शाही टुकड़ा एक ऐसा वेज पकवान है, ये स्वीट रेसिपीज में विशेष स्थान रखता है। शाही टुकड़ा बनाना बहुत ही आसान है, इसे बनाने में समय भी कम लगता है। आइए आपको बताते हैं शाही टुकड़ा बनाने की विधि…!

सामग्री
ब्रेड – 06 पीस
चीनी – 1- 1/2 कप
रबड़ी – आधा कप
घी – आवश्यकतानुसार
औरेंज रंग – कुछ बूंदें
काजू – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटे हुए)
बादाम – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटे हुए)
- विधि
- सबसे पहले ब्रेड के किनारे के सख्त भाग को काट कर निकाल दें और उन्हें तिरछा करके तिकोने आकार में काट लें।
- अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें ब्रेड के टुकड़ों को तल लें। तले हुए ब्रेड के ऊपर रबड़ी की एक मोटी पर्त लगाकर उन्हें रख दें।
- पैन में एक कप पानी लेकर उसमें शक्कर और रंग डाल कर पकाएं। जब शक्कर का शीरा ठीक से पक जाए, तो गैस बंद कर दें।
- अब ब्रेड पीस को समतल प्लेट में रखकर ऊपर से शीरा डालें। शीरा इतना होना चाहिए, जिससे ब्रेड के पीस डूब जाएं।
- थोड़ी देर बाद ब्रेड पीस शीरे को सोख लेंगे। शाही टुकड़े को ऊपर से कटे हुए काजू बादाम डाल कर सजाएं और सर्व करें।







