर्माण करना चाहिये। लेकिन यह बात वे आरएसएस व बीजेपी वालों को क्यों नहीं समझाते और सरकार की शक्ति का सही इस्तेमाल इन कामों के लिये करने में क्यों कतराते हैं? क्या सरकार की शक्ति का इस्तेमाल केवल गरीबों व मध्यम आय वर्ग वालों को परेशान करने के लिये नोटबन्दी जैसे कार्य व किसानों को उनकी जमीन से बेदखल करने के लिये नया भूमि-अधिग्रहण कानून बनाने के लिये किया जायेगा? यह सरासर गलत है तथा सरकार के नैतिक पतन का द्योतक भी है। ऐसी सरकार की बातों का लोगांे पर क्या कोई अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है?

    प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि, ‘मैं यहां आया, पूरी ताकत से वंदे मातरम वंदे मातरम सुन रहा था, रोंगटे खड़े हो जाते हैं। मैं पूरे हिंदुस्तान को पूछ रहा हूं क्या हमें वंदे मातरम कहने का हक है। मैं जानता हूं मेरी ये बात बहुत लोगों को चोट पहुंचाएगी। 50 बार सोच लीजिए, क्या हमें वंदे मातरम कहने का हक है? पान खा कर भारत मां पर पिचकारी मारे और फिर वंदे मातरम बोलें? हम वो लोग सारा कूड़ा कचरा भारत मां पर फेंकेंगे और फिर वंदे मातरम बोलें? इस देश में सबसे पहले किसी को हक है तो देश भर में सफाई का काम करने वाले भारत मां के उन सच्चे संतानों को है।‘ लेकिन प्रश्न यह है कि क्या श्री मोदी की इन बातों का स्वयं बीजेपी एण्ड कम्पनी के लोगों पर ही इसका कुछ असर पड़ने वाला है?

    इसके अलावा हरियाणा के गुड़गाँव स्थित प्राइवेट स्कूल में एक छात्र के साथ हुआ बर्बर व्यवहार और फिर उसकी हत्या को अत्यन्त ही दुःखद व गंभीर मामला बताते हुये सुश्री मायावती जी ने कहा कि यह केवल एक राज्य का ही मसला नहीं है बल्कि यह पूरे देश की समस्या बनता जा रहा है। इसलिये केन्द्र सरकार की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर ठोस नीति बनाकर इस प्रकार की समस्याओं का समाधान करे ताकि देश में कहीं भी इस प्रकार की जघन्य घटनायें नहीं हों।

    # BJP # BSP

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading