सामग्री:

- चने की दाल- चार लोगो के लिए: 150 /- ग्राम
- भीगी हुयी चने की दाल
- नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर आवश्यकतानुसार
- (साबुत गरम मसाला लौंग, इलायची, जावित्रि, दालचीनी, तेजपत्ता, मोटी काली इलायची छौकने के लिए)
- कचौड़िआं तलने के लिए रिफाईन्ड आयल आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि:-
- चने की दाल को 2 से 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- उसके बाद प्रेशर कुकर में थोड़ा रिफाईन्ड आयल डालकर उसमें गरम मसाले जैसे जीरा, लौंग, दालचीनी, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, नमक, हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर छौक लें और थोड़ा हल्का पानी डालकर पका लें।
- उसके बाद कुकर में एक सीटी आने तक उसे पका लें।
- प्रेशर ठंडा होने के बाद कुकर से उसे निकाल लें फिर थोड़ा ठंडा होने के बाद उसे पीस लें।
उसके बाद गेहूं का आंटा लेकर सान लें और उस आंटे की छोटी छोटी लोई बना लें। फिर दाल के मिश्रण को उसमे भर दें। - उसके बाद उसको पूड़ी की तरह हल्का बेल लें।
- फिर कढ़ाई में रिफाईन्ड आयल डालकर इनको हलकी गैस पर तल लें।
- या फिर तवे पर कचौड़ियों रख दें उसके बाद उसमें दोनों साइड से हल्का तेल लगाकर कर सेंक लें।
- अब आपकी गरमा गरम चने की दाल की कचौड़ियां तैयार हैं इसे आप गरमागरम चाय के साथ नाश्ते में सर्व करें और हां साथ में थोड़ा आचार रखना न भूलें। इससे टेस्ट दुगना हो जायेगा।
-रेसिपी नीतू सिंह की







