Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    1 अप्रैल को स्मृति उपवन में होगी ‘संविधान बचाओ आरक्षण बचाओ’ महारैली

    By March 11, 2018Updated:March 11, 2018 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 578
    • भाजपा सांसद मा. सावित्री बाई फुले के नेतृत्व में नमो बुद्धाय जनसेवा समिति महारैली का करेगी आयोजन।
    • डा. भीमराव अम्बेडकर महासभा के मंच पर सभी संगठनों के मुखिया द्वारा ली गयी संविधान व आरक्षण बचाने की शपथ।
    लखनऊ, 11 मार्च। नमो बुद्धाय जन सेवा समिति के तत्वाधान में 1 अप्रैल, 2018 दिन रविवार को संविधान बचाओ आरक्षण बचाओं महारैली मा. काशीराम स्मृति उपवन में आयोजित की गई है। जिसकी तैयारी को लेकर अम्बेडकर महासभा में प्रदेश के सभी आरक्षण समर्थक व कार्मिक संगठन एक मंच पर दिखाई दिये। यह पहला मौका है जब प्रदेश के सभी कार्मिक संगठन आरक्षण को बचाने व लोकसभा में पदोन्नति बिल पास कराने को लेकर एक साथ गैर राजनीतिक विकल्प के तौर पर बहराइच की सांसद मा. सावित्री बाई फुले के नेतृत्व में एक साथ एक मंच पर दिखायी दिये।
    बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर महासभा के जिस मंच पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के संयोजक अवधेश कुमार वर्मा द्वारा प्रदेश के सभी संगठनों के मुखिया को संविधान व आरक्षण को बचाने की शपथ दिलायी गयी और 1 अप्रैल, 2018 की रैली में हुंकार भरने का आहवान किया गया, उसी मंच पर समय-समय पर महामहिम राष्ट्रपति, मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, महामहिम राज्यपाल व प्रदेश के अनेकों मुख्यमंत्रियों सहित सभी दलों के नेताओं ने समय-समय पर भाग लिया थां और जिनके सामने दलित समस्याओं को महासभा द्वारा उठाया गया था।
    सांसद मा. सावित्री बाई फुले जी ने हुंकार भरते हुए कहा कि मैं सांसद हुं सब जानती हूं लोकसभा व राज्यसभा के दोनों सदनों में जो हो रहा है, उससे कहीं न कहीं संविधान कमजोर हो रहा है। चाहे पिछड़े वर्ग के हितों का बिल हो या फिर लोकसभा में लम्बित पदोन्नति में आरक्षण बिल हो, कोई भी पार्टी इसे पास नहीं कराना चाहती। मुझे सांसद बने रहने व टिकट की कोई चिन्ता नहीं है, मुझे संविधान व आरक्षण को बचाने की चिन्ता है। अपने समाज के लिये हमने अपना घर-बार छोड़ दिया है, अब हमारा एक ही लक्ष्य है कि दलित व पिछड़े वर्ग के लोगों को एकजुट करके उनके अधिकारों को उन्हें दिलाया जाये। 1 अप्रैल, 2018 को होने वाले महारैली इतिहास लिखेगी, जिसमें पूरे देश से बाबा साहब के अनुयायी भाग ले रहे हैं।
    डा. भीमराव अम्बेडकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. लालजी प्रसाद निर्मल आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, डा. रामशब्द जैसवारा, आरपी केन, श्याम लाल, अजय कुमार, बनी सिंह, लेखराम, अशोक सोनकर, डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के अध्यक्ष श्री भवन नाथ पासवान, भागीदारी आन्दोलन के श्री पीसी कुरील, एससीएसटी रेलवे इम्प्लाइज के मण्डल अध्यक्ष श्री आरपी राव सहित प्रदेश के अनेकों कार्मिक व सामाजिक संगठनों के मुखियाओं ने एक साथ 1 अप्रैल, 2018 की हुंकार रैली को सफल बनाने का आहवान किया और प्रदेश के सभी आरक्षण समर्थकों से अपील की कि जब तक वह एक जुट होकर एक मंच पर नहीं आयेंगे तब तक बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा दिया गया संवैधानिक अधिकार बचने वाला नहीं है।
    महारैली के आयोजक नमो बुद्धाय जन सेवा समिति के संस्थापक/अध्यक्ष अक्षयवर नाथ कनौजिया ने सभी संगठनों को मजबूती से 1 अप्रैल, 2018 की रैली को सफल बनाने के लिये जी जान से जुटने का आहवान किया और कहा कि लखनऊ जिला प्रशासन द्वारा रैली की अनुमति मिल चुकी है। सभी को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाते हुए सविधान व आरक्षण को बचाने में अपना योगदान देने का अब समय आ गया है और लखनऊ में हुंकार भरना है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading