Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    सेालर की मंहगी दरों पर उपभोक्ता परिषद ने शुरू की घेराबन्दी

    By March 7, 2018Updated:March 7, 2018 प्रेसनोट No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 461
    • उप्र कैबिनेट द्वारा (सेकी) से 750 मेगावाट सोलर पावर रू. 2.55 प्रति यूनिट में खरीदने की गारण्टी पर उपभोक्ता परिषद ने उप्र में सेालर की मंहगी दरों पर शुरू की घेराबन्दी
    • उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने नियामक आयोग अध्यक्ष से मुलाकात कर उठाया मुददा जब उप्र को रू0 2.55 प्रति यूनिट में मिल रही है सोलर की बिजली तो नियामक आयोग द्वारा तय की गयी निजी घरानों के सोलर की उच्च दरों पर पुनः आयोग करे विचार और कराये कमी
    • उपभोक्ता परिषद ने मुख्यमंत्री से सोलर की उच्च दरों पर कमी हेतु कदम उठाने की उठायी पुरजोर मांग
    लखनऊ, 07 मार्च। उप्र कैबिनेट द्वारा कल सोलर एनर्जी कारपोरेशन आफ इण्डिया (सेकी) से 750 मेगावाट 25 वर्षों के लिये सोलर पावर रू. 2.55 प्रति यूनिट में राजस्थान में स्थापित सोलर पार्कों से उत्पादित होने वाली जो बिजली खरीदने के लिये गारण्टी दी गयी है उससे अब यह सिद्ध हो गया है कि पूरे देश में सोलर पावर की दरें काफी निचले स्तर पर आ गयी हैं और सहजता में सस्ती दरों पर उपलब्ध है। सरकार द्वारा रू. 2.55 प्रति यूनिट में सोलर की बिजली की गारण्टी दिये जाने के निर्णय के बाद उपभोक्ता परिषद ने मंहगी सोलर पावर की दरों के खिलाफ फिर एक बार मोर्चा खोलते हुये सभी पुराने अनुबन्ध के आधार पर तय की गयी अधिक दरों को संशोधित कर कम दर पर लाने की मांग उठायी है। उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के =मुख्यमंत्री जी से भी यह मांग उठायी है कि उप्र में निजी घरानों के उत्पादन गृहों से मंहगी तय सोलर की दरों पर पुनर्विचार कर उसमें कमी कराने के लिये अविलम्ब उपभोक्ता हित में कदम उठाने की जरूरत है। इसके लिये सरकार पावर कारपोरेशन को अविलम्ब निर्देश दे।
    उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने इस संबंध में आज नियामक आयोग के अध्यक्ष श्री एस के अग्रवाल से मुलाकात कर उनके सामने यह तथ्य रखे कि उपभोक्ता परिषद लगातार आयोग से मांग उठा रहा था कि पूरे देश में सस्ती दरों पर सोलर की बिजली उपलब्ध है, मंहगी दरों पर सोलर का अनुमोदन न दिया जायें इसके बावजूद भी मंहगी दरें तय की गयीं। ऐसे में उप्र में विगत में जो लगभग रू. 9 प्रति यूनिट से लेकर अलग अलग रू. 7.02 प्रति यूनिट व रू. 5.07 प्रति यूनिट की सोलर की दरों पर आयोग द्वारा हरी झंडी दी गयी है। उस पर अविलम्ब पूनर्विचार किया जाना चाहिये। उप्र में इतनी मंहगी दरों पर सोलर से बिजली खरीद निजी घरानों से करना प्रदेश की जनता के साथ बडा विश्वासघात होगा। ऐसे में आयेाग को पूर्व में तय की गयी अधिकतम दरों पर विचार करना चाहिये।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि उप्र सरकार की भी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वह पावर कारपोरेशन को पूरे मामले पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के लिये आदेशित करे जिस प्रकार से पूर्व में पावर कारपोरेशन द्वारा सोलर की उच्च दरों पर आयोग में अपनी मूक सहमति दी गयी वह अपने आप में चौकाने वाला था। जब पावर कारपोरेशन द्वारा उप्र में चल रहे थर्मल उत्पादन गृह बजाज एनर्जी के एग्रीमेन्ट को निरस्तीकरण का नोटिस देकर अन्ततः उससे लगभग 46 पैसे प्रति यूनिट दरों में कटौती करा ली तो ऐसे में वर्तमान में पूरे देश में जब सोलर पावर की प्रचलित मार्केट दरें रू0  2.44 से रू0 2.55 के बीच आ रही है। फिर ऐसे में उप्र में सेालर की जो दरें रू. 9 प्रति यूनिट से रू. 5.07 प्रति यूनिट अपने आप में सवाल खडा कर रही हैं। वहीं सबसे बडा सवाल यह है कि उप्र सरकार के निर्देश पर नेडा द्वारा जो सौर ऊर्जा झाॅंसी और मथुरा स्थापित की गयी है उसकी भी दरें रू. 5.28 प्रति यूनिट के बीच जा रही है जो उप्र में सोलर की अधिक दरों पर बडा खुलासा है।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading