गर्मी के मौसम में तरह-तरह की लेमन ड्रिंक बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन आप चाहें तो इन्हें घर में भी आसानी से बना सकती हैं। हम आपको यहां क्रीम लेमन ड्रिंक बनाना बता रहे हैं, आइए आपको बताते हैं इसे बनाने की विधि…!

सामग्री:
हैवी क्रीम – डेढ़ कप
नींबू का रस – 3 चम्मच
क्रीम चीज – 100 ग्राम
चीनी – 1/2 कप
नींबू का एक्सट्रैक्ट – 1 चम्मच
वनीला एक्सट्रैक्ट – 1 चम्मच
विधि
- पहले एक बर्तन में क्रीम चीज और आधी चीनी को अच्छे से मिक्स करें।
- अब हैवी क्रीम, बाकी बची चीनी, नींबू का एक्सट्रैक्ट, नींबू का रस और वनीला एक्सट्रैक्ट को अच्छे से मिलाकर मिक्स कर लें।
- अब दोनों मिक्सचर को आपस में मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब 4 गिलास लें और थोड़ा -थोड़ा मिश्रण उसमें डालें, इसके साथ ही इसमें थोड़ा पानी डालें।
- क्रीम लेमन ड्रिंक बनकर तैयार है, बर्फ डालकर सर्व करें।







