मेथी चपली कबाब एक बहुत ही स्वादिष्ट डिश होती है आप इसे आसानी से घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं। मेथी चपली कबाब खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं उतना ही इन्हें बनाना भी आसान है, आइए आपको बताते हैं मेथी चपली कबाब बनाने की विधि..!

सामग्री:
मेथी –100 ग्राम
प्याज – आधा कप
हरा लहसुन – एक चौथाई कप
हरी मिर्च – एक चौथाई कप
हरी प्याज – एक चौथाई कप
जीरा – एक चम्मच
ब्रेड का चूरा – एक कप
नमक स्वादानुसार
तेल
विधि:
- सबसे पहले एक बर्तन में तेल गरम करें और तेल गरम होने पर इसमें जीरा डालकर भूनें ।
- जब जीरा भुन जाए तो इसमें हरा लहसुन, हरी मिर्च, हरी प्याज डालकर भून लें।
- इसके बाद इसमें ब्रेड का चूरा व अन्य सामग्री मिलाएं और हाथ गीला करके इस मिश्रण की चपटी टिक्कियां बना लें।
- अब एक नॉनस्टिक पैन या तवे पर तेल लगाकर इन टिक्कियों को अच्छी तरह सेक लें।







