Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    523 करोड़ रूपए इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी को उपभोक्ताओं को वापस करने की घोषणा

    By February 19, 2018Updated:February 19, 2018 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 470

    ऊर्जा मंत्री द्वारा अधिक वसूल की गयी रू0 523 करोड़ इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी को उपभोक्ताओं को वापस करने की घोषणा के बाद उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने मिलकर प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से ज्ञापित किया उनका धन्यवाद

    ऊर्जा मंत्री का दो टूक ऐलान सपा सरकार के कार्यकाल में आम गरीब विद्युत उपभोक्ताओं से नियम विरूद्ध हर अधिक वसूली उपभोक्ताओं को होगी वापस

    ऊर्जा मंत्री की घोषणा नियम विरूद्ध आदेश जारी कर उपभोक्ताओं से अधिक वसूली कराने वाले अधिकारी भी होंगे दण्डित

    लखनऊ, 19 फरवरी। प्रदेश के 50 लाख अनमीटर्ड ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं से 5 वर्षों तक 5 प्रतिशत के स्थान पर 20 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी की अधिक वसूली लगभग रू. 523 करोड़ के मामले पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा द्वारा उपभोक्ताओं को जल्द वापस किये जाने की घोषणा और उससे सम्बन्धित शासनादेश तत्काल जारी करने के आश्वासन के बाद आज उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात कर प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से उनका धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की अन्य लम्बित समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की।
    उपभोक्ता परिषद द्वारा ऊर्जा मंत्री के सामने यह भी मुद्दा उठाया गया कि पिछली सरकार में अधिक बिजली देने के नाम पर बिजली कम्पनियों में मनमाने तरीके से अनमीटर्ड ग्रामीण किसान व आम घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं से नियामक आयोग द्वारा तय टैरिफ से भिन्न नारमेटिव आधार पर करोड़ों रू. अधिक वसूली की गयी। घरेलू अनमीटर्ड शहरी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं से 155 यूनिट प्रति किलोवाट प्रतिमाह व अनमीटर्ड किसानों से 80 यूनिट प्रति किलोवाट प्रतिमाह सालों तक अधिक वसूली की गयी और उनके बिलों का समायोजन नहीं किया गया।

    523 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं को वापस किया जायेगा: श्रीकान्त शर्मा

    ऊर्जामंत्री श्रीकान्त शर्मा ने उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के साथ बैठक के उपरान्त दो टूक शब्दों में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में लगभग 50 लाख ग्रामीण अनमीटर्ड गरीब विद्युत उपभोक्ताओं जिनसे  इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी के मद में 5 प्रतिशत की जगह 20 प्रतिशत की अधिक वसूली की गयी है, उसकी पूरी वसूली गयी अधिक धनराशि रू0 523 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं को वापस किया जायेगा जिससे सम्बन्धित शासनादेश जल्द जारी किया जायेगा और साथ ही ऊर्जा मंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि जिन अनमीटर्ड ग्रामीण घरेलू किसान व आम विद्युत उपभोक्ता से नियामक आयोग द्वारा तय टैरिफ से भिन्न नारमेटिव आधार पर सपा सरकार में अधिक वसूली की गयी है और अभी भी की जा रही है। उसे भी विद्युत उपभोक्ताओं को वापस कराया जायेगा। जिन भी अधिकारियों द्वारा इस प्रकार की गलत कार्यवाही को बढ़ावा दिया गया है, सरकार उनके भी खिलाफ सख्त कार्यवाही करेगी।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि मा. ऊर्जा मंत्री की घोषणा के बाद ही प्रदेश के ग्रामीण अनमीटर्ड घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं से अधिक वसूल की गयी रू. 523 करोड़ इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी वापसी का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा है कि इस बीच जिन भी विद्युत उपभोक्ताओं के बिल में 20 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी का बिल जारी हुआ है और उनके द्वारा भुगतान नहीं किया गया है, वह भी धनराशि उनके बिल से घटायी जायेगी।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    August 10, 2026
    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    August 10, 2026
    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    August 9, 2026
    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    August 9, 2026

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading