Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    विदेश में विधानसभा अध्यक्ष की पुस्तक का विमोचन

    By September 25, 2019 राजनीति No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 513
    उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित भारतीय दर्शन और संविधान के प्रतिष्ठित विद्वान है। यूरोप की सभ्यता संस्कृति पर भी उनका व्यापक अध्ययन है। ऐसे में उनकी यूरोप भी विशिष्ट रही। विधायी प्रतिनिधिमंडल पहले भी विदेश यात्रा पर जाते रहे है। लेकिन दीक्षित की यात्रा उन सबसे अलग थी। इसमें विदेशी मेजबानों के साथ संविधान, विधायी प्रक्रिया के साथ साथ सभ्यता और संस्कृति पर भी गहन चर्चा हुई। हृदयनारायण दीक्षित ने अपने ज्ञान से सबको प्रभावित किया।वह कामन वेल्थ पालिर्यामेंट्री कांफ्रेन्स में भाग लेने गए।
    चौबीस से उनतीस सितम्बर तक युगांडा में सम्मलेन चलेगा। भारतीय प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे है। इसके पहले हृदयनारायण दीक्षित के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल प्री-कांफ्रेंस स्टडी टूर के लिए लंदन-नीदरलैंड गया। बाइस सितम्बर को हाउस ऑफ़ कामन्स के भारतीय मूल के सांसदों से होगी मुलाकात मुलाकात में बेहतर संवाद कायम हुआ। दीक्षित ने भारतीय विधायी प्रक्रिया और विकास पर जानकारी दी। हाउस ऑफ़ कामन्स की कार्य प्रणाली का अध्ययन किया गया। वैसे हृदयनारायण दीक्षित कॉमनवेल्थ देशों की विधायी प्रक्रिया को बखूबी समझते है। इसका उन्होंने तुलनात्मक अध्य्यन किया है।
    नीदरलैंड की राजधानी हेग में हृदय नारायण दीक्षित द्वारा हिन्दी में लिखित पुस्तक के इंग्लिश संस्करण द वे इंडिया थिंक्स का लोकार्पण किया गया। यह पुस्तक मूल रूप से हिन्दी में सोचने की भारतीय दृष्टि नाम से भी लिखी गयी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोचने की भारतीय दृष्टि में देश की सीमा का बंधन नहीं है। सनातन और अद्युनातन का द्वंद्व भी नहीं रहा। भारतीय सोच परंपरा में अंतरिक्ष तक को समेटा गया है। यहां निरपेक्ष सत्य को सोच का केन्द्र बनाया गया है। सोचने की भारतीय दृष्टि में विश्व एक इकाई है। वहां क्षेत्रियता अथवा सामायिकता या देशगत, कालगत सीमा के बंधन नहीं है। सारी सोच लोक मंगल अभीप्सु है। ऋग्वेद, उपनिषद एवं अन्य वैदिक ग्रन्थों के संदर्भ देते हुये कहा कि भारतीय चिंतन की समग्र दृष्टि है। इस पुस्तक के माध्यम से भारतीय सोच के बारे में देश और दुनिया को बताने का एक सार्थक प्रयास किया गया है।
    उन्होंने कहा कि मुझे कल्पना भी नहीं थीं कि पुस्तक के विमोचन के समय इतने लोग एकत्र होकर भारतीय संस्कृति सभ्यता व ऋग्वैदिक कालीन विषयों को जानने व समझने के लिए इतनी रूचि का प्रदर्शन करेंगे है।
    नीदरलैंड में भारतीय राजदूत बीनू राजा मुनि ने कहा कि श्री दीक्षित जी एक महान राजनीतिज्ञ एवं लेखक है। उन्होंने प्रतिनिधि मण्डल के साथ डच संसद में राजनेताओं से मिलकर भारतीय संसद, विधान सभा की कार्यप्रणाली के साथ-साथ भारतीय ज्ञान विज्ञान, सोच-विचार, भारतीय संस्कृति व दर्शन पद्वति के बारे में विचार विमर्श किया। श्री दीक्षित के साथ विधान सभा के प्रमुख सचिव  प्रदीप कुमार और विशेष कार्याधिकारी पंकज मिश्र भी गए है।
    – डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    CM Yogi launches a scathing attack on the opposition, saying, "Earlier, there was no development in UP; instead, riots used to take place."

    सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला‘ कहा : पहले यूपी में विकास नहीं, दंगे होते थे’

    Fed grain to a peacock, gave fodder to a cow... PM Modi shared a video ahead of the Red Fort event.

    मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया… पीएम मोदी ने लाल किले से पहले वीडियो साझा किया

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading