Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    मल्टीस्टोरी काम्पलेक्सों में बिजली विभाग से उपभोक्ता सीधे ले सकेंगे कनेक्शन, UPPCL कार्पोरेशन ने दी सहमति

    By February 25, 2018 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 529
    • ऊर्जा मंत्री की पहल से जल्द ही प्रदेश के मल्टीस्टोरी काम्पलेक्सों में बिल्डरों के अनावश्यक उत्पीड़न से बिजली उपभोक्ता को मिलेगा छुटकारा, नया कानून बनने का रास्ता साफ आयोग के संशोधन रूपी कानूनी प्रस्ताव पर पावर कार्पोरेशन ने दी अपनी सहमति।
    • उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष व रिव्यू पैनल के सदस्य ने किया ऐलान कल ही आयोग अध्यक्ष से मिलकर रिव्यू पैनल की बैठक जल्द बुलवाकर नया कानून बनाने की करेंगे मांग।
    • ऊर्जा मंत्री की पहल के बाद पहला होगा ऐसा मामला जब बिजली कम्पनियों के प्रतिनिधि व उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष कानून बनाने की कमेटी में होंगे एक मत।
    लखनऊ, 25 फरवरी। मल्टी स्टोरी काम्पलेक्सों में सिंगल प्वाइन्ट बिजली का कनेक्शन लेकर बिल्डरों द्वारा वहां पर रहने वाले उपभोक्ताओं का बड़े पैमाने पर शोषण किया जाता है। नियामक आयोग द्वारा तय टैरिफ से कई गुना अधिक उनसे वसूली की जाती है। नया कनेक्शन लेते समय उनसे हजारों रूपया अधिक ले लिया जाता है, लेकिन अब जो नया कानून बनने जा रहा है। उससे बिल्डर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न नहीं कर पायेंगे। कानून बनाने की दिशा में नियामक आयोग द्वारा तैयार प्रस्ताव पर पावर कार्पोरेशन द्वारा अपनी सहमति आयोग को सौंप दी गयी है। विगत दिनों इस मुद्दे पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा व उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के बीच मुलाकात में उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्या पर चर्चा के दौरान उपभोक्ता परिषद के अनुरोध को मानते हुए ऊर्जा मंत्री द्वारा स्वयं यह माना गया था कि बड़े पैमाने पर बिल्डर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं।
    उनके पास भी बड़ी संख्या में शिकायतें आयी हैं। ऊर्जा मंत्री द्वारा उसी दौरान यह ऐलान किया गया था कि जल्द मल्टीस्टोरी में उपभोक्ताओं का उत्पीड़न रोकने के लिये नया कानून बनवाया जायेगा। कानुन में यह भी प्राविधान होगा जिसमें पुराने मल्टीस्टोरी काम्पलेक्स में उपभोक्ताओं का उत्पीड़न न हो इसलिये उपभोक्ता बिजली विभाग से सीधे नया कनेक्शन ले सकेंगे, उसके लिये कुछ अलग तकनीकी परिवर्तन कर व्यवस्था सभी काम्पलेक्सों हेतु प्रस्तावित होगी।
    उपभोक्ता परिषद ने इस मुद्दे को लगातार नियामक आयोग अध्यक्ष के सामने रखा जिस पर विगत कुछ दिन पहले नियामक आयोग द्वारा मल्टी स्टोरी काम्पलेक्स में बिल्डरों के उत्पीड़न से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिये एक प्रस्ताव तैयार किया था, जिस पर पावर कार्पोरेशन व बिजली कम्पनियों का अभिमत मांगा गया था।
    परिणामतः ऊर्जा मंत्री की पहल काम आयी और उप्र पावर कार्पोरेशन की तरफ से नियामक आयोग के प्रस्ताव पर अपनी सकारात्मक संस्तुति आयोग को सौंप दी गयी है। अब जल्द ही आयोग द्वारा उस पर आम जनता का सुझाव लेकर नया कानून बना दिया जायेगा।
    राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व सप्लाई कोड रिव्यू पैनल के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं की तरफ से उपभोक्ता परिषद आयोग द्वारा मल्टीस्टोरी में संशोधन हेतु रिव्यू पैनल की बैठक में नया कानून बनवाने के लिये पूरी तरह तैयार है, जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में मल्टीस्टोरी काम्पलेक्सों में बड़े पैमाने पर उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा है। अविलम्ब उन्हें राहत देने के लिये कल ही उपभोक्ता परिषद नियामक आयोग अध्यक्ष से मिलकर जल्द रिव्यू पैनल की बैठक बुलाकर आवश्यक संशोधन कराकर नया कानून पारित कराने की मांग आयोग से करेगा। ऊर्जा मंत्री की पहल के बाद यह पहला ऐसा मामला होगा जब रिव्यू पैनल की बैठक में उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष व कम्पनियों की तरफ से पैनल में शामिल सदस्य होंगे एक मत और उम्मीद है निर्विरोध कानून बनाने का रास्ता होगा साफ।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा चाहे वह अधिक इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी उपभोक्ताओं को वापस दिलाने के लिये जल्द शासनादेश जारी करने का मामला हो, बुन्देलखण्ड के किसानों को राहत दिलाने का मामला हो या फिर अब मल्टीस्टोरी काम्पलेक्सों में उपभोक्ताओं के उत्पीड़न पर विराम लगाने का मामला हो सभी मुद्दों पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री श्रीकान्त शर्मा द्वारा जो सार्थक कदम उठाते हुए उपभोक्ताओं के हित में त्वरित निर्णय लिया गया है, निश्चित तौर पर वह सराहनीय है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Farmers' gathering held in Gokhwal village against forced land acquisition.

    जबरिया हो रहे भूमि अधिग्रहण के खिलाफ गोखवल गाँव में लगी किसान चौपाल

    August 17, 2026
    Homefoil has launched a new campaign with Kareena Kapoor Khan.

    होमफॉइल ने करीना कपूर खान के साथ नया कैंपेन लॉन्च किया

    August 17, 2026
    Heavy rains in UP cause 11 rivers to swell; roads in Lucknow turn into ponds.

    यूपी में भारी बारिश से 11 नदियां उफान पर, लखनऊ में सड़कें तालाब बनीं

    August 17, 2026
    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    August 17, 2026
    Shiva will play Aurangzeb in ‘Nissa’, while Hemant Birje will portray Mir Bakshi.

    ‘निस्सा’ में शिवा बनेंगे औरंगजेब, हेमंत बिरजे निभाएंगे मीर बख्श

    August 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading